उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना | Mukhyamantri Kanya Vidya Dhan Scheme | Kanya Vidya Dhan Yojana Online Registration | Application Form || उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य की बालिकाओं को आर्थिक रुप से सशक्त वनाने के लिए कन्या विद्या धन योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए लडकियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| ताकि लडकियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पडे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – कन्या विद्या धन योजना के वारे मे|
UP Kanya Vidya Dhan Yojana
उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे बालिका शिक्षा को वढावा देने के लिए कन्या विद्या धन योजना को आरंभ किया गया है| इस योजना के अंतर्गत 12 वीं के बाद पढाई करने के लिए बालिकाओं को सरकार दवारा 30,000/- रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है| लाभार्थीयों को दी जाने वाली ये आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाती है| जिससे प्रोत्साहित होकर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आगे आएंगी| ये योजना उन बालिकाओं के लिए कारगर सावित होगी, जो 12 वीं कक्षा के बाद पढाई तो करना चाहती हैं, पर पैसे के अभाव के चलते आगे नही पढ पाती| जिससे उनके सपने अधूरे रह जाते हैं| ऐसे मे इन छात्राओं के हित के लिए इस योजना को चलाया गया है, ताकि योजना का लाभ लेकर पात्र लाभार्थी आगे की पढाई कर सकेगें| कन्या विद्या धन योजना के लिए आवेदन ऑफ़लाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जा सकेंगे|
कन्या विद्या धन योजना के तहत कैसे मिलेगी आर्थिक सहायता
जिन लड़कियों ने उत्तर प्रदेश CBSC बोर्ड, ICSE बोर्ड या मदरसा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की है और जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। उन बालिकाओं को योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 30,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। आपको वता दें कि – इस योजना का लाभ केवल गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों को ही दिया जाएगा, ताकि वह इस योजना का लाभ प्राप्त करके उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगी, जिससे उन्हे आगे चलकर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे|
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | कन्या विद्या धन योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य की 12 वीं पास छात्राएं |
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता | सरकार दवारा वित्तिय सहायता उपलव्ध करवाना |
सहायता राशि | 30,000/- रूपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफ़लाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | up.gov.in/en |
मुख्यमंत्री कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं को सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो मेधावी हैं और जिन्होंने 12 वीं की परीक्षा CBSC बोर्ड, ICSE बोर्ड या मदरसा बोर्ड से की है|
UP कन्या विद्या धन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- लाभार्थी छात्रा होनी चाहिए|
- आवेदक दवारा 12 वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की होनी चाहिए|
- गरीव वर्ग की छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी|
- आवेदक के परिवारकी वार्षिक आय 48,000 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 12 वीं कक्षा की मार्कशीट
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नम्वर
कन्या विद्या धन योजना के लाभ
- कन्या विद्या धन योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा|
- इस योजना के जरिए जिन बालिकाओं के 12 वीं कक्षा मे अच्छे अंक आए हैं, उन बालिकाओं को सरकार दवारा 30,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
- योजना के जरिए पात्र लाभार्थी कन्याओं को मिलने वाली ये आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते मे भेजी जाएगी|
- इस योजना के जरिए पात्र बालिकाएं 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढाई विना किसी आर्थिक तंगी के चलते पूरी कर सकेगी|
- इस योजना का लाभ गरीब कन्याओं को प्रदान किया जाएगा|
- कन्या विद्या धन योजना को पूरे राज्य मे चलाया गया है|
- इस योजना से कन्याएं पढाई के लिए प्रेरित होंगी|
- कन्या विद्या धन योजना का लाभ लाभार्थी कन्याओं को ऑफ़लाइन आवेदन करने के बाद ही मिलेगा|
UP कन्या विद्या धन योजना की मुख्य विशेषताऐं
- राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना
- राज्य मे बालिका शिक्षा को वढावा देना
- कन्याओं को सरकार दवारा आर्थिक मदद पहुचाना
- पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना लाभार्थी सूची संख्या
- अलीगढ़– 1375
- हाथरस– 641
- अम्बेडकरनगर – 1657
- अमेठी– 610
- अमरोहा– 801
- औरया– 856
- आजमगढ़– 3316
- बदायु– 605
- बुलंदशहर– 1224
- कासगंज– 411
- मथुरा– 1106
- आगरा– 1930
- इलाहाबाद– 3493
- गाजियाबाद– 1096
- मैनपुरी– 984
- एटा– 783
- बागपत– 493
- बहराइच– 909
- बलिया– 2152
- बलरामपुर– 340
- बांदा– 578
- बाराबंकी– 963
- बरेली– 1261
- बस्ती– 1374
- भदोही– 905
- बिजनौर– 1564
UP कन्या विद्या धन योजना वेबसाइट
- मथुरा mathura.nic.in
- गाजियाबाद ghaziabad.nic.in
- मैनपुरी mainpuri.nic.in
- एटा etah.nic.in
- अमेठी amethi.nic.in
- अमरोहा amroha.nic.in
- औरया auraya.nic.in
- आजमगढ़ azamgarh.nic.in
- बागपत bagpat.nic.in
- बहराइच behraich.nic.in
- अलीगढ़ aligarh.nic.in
- हाथरस hathras.nic.in
- आगरा agra.nic.in
- इलाहाबाद allahabad.nic.in
- अम्बेडकर नगर ambedkarnagar.nic.in
- बलिया ballia.nic.in
- बलरामपुर balrampur.nic.in
- बांदा banda.nic.in
- बाराबंकी barabanki.nic.in
- बरेली bareilly.nic.in
- बस्ती basti.nic.in
- भदोही srdnagar.nic.in
- बिजनौर bijnor.nic.in
- बदायु badaun.nic.in
- बुलंदशहर bulandshahar.nic.in
- कासगंज kanshiramnagar.nic.in
उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना के लिए कैसे करे आवेदन
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको योजना के लिंक पे किलक करना होगा|
- उसके बाद आपको Application Formडाउनलोड करना होगा।
- फिर आपको इस फॉर्म का Print Out लेना होगा|
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज फार्म के साथ अटैच करने होंगे|
- सारी प्रक्रिया होने के बाद आप ये फॉर्म स्कूल, कॉलेज, DIOS कार्यालय, जिला विद्यालय निदेशक के पास जमा कर सकते हैं।
- इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरुर करे|
Last Updated on January 14, 2023 by Abinash