बिहार पीड़ित मुआवजा योजना | Victim Compensation : आवेदन प्रक्रिया | पात्रता व विशेषताऐं
|| बिहार विक्टिम मुआवजा योजना | Victim Compensation Yojana | Online Registration | Application Form || बिहार सरकार दवारा राज्य मे एसिड अटैक और बलात्कार जैसी वारदातों की शिकार महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए पीड़ित मुआवजा योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए जिन महिलाओं पर एसिड अटैक और बलात्कार जैसे जुर्म हुए हैं, उन्हे राज्य सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| जिससे इन महिलाओं के जीवन स्तर को थोड़ा सा वेहतर वनाया जा सकेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – बिहार विक्टिम मुआवजा योजना के वारे मे|
Bihar Victim Compensation Yojana
बिहार विक्टिम मुआवजा योजना को राज्य सरकार दवारा जुर्म की शिकार महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत एसिड अटैक और रेप जैसे अत्याचार की शिकार महिलाओं को राज्य सरकार दवारा 10,00,000/- रूपए की आर्थिक मदद पहुचाई जाएगी| अगर किसी पीडिता का एसिड अटैक की वजह से 80% से अधिक चेहरा खराब हुआ है तो उसे आजीवन भर ₹10,000/- रूपए की आर्थिक मदद उपलव्ध करवाई जाएगी| लाभार्थीयों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते मे पहुचाई जाएगी| इस योजना से पात्र लाभार्थीयों की आर्थिक सिथति मे सुधार आएगा और उनके जीवन स्तर मे भी सुधार आएगा|
बिहार पीड़ित मुआवजा योजना – लेटेस्ट अपडेट
बिहार पीड़ित मुआवजा योजना को 2016 में शुरू किया गया था| उस समय इस योजना के तहत पीड़िता को 300000/- रूपए की सहायता राशि दी जाती थी| बाद मे इस राशि को वढाकर 7,00,000/- रूपए किया गया| मगर वर्तमान समय में इस राशि को कम आंका जा रहा है। ऐसे मे पीडिता की वची हुई जिदंगी अच्छे से गुजरे, इसके लिए सरकार ने योजना की राशि को बढ़ाकर अब 10,00000/- रूपए कर दिया है, ताकि लाभार्थीयों तक इस योजना का लाभ समय पर मिल सके और जो अपराधी हैं, उन्हे सरकार दवारा सजा दिलाई जा सके|
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | बिहार पीड़ित मुआवजा योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | बिहार सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य की एसिड अटैक या बलात्कार जैसी वारदातों की शिकार महिलाएँ |
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
सहायता राशि | 10 लाख रूपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | nalsa.gov.in/lsams |
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता
- बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के जरिए एसिड अटैक और रेप का शिकार पीड़ित महिलाओं को 10,00000/- रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।
- अगर पीड़िता की आयु 14 वर्ष से कम है तो मुआवजे की राशि में 50% अधिक धनराशि दी जाएगी।
- 14 साल या इससे कम उम्र की पीड़िता के लिए राशि को 10 लाख रूपये से भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है, ताकि उसकी पढ़ाई-लिखाई के साथ शादी में किसी भी तरह से पैसों की कमी ना आए।
- इसके साथ ही अगर महिला पढ़ी-लिखी है तो उसके लिए नौकरी की व्यवस्था भी प्रदेश की सरकार दवारा की जाएगी|
- तेजाब पीड़िता का चेहरा अगर स्थायी रूप से विकृत हो गया हो या आंख को नुकसान हुआ हो, तो ऐसी स्थिति में अधिकतम 10,000/- रुपये प्रति महीने आजीवन मुआवजा देने का भी प्रावधान है|
- किसी मामले में दवाई या अन्य आवश्यकता पडने पर 10000/- रूपए की धनराशि को अधिक किया जा सकता है।
- इसके अलावा इस राशि के साथ सरकार से पीड़िता स्वरोजगार शुरू करने के लिए भी लोन ले सकती हैं।
बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के नियम व शर्ते
- पीडिता पर लगाए गए सभी आरोप सही सावित होने चाहिए|
- पीडिता दवारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस दवारा की जाएगी|
- उसके बाद पीडिता पर लगाए गए आरोपों को कोर्ट मे प्रस्तुत किया जाएगा|
- पीड़िता अपनी रिपोर्ट कभी भी कोर्ट में प्रस्तुत कर सकती है।
- एसिड अटैक विक्टिम के इलाज में आने वाले खर्च को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से दिया जाएगा। इलाज में आने वाले खर्च को सीधे अस्पताल में ट्रान्सफर किये जाने का प्रावधान है।
बिहार पीड़ित मुआवजा योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य एसिड अटैक या बलात्कार जैसी वारदातों की शिकार महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उन्हे सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है|
पीड़ित मुआवजा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को विहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- एसिड अटैक या बलात्कार जैसी वारदातों की शिकार महिलाएँ इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|
आवश्यक दस्तावेज
- FIR/ पुलिस रिपोर्ट,
- मेडिकल रिपोर्ट (यदि चिकित्सा परीक्षा की गई है),
- मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- बैंक खाता
- मोबाइल नमवर
- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- सजापर निर्णय और आदेश की प्रति (यदि मुकदमा समाप्त हो गया है)
बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के लाभ
- बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़ित पक्ष को 10 लाख तक की मुआवजा राशि दी जाएगी।
- तेजाब से हमला में चेहरा विकृत होने, तेजाब हमला में 50 प्रतिशत या इससे कम जख्म, दुष्कर्म, अल्प व्यस्क कर शारीरिक शोषण, यौन हमला, मानव व्यापार, मृत्यु, स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता, जलने से 25 प्रतिशत से अधिक की शारीरिक क्षति के मामलों में इस योजना का लाभ पीड़ित को मिल सकेगा।
- सरकार ने इस योजना में बदलाव किया है। जिसके बाद विधि विभाग ने नई अधिसूचना को जारी किया है।
- इस योजना का लाभ पाने के लिए पीड़ित को विहित प्रपत्र में आवेदन देना होगा।
- जिसके बाद उन्हें मुआवजा राशि जांच के उपरांत जिला समाहर्ता के कार्यालय से उपलब्ध कराई जाएगी।
- इसके लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में क्रिमिनल इंज्यूरी कंपन्शेसन बोर का गठन किया गया है।
- योजना के तहत लाभार्थीयों को दी जाने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते मे DBT मोड के जरिए जमा की जाएगी|
- क्षतिपूर्ति राशि का 75% कम से कम 3 वर्षों की अवधि के लिए पीड़ित के नाम पर एक सावधि जमा में रखा जाएगा। अन्य 25% उपयोग और प्रारंभिक खर्चों के लिए उपलब्ध होंगे।
- विशेष मामलों में, डी.एल.एस.एय / एस.एल.एस.एय के विवेक पर शैक्षिक या चिकित्सा व्यय या और कोई तत्काल जरूरतों के लिए निकासी की अनुमति दी जा सकती है।
- अगर आप दिए गए मुआवजे के कोरम से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप डी.एल.एस.एय अध्यक्ष के समक्ष आदेश प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं।
बिहार विक्टिम मुआवजा योजना की मुख्य विशेषताऐं
- एसिड अटैक या बलात्कार जैसी वारदातों की शिकार महिलाओं को सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना
- महिलाओं को आगे के जीवन को सुगम वनाने के लिए प्रेरित करना
- पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना
- लाभार्थी महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार लाने का प्रयास करना
बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के लिए कैसे करे आवेदन
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको आपको Victim Compensationवाले ऑपशन पे किलक करना है|
- उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म मे आपको सवसे पहले state का चयन करना है| उसके बाद आपको इस फॉर्म मे पुछी गई सारी जानकारी भरनी है|
- फिर आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं|
- सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
- इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
एप्लिकेशन स्टेटस की जांच कैसे करे
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Track your Application के विकल्प पे किलक करना है|
- उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|
- इस पेज मे आपको पुछी गई जानकारी दर्ज करनी है|
- फिर आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
- Submit के बटन पे किलक करते ही सवंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवार सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|