छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना | Dhan Lakshmi Scheme : ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म

छत्तीसगढ़ सरकार दवारा राज्य मे कन्याओं के भविष्य को उज्जवल वनाने के लिए धनलक्ष्मी योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से राज्य मे भ्रूण हत्या की रोकथाम की जाएगी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा प्रदान किया जाएगा| जिससे पात्र बालिकाओ को सरकार दवारा उनके जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| सरकार दवारा राज्य की बालिकाओ को प्रदान की जाने वाली सहायता से उनके जीवन स्तर मे सुधार आएगा और उन्हे आत्म-निर्भर व सशक्त वनाया जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के वारे मे|

Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana

Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana

धनलक्ष्मी योजना को छत्तीसगढ़ सरकार दवारा राज्य की कन्याओ के उत्थान और उनके विकास के लिए शुरू किया गया है| जिसके अंतर्गत राज्य की बालिकाओ को निर्धारित की गई शर्तों को पूरा करने पर बीमा योजना से समन्वय करके 100000/- रूपए तक की राशि बालिका की मां को प्रदान की जाएगी। जिसमें से बालिका का जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल में पंजीकरण, शिक्षा एवं 18 वर्ष की आयु तक विवाह ना किया जाना शामिल है। इस योजना के अंतर्गत लाभ की राशि लाभार्थीयों को किस्तों में प्रदान की जाएगी। बालिकाओं के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही उन्हे ₹100000 की राशि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रदान किए जाने का प्रावधान है| छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

क्यों शुरू की गई छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना | योजना को शुरू करने का क्या मकसद है

अक्सर देखा गया है की बालक और बालिकाओ मे आज भी भेदभाव किया जाता है| लडके के जन्म पर खुशियाँ मनाई जाती हैं, और जब लडकी जन्म लेती है, तो उसे बोझ समझा जाता है| देश मे आज भी रूठीवादी विचारधारा का प्रचलन है| लोगो की सोच इतनी छोटी है की वे बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच रखते हैं| ऐसी रूठीवादी विचारधारा वाले समाज मे लडकियां सुरक्षित नही हैं| उन्हे घर के कामो मे इतना उलझाया दिया जाता है, कि वे शिक्षा से वन्चित रह जाती हैं और जब लडकी की शादी करने की नौवत आती है, तो उसे उसके हाल पर ही छोड़ दिया जाता है| उसकि शादी के लिए परिवारवाले भी आगे नही आते| इन सभी समस्याओ को देखते हुए राज्य सरकार दवारा धनलक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है| जो उपर वताई गई सारी रूठीवादी विचारधारा को समाप्त करके बेटियो को बेटो के भांति वरावर के अधिकार दिलवाएगी| जिससे समाज मे लडकियो के प्रति नई सोच नई विचारधारा जन्म लेगी, और बालिकाओ व महिलाओ का आदर व उनका समान किया जाएगा|

CG धनलक्ष्मी योजना के मुख्य पहलु

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना को राज्य की बालिकाओ के हितो का ध्यान रखते हुए शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से बालिका की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹100000 की धनराशि प्रदान की जाएगी| यह योजना बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता

धनलक्ष्मी योजना के तहत सहायता का लाभ कन्या के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित होने तक प्रदान किया जाएगा| जिसमे से पात्र लाभार्थीयों को प्रदान की जाने वाली राशि का विवरण इस प्रकार है –  

विवरणदेय राशि
जन्म तथा जन्म पंजीकरण पर5000/- रूपए

                                                       टिकाकरण

6 सप्ताह200 रूपए
9 सप्ताह200 रूपए
14 सप्ताह200 रूपए
16 सप्ताह200 रूपए
24 सप्ताह200 रूपए
सम्पूर्ण टीकाकरण250 रूपए

                                                             शिक्षा

पहली कक्षा में पंजीयन पर1000 रूपए
पहली कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर500 रूपए
दूसरी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर500 रूपए
तीसरी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर500 रूपए
चौथी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर500 रूपए
पाँचवी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर500 रूपए
छठी कक्षा में पंजीयन पर1500 रूपए
छठी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर750 रूपए
सातवी कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर750 रूपए
आठवीं कक्षा में 85 प्रतिशत उपस्थिति पर750 रूपए

CG धनलक्ष्मी योजना का अवलोकन

योजना का नामधनलक्ष्मी योजना
किसके दवारा शुरू की गईछत्तीसगढ़ सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य की कन्याएँ
प्रदान की जाने वाली सहायता100000/- रूपए (किस्तों के रूप मे)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://cgwcd.gov.in

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना का उद्देश्य 

योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओ को जन्म, शिक्षा व उनकी शादी के लिए सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है|

CG धनलक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य के स्थायी निवासी
  • योजना का लाभ लेने के लिए बालिकाएँ ही पात्र हैं|
  • बालिका का जन्म के समय पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का संपूर्ण टीकाकरण होना चाहिए|
  • आवेदक दवारा स्कूल में पंजीकरण तथा शिक्षा प्राप्त की होनी चाहिए|
  • योजना के लिए बालिका का 18 वर्ष की आयु तक विवाह नहीं होना चाहिए।

Dhan Lakshmi Scheme के लिए जरूरी दस्तावजे

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
Chhattisgarh Dhan Lakshmi

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के लाभ

  • धनलक्ष्मी योजना को छत्तीसगढ़ सरकार दवारा कन्याओं की भलाई के लिए शुरू किया गया है|
  • योजन के जरिये पात्र कन्याओ को सरकार दवारा उनके जन्म से लेकर उनकी शिक्षा व शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है|
  • योजना के जरिये लाभार्थीयों को दी जाने वाली सहायता राशि 1,00,000/- रूपए निर्धारित की गई है|
  • इस राशि को किस्तों के जरिये प्रदान किया जाएगा|
  • जिसमे से निर्धारित की गई शर्तों को पूर्ण करने पर बीमा योजना से समन्वय कर प्रदान की जाने वाली राशि बालिका की मां को दी जाएगी|

धनलक्ष्मी योजना की मुख्य विशेषताएँ

  • बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करना
  • बालिका की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • भ्रूण हत्या को रोकना
  • लिंग अनुपात को सुधारना
  • बालिकाओं के जीवन स्तर को वेहतर वनाना
  • बालिकाओ को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

How to Registration for the Dhan Lakshmi Scheme

Chhattisgarh Dhan Lakshmi Yojana online

  • अब आपको “छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलके आएगा।
  • इस पेज मे आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|