e-Kisan Upaj Nidhi: ई-किसान उपज निधि से मिलेगा 7% ब्याज पर बिना गारंटी के ऋण

e-Kisan Upaj Nidhi : केंद्र सरकार ने देश के किसानों की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए ई-किसान उपज निधि योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से किसानों को गोदाम में रखे उत्पादों पर लोन दिया जाएगा | लाभार्थियों को ये ऋण बिना किसी गारंटी के मिलेगा | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी | ये सारी जानकारी आपको इस लेख के जरिए मिलेगी |

e-Kisan Upaj Nidhi

e-Kisan Upaj Nidhi 2024

ई-किसान उपज निधि योजना की शुरुआत उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की गई है | इस योजना के जरिए देश के किसानों को गोदाम में रखे अनाज पर लोन दिया जाएगा। आवेदक को ये ऋण भण्डारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (WDRA) द्वारा मिलेगा। आपको बता दें किसानों को ये ऋण तभी मिलेगा जब वे रजिस्टर्ड गोदाम में अपने उत्पादों को रखेंगे|  इस लोन की खास बात यह है कि किसानों को ऋण 7% की ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के प्रदान किया जाएगा। बिना गारंटी के ऋण मिलने से ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़ेंगे| जिससे उनकी आमदनी में भी सुधार आएगा |

ई-किसान उपज निधि का अवलोकन

योजना का नामe-Kisan Upaj Nidhi
किसके द्वारा शुरू की गईवित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान
प्रदान की जाने वाली सहायताकिसानों को गोदामों में रखे उत्पादों पर ऋण प्रदान करना
ऋण लाभ 7% की ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wdra.gov.in/hi/web/wdra/home

e-Kisan Upaj Nidhi का उद्देश्य 

देश के किसानों को गोदाम में रखे उत्पादों पर 7% की ब्याज दर पर कुछ गिरवी रखे बिना आसानी से ऋण प्रदान करना है | इससे किसानों आर्थिक लाभ पहुंचेगा जिससे वे अपनी आय में सुधार ला सकेंगे |
e-Kisan Upaj Nidhi

किसानों को उनकी उपज के लिए सही मूल्य मिल सकेंगे 

ई-किसान उपज निधि किसानों को संकट के समय में ऋण उपलब्ध करवाएगी | इससे किसानों को उपज के भंडारण की सुविधा मिलेगी। जिससे किसान उपज के लिए सही मूल्य आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के मिलने से अब किसानों को संकट में अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

अक्सर देखा गया है कि अच्छी फसल के बाद भी भंडारण की सही सुविधा नहीं होने से और पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए किसान अपनी पूरी फसल को सस्ती दरों में बेच देते हैं | जिससे उन्हें कई बार नुकसान का सामना करना पड़ता था | पर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि किसानों को उपज रखने के लिए गोदाम प्रदान किए जाएंगे और पैसे की जरूरत पड़ने पर उन्हे ऋण भी दिया जाएगा |

किसानों को ब्याज दर और राशि चुनने का विकल्प मिलेगा

e-Kisan Upaj Nidhi के माध्यम से जुड़े बैंक द्वारा किसानों को ब्याज दर और राशि चुनने का विकल्प मिलेगा। फिर उन्हें निर्धारित समय पर ऋण राशि का भुगतान करना होगा | अगर गोदाम की बात की जाए तो वर्तमान में WDRA के पास देश भर में लगभग 5,500 गोदाम रजिस्टर्ड हैं | वहीं कृषि से जुड़े गोदामों की कुल संख्या 1 लाख के आसपास है।

ऐसे में अब गोदाम मालिकों से WDRA की ओर से ली जाने वाली सुरक्षा राशि को स्टॉक मूल्य का 3% से घटाकर 01% किया जाएगा। इस सुविधा से अब इन गोदामों में किसानों को अपनी उपज का भंडारण करने के लिए केवल 01% सुरक्षा जमा राशि ही देनी होगी। इससे किसान जरूरत पड़ने पर कभी भी ऋण ले सकेंगे |

किसान अपनी उपज सरकार को बेच सकेंगे 

ई-उपज निधि और e-NAM के साथ देश के अंदर आता एक Interconnected Market (आपस में जुड़ा बाजार) की तकनीक का उपयोग करने में सक्षम होंगे। जहां पर किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर या उससे ज्यादा दाम पर अपनी उपज सरकार को बेच सकेंगे | जिससे उन्हें फसल बेचने पर उचित मूल्य मिल सकेगा।

e-Kisan Upaj Nidhi के लिए पात्रता 

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए |
  • पंजीकृत गोदाम में अपनी फसल को रखने पर ही किसान इस योजना का लाभ ले सकेंगे |
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

ई–किसान उपज निधि के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

e-Kisan Upaj Nidhi Registration

  • सबसे पहले आपको e-Kisan Upaj Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको Register के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Registration Form खुलेगा |
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी |
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
  • अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इस तरह से आप e-Kisan Upaj Nidhi के अंतर्गत सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकोगे |

e-Kisan Upaj Nidhi Helpline Number 

ई–किसान उपज निधि के लिए हेल्पलाइन के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है |

FAQs


e-Kisan Upaj Nidhi का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

किसान इस योजना का लाभ ले सकेंगे |

ई–किसान उपज निधि योजना के तहत किसानों को क्या मिलेगा?

किसानों को गोदामों में रखे उत्पादों पर 7% की ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के ऋण मिलेगा |

ई–किसान उपज निधि का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा |

Anusuchit Jati Abhyudaya Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट और लाइक जरूर करें।