मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म

|| मुख्यमंत्री बागवानी फसल बीमा योजना | Bagwani Bima Yojana | हरियाणा बागवानी बीमा योजना | Mukhyamantri Bagwani Bima Scheme Apply Online | Helpline Number || हरियाणा के मुख्यमंत्री दवारा राज्य मे किसानो की आय मे सुधार करने और उन्हे सशक्त वनाने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना को लागु किया गया है। जिसके जरिए किसानो की प्राकृतिक आपदा से वर्वाद हुई फसलो की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाता है। किसानो को कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा। ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के वारे मे।

Mukhyamantri bagwani bima yojana

 

Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana

किसानो की आय को वढाने और उनकी सिथति मे सुधार करने के लिए हरियाणा सरकार दवारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना को शुरु किया गया है। जिसके तहत राज्य मे जिन किसानो की फसले प्राकृतिक आपदा या खराव मौसम के चलते नष्ट हो जाती है, तो उनकी भरपाई के लिए सरकार दवारा किसानो को मुआवजे के तौर पर आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमे ख़ास बागवानी की फसलों को कवर किया जाता है| फलों और सब्जियों की फसल के लिए प्रति एकड़ बीमा राशि निर्धारित की गई है। इसमें प्रति एकड़ आश्वस्त राशि का 05 प्रतिशत प्रीमियम जमा कराना पड़ता है। जिसका 2.5 प्रतिशत ही किसानों को भुगतान करना होगा| योजना का लाभ लाभार्थीयो को ऑनलाइन पंजीकरण करके प्राप्त होगा।

बागवानी बीमा योजना का अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना
किसके दवारा शुरू की गईहरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान 
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायताआर्थिक सहायता उपलवध करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन   
आधिकारिक वेबसाइटfasal.haryana.gov.in

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत कवर की जाने वाली आपदाएं

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में जिन प्राकृतिक आपदाओं को कवर किया जाएगा। इसमें से खराब मौसम, ओलावृष्टि, तापमान, पाला, बाढ़, बादल फटना, नहर व ड्रेन का टूटना, जलभराव, आंधी, तूफान व आग से फसल को होने वाला नुकसान आदि शामिल हैं।

बागवानी बीमा योजना में 20 फसले हैं शामिल

हरियाणा बीमा योजना के तहत बागवानी की कुल 20 फसलों को शामिल किया गया है। जिसमे से 14 सब्जियों की फसलें, 4 फलों की फसलें और 2 मसाले की फसलों को शामिल किया गया है| इन फसलों के नुकसान पर ही किसानो को बीमा राशि मिलेगी|

Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana Fasal List

1.

टमाटमरसब्जी
2.प्याजसब्जी
3.आलूसब्जी
4.फूलगोभीसब्जी
5.मटरसब्जी
6.गाजरसब्जी
7.भिंडीसब्जी
8.घीयासब्जी
9.करेलासब्जी
10.बैंगनसब्जी
11.हरी मिर्चसब्जी
12.पत्तागोभीसब्जी
13.मूलीसब्जी
14.लौकीसब्जी
15.हल्दीमसाला
16.लहसूनमसाला
17.आमफल
18.किन्नूफल
19.बेरफल
20.अमरुद

फल

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना प्रीमियम

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत बीमा राशि सब्जियों व मसालों के लिए 30 हजार प्रति एकड़ और फलों के लिए 40 हजार रुपये प्रति एकड़ होगी। जिसमे से किसान का हिस्सा बीमा राशि का केवल 2.5 प्रतिशत ही होगा। सब्जियों में राशि 750 रुपये, फलों में 1000 रुपये प्रति एकड़ होगी। इसी प्रकार, मुआवजा राशि को चार श्रेणियों में 25, 50, 75 और 100 में बांटा गया है।  

Bagwani Bima Yojana – मुआवजा राशि सर्वेक्षण प्रक्रिया

मुआवजा राशि सर्वेक्षण पर आधारित होगी। जिसमे योजना की निगरानी, समीक्षा एवं विवादों का समाधान PMFBY के तहत गठित राज्य स्तर व जिला स्तर की समितियों के माध्यम से की जाएगी।

Bagwani Bima Yojana

Mukhyamantri Bagwani Bima Scheme के लिए पात्रता

  • हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी
  • किसान वर्ग

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य उन किसानो को सरकार दवारा आर्थिक सहायता उपलव्ध करवाना है, जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदा या खराव मौसम के चलते नष्ट हो गई हैं।

हरियाणा बागवानी बीमा योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

हरियाणा बागवानी बीमा योजना के लाभ

  • बागवानी बीमा योजना का लाभ हरियाणा राज्य के किसान भाइयों को मिलेगा।
  • योजना के जरिए जिन किसानो की बागवानी फसलो को प्राकृतिक आपदा से नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई के लिए सरकार दवारा मुआवजा दिया जाएगा।
  • राज्य मे किसानो को 20 वागवानी फसलो के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • लाभार्थीयो को मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते मे स्थानातरित की जाएगी।
  • इस योजना से लाभार्थी किसान आर्थिक रुप से मजबूत बनेगें।
  • इस योजना से बागवानी की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • योजना का लाभ पात्र आवेदको को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत करके मिलेगा।

Mukhyamantri Bagwani Bima Scheme की मुख्य विशेषताएं

  • राज्य मे किसानो को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना
  • किसानो की फसलो को होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार दवारा करना
  • किसानो की आय मे वढोतरी लाना
  • वागवानी खेती के लिए किसानो को प्रोत्साहित करना  

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के लिए कैसे करें आवेदन

जो लाभार्थी बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। उसके बाद योजना का आवेदन फार्म खुलके आएगा। आपको इस फार्म मे दी गई सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आव्श्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होगें। सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे सबमिट बटन पे किल्क कर देना है। इस तरह आपका योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना Helpline Number

  • 1800 180 2117
  • 1800 180 2060

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।  

Last Updated on April 2, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!