ई-संपदा पोर्टल | E-Sampada Portal: User Registration | अपडेट मोबाइल नंबर | पात्रता व उद्देश्य

|| E-Sampada Portal | ई-संपदा पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Update Mobile Number | Online Payment | Download Acts & Rules || भारत सरकार दवारा डिजिटलीकरण को वढावा देने के लिए ई-संपदा पोर्टल को लॉन्च किया गया है । जिसके जरिये सरकारी आवास और संपदा सेवाओं की बुकिंग व आवंटन के लिए एकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाता है, ताकि नागरिको को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयो के चक्कर न काटने पड़े| कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – ई-संपदा पोर्टल के वारे मे|

E-Sampada portal

E-Sampada Portal

भारत सरकार दवारा एक राष्ट्र एक प्रणाली पहल के तहत सुशासन दिवस के अवसर पर ई-संपदा पोर्टल को लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल एकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से पात्र अधिकारियों के लिए सरकारी आवास और संपत्ति सेवाओं की बुकिंग व आवंटन की सुविधा दी जाती है ।

इससे पहले 04 अलग-अलग पोर्टल और दो ऐप का इस्तेमाल संपत्ति और आवासीय आवास की बुकिंग या आवंटन की उपर्युक्त सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता था | लेकिन अब इस आवंटन एवं बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं एकसमान बनाने के लिए उन चार विभिन्न पोर्टलों एवं दो एप के स्थान पर ई-संपदा पोर्टल को लांच किया गया है। जिसकी मदद से अब लाभार्थी सभी सेवाओ का लाभ एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे| इस सुविधा से प्रणाली मे पारदर्शिता आएगी|

ई-संपदा पोर्टल के मुख्य पहलु

ई-संपदा पोर्टल सरकारी आवासीय आवास और संपत्ति सेवाओं की बुकिंग व आवंटन के लिए एकल ऑनलाइन मंच प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्थल बुकिंग, हॉलिडे होम और टूरिंग ऑफिसर हॉस्टल बुकिंग, कार्यालय और बाजार आवास और सरकारी आवासीय आवास की बुकिंग कर सकते हैं। अब उपरोक्त सेवाओं को प्राप्त करने के लिए नागरिकों को विभिन्न पोर्टलों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब लाभार्थी ई-संपदा पोर्टल पर जाकर सभी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और धन की बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता भी सुनिशिच्त की जा सकेगी। इस पोर्टल के लागू होने से प्रशासनिक लागत और कागजी कार्रवाई में भी कमी आएगी।

E-Sampada Portal का अवलोकन

पोर्टल का नामई-संपदा पोर्टल
किसके दवारा शुरू की गईभारत सरकार दवारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतासरकारी आवासीय आवास और संपदा सेवाओं की बुकिंग व आवंटन के लिए एकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटesampada.mohua.gov.in

ई-संपदा पोर्टल का उद्देश्य

ई-संपदा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सरकारी आवासीय आवास और संपत्ति सेवाओं की बुकिंग और आवंटन के लिए एकल ऑनलाइन मंच प्रदान करना है।

पात्रता | Eligibility

  • केन्द्रीय सरकार
  • राज्य सरकार
  • स्वायत्त निकाय
  • वैधानिक निकाय
  • राज्य PSU और केंद्रीय PSU आदि

आवश्यक दस्तावेज | Important Documents

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

ई-संपदा पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाएं

सरकारी आवासीय आवास | Government Residential Accommodations

संपदा निदेशालय की मुख्य सेवा भारत सरकार के पात्र कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सरकारी आवासीय आवास के आवंटन का प्रशासन करना है। आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और आवंटन के ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से की जाती है।

आवंटन के साथ, निदेशालय दवारा सेवाएं प्रदान की जाती हैं जो इस प्रकार हैं –

  • आवास की अवधारण
  • आवास का नियमितीकरण
  • अस्थायी आधार पर आवास का आवंटन (विवाह का उद्देश्य, आदि)
  • क्लीयरेंस / नो डिमांड सर्टिफिकेट
  • सबलेटिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई

आवास आवेदक की पात्रता के अनुसार आवंटित किए जाते हैं । पात्रता कई कारकों से प्रभावित होती है जैसे –

  • सरकारी सेवा में शामिल होने की तिथि
  • पदोन्नति की तिथि
  • वेतन स्तर
  • पात्र पूल

ई-संपदा पोर्टल पर बाजार की बुकिंग 

INA बाजार के आवंटन और स्वामित्व अधिकारों का प्रबंधन संपदा निदेशालय द्वारा किया जाता है।

कार्यालय आवास

स्थान की उपलब्धता के आधार पर पात्र केंद्र सरकार के कार्यालयों को कार्यालय स्थान आवंटित किए जाते हैं। इसके अलावा कार्यालय स्थान आवंटित करते समय कर्मचारियों की संख्या आदि जैसे कई अन्य मापदंडों पर भी विचार किया जाता है। दिल्ली और अन्य स्थानों में कार्यालय स्थान का आवंटन संपदा निदेशालय द्वारा प्रशासित किया जाता है। कार्यालय आवास के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं: –

  • नोडल अधिकारी का विवरण
  • कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का विवरण
  • मंत्रालय विभाग के संयुक्त सचिव से स्वीकृति
  • कैबिनेट/सीसीए द्वारा अनुमोदित दिल्ली में कार्यालय का स्थान
  • कार्यालय मंत्रालय के सचिवालय या संलग्न अधीनस्थ कार्यालय का एक हिस्सा होना चाहिए

बुकिंग का स्थान | Venue Of Booking

5 अशोक रोड यह एक प्रकार का आठवां बंगला है जो शहर के बीचोबीच स्थित है। यह बंगला सामाजिक उद्देश्यों और शादी के लिए लाइसेंस शुल्क के भुगतान पर आवंटित किया जाता है। आवंटन की अधिकतम अवधि 5 दिन है। CPWD द्वारा समय-समय पर तैयार और अनुरक्षित एक नीति है जो बंगले के आवंटन को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञान भवन- विज्ञान भवन में कई तरह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और अन्य बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसका निर्माण 1956 में किया गया था। विभिन्न प्रकार के सरकारी और निजी संगठन विज्ञान भवन में सम्मेलन आयोजित करते हैं। 2 दिसंबर 1992 से, विज्ञान भवन के संरक्षक संपत्ति के निदेशालय रहे हैं। विज्ञान भवन में कई हॉल मौजूद हैं जिनका उपयोग कॉन्क्लेव और सेमिनार के लिए किया जाता है। विज्ञान भवन बुक करने के लिए आवेदक को लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है|

अन्य स्थान- अन्य स्थानों पर बुकिंग स्थल के लिए आवेदक को लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना होगा।

हॉलिडे होम्स एंड टूरिंग ऑफिसर्स हॉस्टल

हॉलिडे होम और टूरिंग ऑफिसर्स हॉस्टल की बुकिंग भी संपत्ति निदेशालय द्वारा प्रशासित और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाती है। हॉलिडे होम और टूरिंग ऑफिसर्स हॉस्टल में मेहमानों की जरूरत के हिसाब से तरह-तरह के कमरे उपलब्ध हैं। इन घरों और छात्रावासों को बुक करने के लिए आवेदकों को ई-संपदा पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग प्रदान की जाएगी जो कुछ शर्तों के अधीन होगी।

ई-संपदा पोर्टल के उपयोगकर्ता
  • केन्द्रीय सरकार
  • राज्य सरकार
  • स्वायत्त निकाय
  • वैधानिक निकाय
  • राज्य PSU और केंद्रीय PSU आदि
Statistics Of E-Sampada Portal
GPRA109474
Localities340
Cities70
Guest Houses62
Office Spaces1.25 cr sq ft

E-Sampada online

ई-संपदा पोर्टल के लाभ
  • भारत सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर ई-संपदा पोर्टल को लॉन्च किया गया है|
  • यह एक एकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसके जरिये पात्र अधिकारियों के लिए सरकारी आवासीय आवास और संपत्ति सेवाओं की बुकिंग और आवंटन की सुविधा मिलती है|
  • इस पोर्टल के तहत देश के सरकारी कर्मचारी लाभ उठा सकते हैं|
  • कर्मचारियों के लिए इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है|
  • इस पोर्टल पर कर्मचारीयो के लिए 62 स्थानों पर 1176 हॉलिडे होम रूम उपलब्ध है|
  • लाभार्थीयों के लिए 28 स्थानों पर 45 ऑफिस काम्प्लेक्स में 1.25 करोड़ वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस का आवंटन सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया गया है|
  • देश के नागरिको के लिए 40 विभिन्न स्थानों पर 109474 सरकारी आवासीय निवास भी उपलब्ध कराये गए है|
  • सामाजिक कार्य तथा विज्ञान भवन की बुकिंग भी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है|
  • इस पोर्टल से आवेदक अपने फॉर्म की आवेदन स्थिति, लाइसेंस ड्यू फीस की स्थिति, बुक वेन्यू, वेटिंग लिस्ट आदि सेवाओं का लाभ ले सकते है|
  • इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए मोबाइल एप को भी विकसित किया गया है|
  • इस एप्प के जरिये वे सभी कार्य किये जा सकेंगे, जो पोर्टल पर लाभार्थीयों को प्रदान किए जाते हैं|
ई-संपदा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करे

E-Sampada Portal online

  • अब आपको Login के विकल्प पे किलक करना होगा|

E-Sampada Portal online registration

  • उसके बाद आपको Register Here के विकल्प पे किलक करना होगा|
  • अब आपके सामने Registration Form खुल जाएगा|

E-Sampada Portal online registration form

  • इस फॉर्म मे आपको दी गई जानकारी दर्ज करनी है|
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा सफलतापूर्वक Registration कर दिया जाएगा|
मोबाइल नम्वर अपडेट कैसे करे   
  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेवसाइट पे जाना होगा| 
  • अब आपको Login के विकल्प पे किलक करना होगा|

E-Sampada Portal update mobile

  • उसके बाद आपको Update Mobile No. के लिंक पे किलक कर देना है|
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Sampada Portal update mobile no

  • उसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी|
  • फिर आपको Get OTP के बटन पे क्लिक कर देना है|
  • अब आपके मोबाइल पे OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको OTP बॉक्स में डालना होगा|
  • उसके बाद, आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा|
  • इस नए पेज पर आप अपने मोबाइल नंबर में बदलाव कर सबमिट के बटन पे क्लिक कर सकते हो|
Important Downloads

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|