स्वामित्व योजना | ई-ग्राम स्वराज पोर्टल egramswaraj.gov.in | मोबाइल ऐप | पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दवारा पूरे देश की ग्राम पंचायतों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंसिंग करते हुए ई स्‍वराज पोर्टल, मोबाइल एप व स्‍वामित्‍व योजना का शुभारंभ किया गया है। इससे गांवो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और गांववासियों को इससे कई फायदे मिलेगें। सारी जानकारी जानने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं इन योजनाओं के वारे में।

स्वामित्व योजना | Swamitva yojana

स्वामित्व योजना से लोगों को कई फायदे होगें। इससे संपत्ति को लेकर भ्रम और झगड़े खत्म होंगे और देश के सभी गांवों में ड्रोन के माध्यम से गांव की हर संपत्ति की मैपिंग की जाएगी। गांव में विकास योजनाओं की प्लानिंग में मदद मिलेगी। इसके जरिए आप शहरों की तरह गांवों में भी बैंकों से लोन ले सकते हो। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को गति मिलेगी। सवा लाख पंचायतों तक ये सुविधा पहुंच गई है| प्रारंभिक तौर ये योजना उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यों में शुरू की गई है। वाद में इसका विस्तार करने के लिए इसे पूरे देश में लागु कर दिया जाएगा।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल | e-Gram Swaraj Portal

भारत सरकार दवारा ई-ग्राम स्वराज वेव पोर्टल भी लॉंच किया गया है।  जिसके दवारा पूरे भारत में पंचायतों को डिजिटल वनाया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गांव की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। जहां पर लाभार्थी पंचायती राज संस्थानों द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ले सकता है। इसके अलावा नागरिकों के लिए अधिक पारदर्शिता और सूचना तक पहुंच वढाने पर जोर देने के साथ इस पोर्टल को विकसित किया गया है।                

ई-ग्राम स्वराज मोबाइल ऐप कैसे करें डाउनलोड | How to download e-Gram Swaraj mobile app 

  • अब आपको आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आपको मोबाइल एप डाउनलोड के विकल्प का चुनाव करना है|
  • अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • यहां किल्क करते ही आपको इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टाल करना है।
  • अब आपको इस ऐप में अपना मोबाइल नंबर डालना है, उसके बाद आप इस योजना के बारे में विवरण देख सकते हो।      

गुगल प्ले स्टोर में भी इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है | This app can also be downloaded in Google Play Store

  • ई-ग्राम स्वराज मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए लाभार्थी “Google Play store” में जाएं।

  • अब आपको Search बटन पे टाइप करना है – e-gram Swaraj Mobile App

  • उसके बाद आपको दिए गए लिंक पर किल्क करना है। 
  • यहां किल्क करते ही इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टाल करना है।
  • अब आपको इस ऐप में रजिस्टड मोबाइल नंबर डालना है।
  • मोबाइल नंबर डालने के बाद आप इस योजना के बारे में विवरण देख सकते हो।      

महत्वपूर्ण डाउनलोड | Important Download

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।