Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana 2024 : ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राज्य में किसानों की आमदनी को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए धान सीधी बिजाई योजना को लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। कैसे मिलेगा योजना का लाभ, कौन-कौन योजना के लिए पात्र हैं और योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे होगा। ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। तो आइए जानते हैं – हरियाणा धान सीधी बिजाई योजना के बारे में।   

Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana 2024

Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana 2024

हरियाणा सरकार दवारा राज्य मे किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने और उनकी आमदनी मे सुधार करने के लिए धान सीधी बिजाई योजना को शुरु किया गया है। जिसके जरिए धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से 5000/- रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। धान की सीधी बिजाई से न केवल पानी की लागत कम होगी, बल्कि समय व धन की बचत के साथ-साथ उत्पादन भी अधिक होगा। इस योजना से राज्य के आठ जिले अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैधल, पानीपत, सोनीपत व जींद में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा मिलेगा। योजना का लाभ किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करके प्राप्त होगा।

Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana का अवलोकन

योजना का नामहरियाणा धान सीधी बिजाई योजना
किसके दवारा शुरू की गईहरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान 
प्रदान की जाने वाली सहायता

वित्तिय सहायता अनुदान के रुप मे प्रदान करना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://fasal.haryana.gov.in/

हरियाणा धान सीधी बिजाई योजना का मुख्य उद्देश्य

हरियाणा धान सीधी बिजाई योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रेरित कर उन्हे सरकार दवारा वित्तिय सहायता अनुदान के रुप मे प्रदान करना है।   

Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana के मुख्य तथ्य

जिला पानीपत को 2000 एकड़ में धान की सीधी बिजाई हेतु लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 1600 एकड़ में सामान्य श्रेणी के किसान और 400 एकड़ में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत जो किसान धान की सीधी बिजाई करेगें, उन्ही किसानो को सरकार दवारा वित्तिय सहायता (5000/- रुपये) प्रति एकड़ अनुदान के रुप मे मिलेगी। जिसके अंतर्गत एक किसान को अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ प्राप्त होगा और किसानों को पानी की कम लागत वाली फसलों की पैदावार करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

हरियाणा धान सीधी बिजाई योजना पंजीकरण

जो किसान इस धान सीधी बिजाई योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें बिजाई के तुरंत बाद अपना पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करना होगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कृषि विकास अधिकारी, पटवारी तथा नंबरदार द्वारा किया जाएगा।   

Dhan Sidhi Bijai Yojana के लिए पात्रता

  • हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी
  • किसान

धान सीधी बिजाई योजना के लिए आव्यशक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. जमीनी दस्तावेज
  4. बैंक खाता
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नम्वर

धान सीधी बिजाई योजना के लाभ

  • योजना का लाभ हरियाणा राज्य के किसान भाइयों को मिलेगा।
  • धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानो को सरकार की तरफ से 5000 रुपए प्रति एकड़ अनुदान के रुप मे आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • Dhan Sidhi Bijai Yojana के माध्यम से पात्र किसानों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाएगी।
  • 01 किसान को अधिकतम 2.5 एकड तक का लाभ मिलेगा।
  • 15-20% तक पानी की बचत होगी।
  • किसानो को ज्यादा मुनाफा मिलेगा।
  • Dhan Sidhi Bijai Yojana से किसानों को पानी की कम लागत वाली फसलों की पैदावार करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
  • जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हे बिजाई से पहले लेजर लेवलर मशीन का उपयोग करना होगा।
  • राज्य के आठ जिले अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैधल, पानीपत, सोनीपत व जींद में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा मिलेगा।

Dhan Sidhi Bijai Yojana की मुख्य विशेषताएं

  1. किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना
  2. किसानों की आय में बढ़ोतरी लाना 
  3. राज्य मे किसानो को धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रेरित करना
  4. पानी की बचत के साथ-साथ फसलो की पैदावार मे होगी बढ़ोतरी
  5. समय व धन की बचत होगी।

Haryana Dhan Sidhi Bijai Yojana Registration

  • जो लाभार्थी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, सबसे पहले उन्हे मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की अधिकारिक वेब्साइट पे जाना होगा। 
  • अब आपको योजना के लिंक की खोज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको दिए गए लिंक पे किल्क करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलके आएगा।
  • इस फार्म मे आपको दी गई सारी जानकारी भरने के बाद आव्श्यक दस्तावेज अपलोड करने होगें।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे सबमिट बटन पे किल्क कर देना है।
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा।

हरियाणा धान सीधी बिजाई योजना ऑफलाइन आवेदन

  1. ऑफलाइन आवेदन करने वाले किसानो को अपने नजदीकी कृषि कार्यालय मे जाना होगा।
  2. यहां आपको योजना संवधित फॉर्म भरने के लिए दिया जाएगा।
  3. आपको इस फॉर्म मे पुछी गई सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आव्श्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होगें।
  4. अंत मे आपको ये फॉर्म संवधित कार्यालय मे जमा करवा देना है।
  5. उसके वाद किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कृषि विकास अधिकारी, पटवारी तथा नंबरदार द्वारा 01 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान किया जाएगा।
  6. सव कुछ सही पाए जाने के बाद ही किसानो को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  7. इसके अलावा योजना का लाभ देन के लिए किसानो के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

Dhan Sidhi Bijai Yojana हेल्पलाइन नंबर

  • 172-2571553,
  • 172-2571544

Parivar Pehchan Patra Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेंट और लाइक जरूर करें।