Haryana E Kshatipurti Portal : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्टेटस

Haryana E Kshatipurti Portal : हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल को लांच किया है। इस पोर्टल के लांच होने से अब किसान स्वयं अपनी फसल के नुकसान का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे, उसके बाद आर्थिक सहायता लाभार्थी को प्रदान की जाएगी| तो आइए जानते हैं – कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ और इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

Haryana E Kshatipurti Portal

HARYANA E KSHATIPURTI PORTAL

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल को शुरू किया है| इस पोर्टल के जरिए जिन किसानों की फसले आग, बाढ़, ओलावृष्टि, पानी भराव, सुखा, शीतलहर, बादल फटना, भूस्खलन, कीट का हमला, धूल भरी आंधी, खड़ा पानी और भूकंप आदि कारणों से बर्बाद हो गई थी| उन सभी किसानों को सरकार दवारा नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी| जिसके लिए उन्हे फसल के नुकसान का पूरा ब्यौरा ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराकर रजिस्ट्रेशन करना होगा| सफलतापूर्वक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदक को नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद उनके बैंक खाते मे DBT मोड के जरिए भेज दी जाएगी|

About of Kshatipurti Portal

पोर्टल का नामई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गया  हरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रदान की जाने वाली सहायता

फसल के बर्बाद होने पर किसानों को ऑनलाइन मुआवजा प्रदान करना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटfasal.haryana.gov.in

 फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल का उद्देश्य

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उन किसानों को ऑनलाइन मुआवजा प्रदान करना है, जिनकी फसले प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो गई है या खराव हो गई हैं|

Haryana Kshatipurti Portal के लिए पात्रता

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • पोर्टल पर वे किसान ही पंजीकरण करने के लिए पात्र होंगे, जिनकी फसलो को प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान पहुचा है|
  • पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए|

फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. PPPआईडी
  4. मेरी फसल मेरा ब्योरा आईडी
  5. फसल की क्षतिपूर्ति हेतु दस्तावेज
  6. बैंक खाता
  7. मोबाइलनंबर
  8. पासपोर्ट साइज फ़ोटो

हरियाणा  फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के लाभ

  • ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल का लाभ हरियाणा राज्य के किसानों को प्रदान किया जाएगा|
  • जिन किसानों की फसले प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो गई हैं, उनकी भरपाई के लिए सरकार दवारा मुआवजा दिया जाएगा|
  • सरकार दवारा मिलने मुआवजे की राशी आवेदक के बैंक आकाउंट मे स्थानातरित की जाएगी|
  • जिन किसानों ने ईफसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खुद को पंजीकृत किया होगा, उन्हे ही सरकार दवारा आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी|
  • फसल बर्बादी के 72 घंटे के भीतर आवेदक को पंजीकरण करवाना होगा|
  • इस पोर्टल पर किसानों को अपनी फसल के नुकसान का पूरा ब्यौरा दर्ज कराना होगा|
  • ईफसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के शुरू होने से अब किसानों को मुआवजे की राशि प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयो के चककर नही काटने पडेंगे|
  • अब आवेदक घर बैठे ही मुआबजे की राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे|

Haryana Kshatipurti Portal की मुख्य विशेषताएं

  1. किसानों को फसलो के नुकसान की भरपाई हेतु सरकार दवारा मदद पहुचाना
  2. मुआबजे की राशि किसान के बैंक खाते मे जमा करना
  3. पोर्टल के जरिए किसानों को मिलेगी ऑनलाइन सहायता
  4. इस सुविधा के ऑनलाइन होने से अब लाभार्थी के समय की बचत होगी|

Haryana Kshatipurti Portal Online Registration

Haryana E Kshatipurti login

  • अब आपको पीपीपी आईडी/ मेरी फसल मेरा ब्योरा आईडी/ मोबाइल नंबर मे से किसी एक विकल्प पे किलक करके लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
  • अब आपको ये फॉर्म ध्यान-पूर्वक भरना होगा|
  • फिर आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा सफलतापूर्वक पंजीकरण कर दिया जाएगा|
  • उसके बाद आवेदक के बैंक खाते मे मुआवजा राशि भी स्थानातरित कर दी जाएगी|

Haryana Kshatipurti Portal – Helpline Number

  • 18001802117
  • 18001802060

Haryana Jansamvad Portal

आशा करतय हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|