|| Haryana Paryavaran Prahari Yojana | पर्यावरण प्रहरी योजना | HR Paryavaran Prahari Scheme Online Registration | Application Form || हरियाणा सरकार दवारा राज्य के विद्यार्थीयों को लिए पर्यावरण प्रहरी योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए प्रदेश के 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों को पर्यावरण प्रहरी वनाया जाएगा| उन्हे पौधे लगाने और उनकी देखरेख के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – हरियाणा पर्यावरण प्रहरी योजना के वारे मे|
Haryana Paryavaran Prahari Yojana
हरियाणा सरकार ने राज्य के विद्यार्थीयों को पर्यावरण को वचाने के लिए पर्यावरण प्रहरी योजना की शुरुआत की है| इस योजना अंतर्गत राज्य के स्कूलों मे 9वीं से 12वीं कक्षा मे पढने वाले वच्चों को पर्यावरण प्रहरी वनाया जाएगा| जिसके लिए स्कूली बच्चों को पौधे लगाने और उनकी देखरेख हेतु Extra Marks दिए जाएंगे| जिससे राज्य के बच्चे योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे| आपको वता दें – छात्रों को पौधे लगाने और उनके रख-रखाव के लिए 5 अतिरिक्त अंक मिलेंगे|
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | हरियाणा पर्यावरण प्रहरी योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | हरियाणा सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएँ |
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता | पर्यावरण की रक्षा हेतु अतिरिक्त अंक प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन लिंक | Click Here |
पर्यावरण प्रहरी योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए 5 अतिरिक्त अंक प्रदान करना है|
पर्यावरण की रक्षा हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश
- वन एवं शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्कूल कैलेंडर में पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटिका और भाषण शामिल करने के भी निर्देश दिए हैं|
- इस दौरान उन्होंने कहा है कि स्कूलों और कालेजों में पर्यावरण-विदों के व्याख्यान आयोजित किए जाने चाहिए ताकि बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण की आवश्यकता के बारे में आवश्यक जानकारी मिल सके|
- पर्यावरण की रक्षा करने के लिए किसी एक व्यकित का नही वल्कि वच्चों से लेकर बडो तक सवका सहयोग चाहिए|
- पर्यावरण को बचाने का कार्य बच्चों से शुरू होगा, जिससे प्रोत्साहित होकर बडे व वजुर्ग भी पेड़ लगाने के लिए आगे आएंगे|
- पौधे लगाने और उनके रख-रखाव करने का कार्य स्कूली स्तर से शुरू हो गया है, जिसे ग्राम स्तर और जिला स्तर पर आगे ले जाने का होगा|
- पेड़ों की अवैध कटाई पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए|
- इसके साथ ही अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उस पर भारी जुर्माना लगाया जाए|
- बिश्नोई बाहुल्य चार जिलों हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी में पौधरोपण सुनिश्चित किया जाएगा क्योंकि बिश्नोई समुदाय वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक है|
- प्रदेश के सभी गांवों में पंचायतों के सहयोग से श्मशान घाट के आसपास पौधरोपण किया जाना चाहिए|
- अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने वालों को जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर 51 हजार रुपये से लेकर 01 लाख रुपये तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा|
हरियाणा पर्यावरण प्रहरी योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- 9वींसे 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|
आवेदन हेतु दर्ज की जाने वाली जानकारी
- आवेदक का नाम
- मोबाइल नम्वर
- लिंग
- रहने का स्थान
- कक्षा
- वर्ष
हरियाणा पर्यावरण प्रहरी योजना के लिए कैसे करे आवेदन
- सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Be A Paryavaran Prahari वाले लिंक पे किलक करना है|
- अब आपके सामने Registration Form खुल जाएगा|
- आपको इस फॉर्म मे पुछी गई गई सारी जानकारी दर्ज करनी है|
- सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
- इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगए तो कॉमेट और लाइक जरुर करे|
Last Updated on January 21, 2023 by Abinash