मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन | MP नया सवेरा कार्ड | जिलेवार सूची

 

|| MP Jan kalyan Sambal Yojana | जन कल्याण संबल योजना | Madhya Pradesh Naya Savera Yojana | नया सवेरा कार्ड | Jan kalyan Sambal Scheme Online Registration | District wise list | Application Status | Helpline Number || मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूरो के कल्याण और उनके विकास के लिए जन कल्याण संबल योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को नया जीवन प्रदान किया जाएगा| जिसमे उन्हे समाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके उनके जीवन स्तर को वेहतर वनाया जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के वारे मे|

Jan kalyan Sambal Yojana Madhya Pradesh

 

Table of Contents

Mukyamantri Jan kalyan Sambal Yojana | Naya Savera Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी दवारा राज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूरो को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाने के लिए जन कल्याण संबल योजना को शुरू किया गया है| इससे पहले कमलनाथ सरकार ने संबल योजना का नाम बदल कर “नया सवेरा योजना” रखा था। परन्तु अब वापस मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद इस योजना को “जनकल्याण संबल योजना” से शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के जीवन स्तर मे सुधार लाया जाता है और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। जिसमे गरीबों को उनके जन्म के पहले और मृत्यु के बाद तक का लाभ पहुंचाया जाता है।

योजना के जरिये 14475 श्रमिकों के खाते में वितरित की गई है लाभ की राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा जन कल्याण संबल योजना के लाभार्थियों एवं निर्माण श्रमिकों के लिए 321 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि 14475 श्रमिकों के खाते में वितरित की गई। यह राशि मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगल क्लिक के जरिये ट्रांसफर की गई है। इस राशि में से 13769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि संबल योजना के अंतर्गत एवं 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि निर्माण श्रमिकों को प्रदान की गई।

इसी वर्ष इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के 16844 श्रमिक परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 379 करोड रुपए की राशि भी प्रदान की गई है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए , दुर्घटना मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए, आंशिक स्थाई अपंगता होने पर 1 लाख रुपए एवं स्थाई अपंगता होने पर 2 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
विभागश्रम विभाग
लाभार्थीराज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूर
प्रदान की जाने वाली सहायताजन्म के पहले और मृत्यु के बाद पात्र लाभार्थीयों को सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटshramiksewa.mp.gov.in

योजना के मुख्य पहलु

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि संबल योजना में हम एक नई “सुपर 5000 योजना” को जोड़ रहे हैं। जिसमे संबल परिवारों के ऐसे 5000 बच्चे जो 12 वीं में सबसे ज्यादा नंबर लाएंगे, उन्हें 30,000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में अलग से दिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे बच्चे जो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, तो उन्हें 50000/- रुपये की राशी दी जाएगी|

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना लेटेस्ट अपडेट

मुख्यमंत्री जी द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है। जिसमे तेंदूपत्ता संग्राहको को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अब सभी तेंदूपत्ता संग्राहक भी इस जनकल्याण संबल योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त किया जा सकेगा|

जिसमे आवेदन करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिकों के लिए आधार प्रमाणीकरण करवाने की बाध्यता नहीं रखी गई है। योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहको द्वारा आवेदन करने के उपरांत पंजीकरण प्राधिकारी द्वारा पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद ही उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश नया सवेरा कार्ड

जनकल्याण योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के लोगो को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए लोगो को जनकल्याण संबल कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे| अब प्रदेश के सभी असंगठित श्रमिकों को एक नया सवेरा कार्ड उपलब्ध कराने का निश्चय किया है, जोकि उन्हें इससे पहले प्रदान किये गए संबल कार्ड के स्थान पर दिया जायेगा| इस नया सेवरा कार्ड को अब Adhaar Card से लिंक किया जायेगा और साथ ही लाभार्थी के आधार कार्ड का नंबर भी उसमें दिया हुआ होगा| जिसके आधार पर ही पात्र लाभार्थीयों को योजना का लाभ प्रदान होगा| 

sambal Yojana

योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता

इस योजना के तहत राज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक/मजदुर लाभार्थियों को उपलब्ध कराये  जाने वाले कार्ड के माध्यम से केंद्रीय और राज्य स्तर पर चलने वाली योजनाओं के लाभ प्रदान किए जांएगे| जिन लाभार्थीयों को योजना का लाभ मिलेगा उसकी सूची नीचे दी गई है –

  • गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा
  • छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन
  • दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर,
  • बिजली बिल की माफ़ी,
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना,
  • अंत्येष्टि सहायता देना एवं
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे लाभ शामिल हैं |
  • लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ
  • Naya Savera Yojana में शामिल होकर नए कार्ड के रजिस्ट्रेशन करते समय उस महीने के पहले वाले महीने का बचा हुआ बिजली बिल भी होगा माफ़
  • नया सवेरा कार्ड के लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा |

MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana List

Jan kalyan Sambal Yojana

जन कल्याण संबल योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूरो को सरकार दवारा जीवन यापन हेतु मदद पहुचाना है|

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए पात्रता
  • मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी
  • असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूर
  • गरीवी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाभार्थी
  • आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए|
मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • BPL राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नम्वर
मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना की मुख्य विशेषताएँ
  • मध्य प्रदेश के BPL श्रेणी के लोगों को सुविधा प्रदान करना
  • देश से गरीबी मिटाने के लिए सरकार दवारा कई सारे प्रयास करना
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सोशल सिक्योरिटी का लाभ देना
  • गरीब परिवार के लोगों की जिंदगी में सुधार लाना|
  • आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले बच्चों को सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना|
  • पात्र लाभार्थीयों को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना|
  • किसानों को खेती करने के लिए उपकरण प्रदान करना|
  • लाभार्थियों को मुफ्त हेल्थ फैसिलिटी सरकार द्वारा प्रदान
  • गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय वित्तीय राशि प्रदान करना|
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
नया सवेरा कार्ड वनाने की प्रक्रिया

राज्य के लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें अपने पुराने सम्बल कार्ड को बदलवा कर नया कार्ड बनवाना होगा | उसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा |

  • सवसे पहले लाभार्थी को अपना पुराने सम्बल कार्ड को ,आधार कार्ड तथा अन्य सभी दस्तावेज़ों को लेकर राज्य के किसी भी लोक सेवा केंद्र या कियोस्क कॉमन सर्विस सेन्टर मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको वहाँ के सम्बंधित अधिकारी को अपना सम्बल कार्ड और आधार कार्ड प्रस्तुत करना है| फिर सम्बंधित अधिकारी द्वारा आधार कार्ड के साथ ही आपके मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से आपकी सभी जानकारी की जाँच की जाएगी |
  • आपके आधार कार्ड में आपकी जो भी जानकारी दी हुई होगी, वह आपके संबल कार्ड में दी हुई जानकारी से हुबहू वैसी ही मैच होनी चाहिए|
  • यदि उसमे जानकारी मेच नहीं हुई तो आपको नया सवेरा कार्ड दे दिया जायेगा |
  • और यदि सभी जानकारी सही होती है तो फिर लाभार्थियों के पुराने कार्ड को जमा कर लिया जाएगा और उसे बदल कर उन्हें उसी दिन नए कार्ड वितरित कर दिए जाएगा |
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप नया सवेरा कार्ड प्राप्त कर सकेंगे|
MP जन कल्याण संबल योजना के लिए कैसे करे आवेदन

Jan kalyan Sambal Yojana online

Jan kalyan Sambal Yojana login

MP Jan kalyan Sambal Yojana

  • फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलके आएगा| इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी जैसे – आईडी और कैप्चा कोड आदि दर्ज करना है | उसके बाद समग्र से आवेदक का विवरण प्राप्त करे के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें

MP Jan kalyan Sambal Yojana status

  • उसके बाद सामने एक नया पेज खुलके आएगा जिसमें आपको 9 अंकों की समग्र आईडी डालकर सदस्य की जानकारी देखे के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • जैसे ही आप इस लिंक पे किलक करोगे तो सवन्धित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|
Helpline Number
  • (0755) 2555-530
Important Download

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|