मुख्यमंत्री सुकन्या योजना | एप्लीकेशन फॉर्म PDF डाउनलोड | पात्रता व उद्देश्य

 

|| Jharkhand Sukanya Yojana | सावित्री बाई फूले किशोरी संवृद्धि योजना | Sukanya Scheme Application Form | Eligibility and Objective || झारखंड सरकार दवारा राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सुकन्या योजना को लागु किया गया है| जिसके माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को 08 वीं कक्षा से लेकर 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर आर्थिक मदद सरकार दवारा पहुचाई जाती है| ताकि बालिकाएं अपनी पढाई पूरी कर सके और अपने पैरों पर खडी हो सकें| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो याइए जानते हैं – मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के वारे मे|

Mukhyamantri Sukanya Yojana

Mukhyamantri Sukanya Yojana

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को झारखंड सरकार दवारा राज्य की कन्याओं के कल्याण के लिए शुरू किया गया है| इसे सावित्री बाई फूले किशोरी संवृद्धि योजना के नाम से भी जाना जाता है| योजना के अंतर्गत SECC- 2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभांवित किया जाएगा। जिसमे से 8वीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा में नामांकन करने और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर बालिकाओं को 40,000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| ये आर्थिक मदद 06 किस्तों के जरिए लाभार्थी के बैंक खाते मे DBT मोड के जरिए स्थानातरित की जाती है| योजना का लाभ आवेदक आवेदन फॉर्म भरके प्राप्त कर सकेंगे|

झारखंड छात्रवृत्ति योजना

योजना के मुख्य पहलु

सुकन्या योजना झारखंड में बाल विवाह पर रोक लगाने और बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाती है। इस योजना का लाभ राज्य के गरीब बालिकाओं को प्रदान किया जाता है। क्योंकि राज्य के कई ऐसे गरीब परिवार है जो अपनी बालिकाओं को अच्छे से शिक्षा प्राप्त नहीं करवाते हैं और उनका बाल विवाह करवा देते हैं। जिससे ये बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने से बनचित रह जाती हैं और उन्हे आगे वढने का अवसर भी नही मिल पाता| ऐसे मे उनका जीवन कठिनाइयों से भरा रहता है| इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने इन बालिकाओं को लाभ पहुचाने की ये योजना तैयार की है, ताकि बालिका शिक्षा को वढावा मिल सके और इनका विकास किया जा सके|

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्रमुख बिन्दु

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी दवारा द्वारा राज्य की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई गई है। इस योजना के अंतर्गत 8वीं एवं 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को 2500 रुपए और 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा 18 साल की आयु पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थी बालिकाओं को 20000 की एकमुश्त अनुदान राशी भी दी जाती है| बालिकाओं को दी जाने वाली ये सहायता राशी सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाती है| इस राशि का उपयोग बालिकाएं शिक्षा या शादी में इस्तेमाल कर सकती हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से राज्य की SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल लगभग 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ प्रदान करने का प्रावधान है। 

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का अवलोकन

योजना का नामसुकन्या योजना
किसके दवारा शुरू की गईझारखंड सरकार दवारा
लाभार्थीSecc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियां
प्रदान की जाने वाली सहायताबेटियों के भविषय को उज्जवल वनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
कुल आर्थिक सहायता40,000/- रूपए
कुल किस्ते  06
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन  

 

झारखंड सुकन्या योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग से सवन्ध रखने वाली बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने और उनके जीवन स्तर मे सुधार लाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है|

झारखंड निशुल्क कोचिंग योजना

सुकन्या योजना (सावित्री बाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना) सहायता राशि विवरण

चरण सहायता राशि (किस्तों मे)
08 वीं कक्षा में नामांकन पर2500/- रूपए
09 वीं कक्षा में नामांकन पर2500/- रूपए
10 वीं कक्षा में नामांकन पर5000/- रूपए
11 वीं कक्षा में नामांकन पर5000/- रूपए
12 वीं कक्षा में नामांकन पर5000/- रूपए
18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद20000/- रूपए
कुल 40,000/- रूपए

सावित्री बाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • SECC-2011 सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल परिवारों की कन्याओं को योजना के तहत कवर किया जाएगा|
  • अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की कन्याए भी इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • अगर बालिका की शादी 18 वर्ष से पहले कर दी जाती है, तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नही होगी और उसे दिया जाने वाला लाभ बीच में ही रोक दिया जाएगा।
  • 20,000 की एकमुश्त राशि लाभार्थी कन्या को केवल 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही दी जाएगी। 
  • यदि कोई कन्या 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह कर लेती है तो उसे योजना के तहत 20000 की एकमुश्त राशि प्रदान नहीं की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधारकार्ड
  • जन्मप्रमाण पत्र
  • स्थायीप्रमाण पत्र
  • आयप्रमाण पत्र
  • स्कूलजाने का प्रमाण पत्र
  • बैंकखाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

झारखंड सुकन्या योजना के लाभ

  • झारखंड सरकार दवारा बालिकाओं के कल्याण के लिए सुकन्या योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के नाम में संशोधन कर सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना रखा गया है।
  • योजना का लाभ राज्य की SECC-2011 सामाजिक- आर्थिक स्थिति के परिवारों की कन्याओं को प्रदान किया जाएगा|
  • इसकेअलावा 10 लाख अंत्योदय परिवारों की कन्याओं को भी इस योजना के तहत कवर किया जाएगा|
  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ राज्य के लगभग 37 लाख परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य की पात्र कन्याओं को इस योजना के जरिए कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12 वीं तक की पढाई के लिए आर्थिक सहायता चरणबद्ध तरीके से किस्तों में प्रदान की जाएगी|
  • इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद पात्र लाभार्थीयों को ₹20000 की एकमुश्त राशि उन्हें उच्च शिक्षा या शादी हेतु प्रदान की जाएगी।
  • बालिकाओं को मिलने वाली ये सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाएगी|
  • झारखंड में पांच ऐसे जिले हैं जो देवघर, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह और पलामू है जहां पर लड़कियों की शादी 18 साल से पहले कर दी जाती है। अब इस योजना के लागु होने से बाल विवाह पर अंकुश लगेगा|
  • योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए बालिका को अपने स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करना होगा|

झारखंड ज्ञानोदय योजना

सुकन्या योजना की मुख्य विशेषताऐं

  • राज्य की कन्याओं को पढाई और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर सरकार दवारा आर्थिक मदद पहुचाना
  • गरीब वर्ग के परिवारों की कन्याओं का विकास करना
  • राज्य मे बाल विवाह पर अंकुश लगाना|
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|

झारखंड सुकन्या योजना के लिए कैसे करे आवेदन

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को दिए गए लिंक पे किलक करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म PDF मे खुलके आएगा|

Sukanya Yojana form

  • आपको ये फॉर्म डाउनलोड करके इसका प्रिन्ट आउट लेना है|
  • फिर आपको इस फॉर्म मे पुछी गई सारी जानकारी ध्यान-पूर्वक भरनी है|
  • उसके बाद आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज अटैच करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको ये फॉर्म प्रखंडविकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|

Last Updated on February 8, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!