मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना | आवेदन प्रक्रिया | पात्रता व विशेषताएँ

 

|| उत्तराखंड लखपती दीदी योजना | lakhpati Didi Yojana | Mukhyamantri lakhpati Didi Scheme Online Registration || उत्तराखंड सरकार दवारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए लखपती दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| इस योजना के जरिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति वनाया जाएगा| जिससे उनके जीवन स्तर मे वदलाव आएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – lakhpati Didi Yojana के वारे मे|

lakhpati Didi Yojana

lakhpati Didi Yojana

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी दवारा राज्य मे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाने के लिए लखपती दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| इस योजना के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने का लक्षय रखा है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दवारा खुद इस योजना की लांचिंग की जाएगी। आपको वता दें कि – राज्य गठन के 25वें साल मे वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुल 03 लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा, जिससे उनकी सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाई जाएगी। इस योजना से महिलाओं की आय मे सुधार आएगा और उनके जीवन स्तर मे भी वढोतरी होगी|

योजना के मुख्य पहलु

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत उन महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को चयनित किया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय बेहद कम है। ऐसे समूहों को अगले माह ब्लाक स्तर पर लगने वाले शिविरों में ऋण वितरण किया जाएगा। 
  • साथ ही समूहों के उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से उन्हें तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उत्पादों के विपणन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन समूहों के उत्पादों की बिक्री विभागीय आउटलेट के अलावा विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।
  • योजना की लांचिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
  • लखपतिदीदी’ योजना के तहत ऐप के माध्यम से ब्लाक और जिला स्तर पर को-ऑर्डिनेटरों को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है। 
  • सर्वे का काम होने के बाद एसजीएच के अलग-अलग ग्रुप को अलग-अलग काम सौंपे जाएंगे, ताकि उनकी आय प्रतिवर्ष एक लाख रुपए तक की जा सके।
  • स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के लिये ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा, ताकि अधिक-से-अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।
  • वर्तमान में प्रदेश के 95 ब्लॉकों में 39,116 स्वयं सहायता समूहों में 3 लाख 5 हजार महिलाओं को संगठित कर 4 हजार 310 ग्राम संगठन और 259 क्लस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।
  • ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों  के साथ समीक्षा बैठक की और उन्होंने इससे संबंधित ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिशा-निर्देश भी दिए|

lakhpati Didi UK

योजना का अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तराखंड सरकार दवारा
लाभार्थीस्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायतालखपति बनाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति वनाकर उनकी सिथति मे सुधार लाना है|

लखपती दीदी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को उतराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

उत्तराखंड लखपती दीदी योजना के लाभ

  • उत्तराखंड लखपती दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा|
  • योजना के तहत वर्ष 2025 तक25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • लखपति दीदी योजना की लांचिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
  • महिलाएं पहाड़ में जीवन की धुरी हैं, महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तो पूरा परिवार सुधरेगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना इस दिशा में अहम प्रयास साबित होगी।
  • अब तक 26 हजार से अधिक महिलाओं की सालाना आय 01 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसी तर्ज अब शेष महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे|
  • स्वयं सहायता समूह विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करने के साथ ही कई जगह मार्केटिंग का काम भी कर रही हैं।
  • स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को लेकर सर्वे भी कराया जा रहा है। अभी तक ये जानकारी सामने आई है कि समूहों से जुड़ी 23 हजार महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक है। सर्वे पूरा होने पर यह आंकड़ा 35 हजार तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

लखपती दीदी योजना की मुख्य विशेषताऐं

  • स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबुत करना
  • पात्र महिलाओं को लखपतिवनाने के लिए सरकार दवारा सहायता प्रदान करना
  • महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार लाना
  • महिलाओं को रोजगार से जोड़ना
  • लाभार्थीयों की आय मे सुधार लाना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना

मुख्यमंत्री लखपती दीदी योजना के लिए कैसे करे आवेदन

जो आवेदक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अभी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी| आवेदन प्रक्रिया जैसे ही शुरू होगी, तो आवेदक ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकेंगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|