मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना | MSEBY : ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन स्टेटस

|| UP Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana | उत्तर प्रदेश मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना | Matritva Shishu Evam Balika Madad Scheme Online Registration | Application Form || उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के श्रमिकों के कल्याण के लिए मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए राज्य के निर्माण कार्यों में लगी श्रमिक महिलाओं और श्रमिक पुरुषों की पत्नियों को गर्भावस्था के दौरान सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| इसके साथ ही पात्र लाभार्थीयों के स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखा जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के वारे मे|

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना | Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के श्रमिक महिलाओं और श्रमिक पुरुषों की पत्नियों के लिए की गई है| इस योजना के अंतर्गत श्रमिक महिलाओं की गर्भावस्था मे राज्य सरकार दवारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिसमे से पहली तथा दूसरी संतान होने पर ही लाभार्थी महिलाओं को 50 ,000/- रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इससे इन महिलाओं को प्रसव से पूर्व, प्रसव के उपरांत विश्राम करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान होगी और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हे गर्भावस्था में पौष्टिक आहार भी प्राप्त हो सकेगा| इसके अलावा गर्भावस्था में अतिरिक्त कार्य के आधार पर बिना काम के वेतन भी पात्र महिलाओं को मिलेगा| आपको वता दें कि – इस योजना के तहत भवन एवं अन्य संनिर्माण प्रक्रिया में कार्यरत पात्र लाभार्थियों के नवजात शिशु को उनके जन्म से 2 वर्ष की आयु तक प्रसव के उपरांत पौष्टिक आहार मिलता रहेगा। जिससे पात्र महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार आएगा| मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जा सकेंगे|

Overview of the MSEBY

योजना का नाममातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के श्रमिकों की पत्नियां
प्रदान की जाने वाली सहायतापत्नियों को गर्भावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना|
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.upbocw.in

UP मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना का मुख्य उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण कार्यों में लगी श्रमिक महिलाओं और श्रमिक पुरुषों की पत्नियों को गर्भावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हे आर्थिक रूप से सशकत वनाया जा सके|

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ गर्भवती महिला दवारा संस्थागत प्रसव यानी कि अस्पताल में प्रसव होने की स्थिति में ही प्राप्त किया जा सकेगा|
  • योजना के लिए श्रमिकों की पत्नियां ही पात्र होगी।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए|
  • राज्य के श्रमिकों को केवल 02 प्रसव यानी कि पहले 02 बच्चों पर ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

मुख्यमंत्री मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र
  • श्रमिक कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
  • चिकित्साअधिकारी द्वारा दिया गया प्रसव प्रमाण पत्र
  • वैधानिक गोद प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

UP Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana के लाभ

  • मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना को राज्य की श्रमिक गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के जरिए पुत्र के जन्म होने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 20,000 रुपए की एकमुश्त राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
  • इसी के साथ ही पुत्री के जन्म होने पर 25,000/- रुपए की आर्थिक सहायता लाभार्थी को देय होगी|
  • अगर दिव्यांग बालिका जन्म लेती है तो ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा 50,000/-रुपए की राशि प्रदान की जाएगी|
  • गर्भपात होने की स्थिति में लाभार्थी महिला श्रमिको योजना के माध्यम से कम से कम 2 माह के समतुल्य वेतन राशि मिलेगी|
  • महिला को संस्थागत प्रसव होने पर Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana के तहत न्यूनतम वेतन के आधार पर 3 माह का वेतन चिकित्सा बोनस के रूप में मिलेगा|
  • योजना के जरिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रसव खर्च के रूप में पात्र लाभार्थी को मिलेगी, ताकि श्रमिक को प्रसव में होने वाले खर्च के लिए कर्ज का सहारा न लेना पडे|
  • मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना से उत्तर प्रदेश की श्रमिक महिलाएं प्रसव होने से पूर्व तथा पश्चात आराम कर सकेगी| इससे प्रसव काल को अच्छे से व्यतीत करने में उन्हे मदद मिलेगी|

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana की मुख्य विशेषताएँ

  • श्रमिकों की पत्नियों को राज्य सरकार दवारा गर्भावस्था में आर्थिक मदद पहुचाना
  • लाभार्थी महिलाओं के स्वास्थय का ध्यान रखना |
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए कैसे करे आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए प्राप्त कर किया जा सकता है|

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन | Online Registration

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana online

Matritva Shishu Evam Balika Madad scheme

  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana online registration

  • इस पेज मे आपको मांगी गई जानकारी भरनी है – जैसे अपना पंजीकृत मंडल चुने, योजना चुने, अपना पंजीकृत आधार कार्ड संख्या और अपना पंचायत मोबाइल नंबर आदि।
  • उसके बाद आपको आवेदन पत्र खोलें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी और आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा ऑनलाइन मोड के जरिए सफलतापूर्वक मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत आवेदन कर दिया जाएगा|

एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कैसे करे | How to Check Application Status

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • अब आपको योजनाएं के सेक्शन मे जाकर आपको योजना के आवेदन की स्थिति के विकल्प पे क्लिक कर देना है|
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति वाला पेज खुल जाएगा।

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana status

  • इस पेज मे आपको योजना आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस बटन पे क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए ऑफ़लाइन आवेदन | Offline Registration

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana के लिंक पे किलक करना है|
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म PDF मे खुल जाएगा|

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana form

  • अब आपको इस फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और इसका प्रिन्ट आउट ले लेना है|
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म मे पुछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है, और आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको ये फॉर्म सवंधित कार्यालय मे जाकर जमा करवा देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत ऑफ़लाइन मोड के जरिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|

Last Updated on August 26, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!