मिशन कर्मयोगी योजना 2021 | पूरी जानकारी | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म

मिशन कर्मयोगी योजना | Mission Karmayogi Scheme | कर्मयोगी योजना | PM Karmayogi Scheme | लाभ / पात्रता / उद्देश्य / विशेषताएं | How to apply

 

भारत सरकार दवारा देश के कर्मचारियों को आत्म-निर्भर वनाने और उनकी दशा मे सुधार करने के लिए कर्मयोगी योजना को लागु किया गया है। जिसके जरिए कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग देकर उनके प्रदर्शन को वेहतर किया जाएगा। क्या है ये योजना और कैसे मिलेगा योजना का लाभ। आइए जानते हैं – कर्मयोगी योजना के वारे में।

मिशन कर्मयोगी योजना | Mission Karmayogi Scheme

 

सरकारी अधिकारियों की क्षमता वढाने और काम करने की शैली मे सुधार करने के लिए केंद्र सरकार दवारा कर्मयोगी योजना को शुरु किया गया है। योजना के तहत नियुक्ति के बाद सिविल अधिकारियों समेत अन्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें खास ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उन्हे अपना प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका मिलगा। योजना के जरिए सिविल सेवा क्षमता निर्माण योजनाओं को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक परिषद को मंजूरी दी गई है। जिसमे मुख्यमंत्री इस परिषद के सदस्य होंगे। केंद्रीय मेंत्री ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा है कि, ‘पहले भर्ती के लिए अनेक परीक्षाएं छात्रों को देनी पडती थी। उसके बदले अब लाभार्थीयों को मात्र एक ही परीक्षा देनी होगी, ये सरकार द्वारा किए गए सुधार का मूल उद्देश्य था। उसका स्वागत पूरे देश में हुआ। ये भर्ती से पहले का सुधार था, आज हमने भर्ती के बाद के सुधार का निर्णय लिया है।’ जिसमें सरकार दवारा विभिन्न कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले अधिकारियों को क्रिएटिव, कल्पनाशील, इनोवेटिव, प्रो-एक्टिव, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी तथा तकनीकी तौर पर दक्ष बनाकर भविष्य के लिए उन्हे तैयार किया जाएगा और अधिकारियों की स्किल को  बढ़ाया जाएगा। इस योजना मे व्यक्तिगत (सिविल सर्वेंट) और संस्थागत क्षमता निर्माण दोनों पर फोकस किया गया है। जिसमे सेक्शन ऑफिसर से लेकर सचिव स्तर के कर्मचारी योजना का लाभ ले सकेंगे। मिशन कर्मयोगी सरकारी कर्मचारियों को एक आदर्श कर्मयोगी के रूप में देश सेवा के लिए विकसित करने का प्रयास करेगा ताकि वे सृजनात्मक और रचनात्मक बने और तकनीकी रूप से सशक्त हों।

 

लेटेस्ट अपडेट | Latest update

सिविल सेवा से जुड़े सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी किसी भी समय कर्मयोगी योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही ट्रेनिंग से जुडेगें। जिसमे उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए मोबाइल ,लैपटॉप आदि के माध्यम से ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस ट्रेनिंग के लिए अलग अलग विभाग के टॉप सलाहकारों को शामिल किया जायेगा। योजना का लाभ देने के लिए इसमें ऑफ साइट सीखने के कॉन्सेप्ट को बेहतर बनाने के लिए ऑन द साइट सीखने के सिस्टम पर अधिक जोर दिया गया है | योजना को गति प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 5 वर्षो की अवधि के लिए कुल 510.86 करोड रुपए का बजट 46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया गया है और योजना के जरिए एक स्वामित्व वाली विशेष प्रयोजन वाहन कंपनी का गठन 2013 की धारा 8 के अंतर्गत किया जाएगा। यह एक गैर लाभकारी संगठन होगा, जो iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म का स्वामित्व और प्रबंधन का कार्य करेगी ।

iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म | iGOT Karmayogi platform

iGOT कर्मयोगी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से डिजिटल लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और इसे एक ई लर्निंग सामग्री के लिए विश्व स्तरीय बाजार बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से कर्मचारियों का क्षमता निर्माण ई लर्निंग कांटेक्ट के दवारा उन्हें कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जैसे कि परिवीक्षा अवधि के बाद की पुष्टि, तैनाती, कार्य निर्धारण, रिक्तियों की अधिसूचना आदि।

योजना के अंतर्गत किन कौशल को विकसित किया जाएगा | What skills will be developed under the scheme

मिशन कर्मयोगी योजना के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास करने पर ध्यान देने के लिए कर्मचारियों के कई सारे कौशलों को विकसित किया जाएगा। जो इस प्रकार है –

  • रचनात्मकता
  • कल्पनाशीलता
  • अभिनव
  • सक्रिय
  • प्रगतिशील
  • ऊर्जावान
  • सक्षम
  • पारदर्शी
  • तकनीकी रूप से कुशल आदि।

ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म | IGOT karmayogi platform for online training

  • परिवीक्षा अवधि के बाद की पुष्टि
  • कार्य निर्धारण
  • रिक्तियों की अधिसूचना
  • तैनाती
  • अन्य सेवा मायने रखती है

योजना के तहत स्पेशल परपज व्हीकल के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य | Work to be done under special purpose vehicle under the scheme

  • मेड इन इंडिया प्लेटफार्म को बढ़ावा मिलेगा।
  • प्रतिक्रिया मूल्यांकन
  • टेलिमेटरी डाटाबेस स्कोरिंग, मॉनिटरिंग एंड एवल्यूशन ।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म को डिजाइन, इंप्लीमेंट तथा मैनेज किया जाएगा।

उद्देश्य | An Objective

कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य के लिए सरकारी कर्मचारियों को अधिक सृजनात्‍मक, रचनात्मक और नवोन्‍मेषी बनाना है।

पात्रता | Eligibility

  • देश के स्थायी निवासी
  • सिविल अधिकारी
  • सरकारी कर्मचारी

लाभ | Benefits

  • कर्मयोगी योजना से सिविल सेवकों को कल्पनाशील और नवाचारी (इनोवेटिव), पेशेवर, प्रगतिशील, एनर्जेटिक (ऊर्जावान), चमत्कारी, पारदर्शी, तकनीक युक्त, रचनात्मक और सृजनात्मक वनाया जाएगा।
  • इस योजना से सरकारी बाबुओं की क्षमताओं में वृद्धि की जाएगी।
  • सिविल सेवकों की ट्रेनिंग का स्टैंडर्ड बढ़ाया जाएगा।
  • डिजिटल प्लेफॉर्म से अब सिविल सर्विस अधिकारी कहीं भी बैठकर अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट पर ट्रेनिंग ले सकेगें।
  • इस योजना से लाभार्थीयों को अपना प्रदर्शन वेहतर करने का मौका मिलेगा।
  • लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले अधिकारियों को तैयार किया जाएगा।
  • कर्मयोगी में मल्टी लेयर स्ट्रक्चर होगा। जहां पे प्रधानमंत्री हेड (मुखिया) होगें तो मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एक्सपर्ट भी कमेटी में शामिल होकर योजना की देखरेख का कार्य करेंगे।
  • इस योजना से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और अधिकारियों के काम करने की शैली में भी सुधार आएगा।
  • योजना के दो मार्ग होंगे सर्व चलित तथा निर्देशित।
  • योजना के संचालन के लिए iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म का भी गठन किया गया है। जिसके माध्यम से ऑनलाइन कांटेक्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
  • योजना को गति देने के लिए स्वामित्व वाली विशेष परियोजना वाहन कंपनी का भी गठन किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 5 वर्षों के लिए 510.86 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • यह योजना लगभग 46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चलाई गई है।

फोक्स | Focus

  • सिविल सर्वेंट और संस्थागत क्षमता निर्माण पर फोक्स

विशेषताएं | Features

  • अधिकारियों की क्षमता को वढाना
  • लाभार्थीयों को एक आदर्श कर्मयोगी के रूप में देश सेवा के लिए विकसित करना
  • लाभार्थीयों को डिजिटल प्लेटफार्म की सुविधा देना
  • लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर वनाना

मिशन कर्मयोगी योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for mission karmayogi scheme

अभी योजना की शुरुआत की गई है। जैसे ही ह्मे योजना के लिए आवेदन के संवध मे लेटेस्ट अपडेट मिलेगी, तो ह्म आपको तुरंत सूचित कर देगें।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरुर करें।