PM Kisan Samriddhi Kendra Yojana 2024 : ऑनलाइन आवेदन

PM Kisan Samriddhi Kendra Yojana : किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसान समृद्धि केंद्र योजना को लागू किया गया है| इस योजना के जरिए किसानों को भूमि से संबंधित हर प्रकार की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध करवाई जाएगी| जिसके जरिए पूरे देश मे लगभग 600 किसान केंद्र खोले जाएंगे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा| तो आइए जानते हैं – PM Kisan Samridhi Kendra yojana के बारे में|

PM Kisan Samridhi Kendra

PM किसान समृद्धि केंद्र योजना 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसान सम्मान सम्मेलन में 600 PM किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन करते हुए देश में समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। PM किसान समृद्धि केंद्र योजना के अंतर्गत देश मे लगभग 3.3 लाख से ज्यादा खुदरा उर्वरक दुकानों को चरणबद्ध तरीके से किसान समृद्धि केंद्रों में बदला जाएगा| इन किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को खाद के साथ-साथ बीज, कीटनाशक,उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग, व खेती-किसान से जुड़ी कई तरह की जानकारी उपलब्ध होगी और किसान इन केंद्रों से वन नेशन वन फर्टिलाइजर खाद भी खरीद सकेंगे।

यह सभी केंद्र वन स्टॉप शॉप की तरह विकसित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा योजना का शुभारंभ करते हुए कहा गया है कि किसान समृद्धि केंद्र किसानों के लिए सिर्फ उर्वरक खरीद और बिक्री का केंद्र नहीं है, यह एक संपूर्ण रूप से किसान के साथ घनिष्ठ नाता जोड़ने वाला, उनकी हर आवश्यकता को सुनिश्चित करने वाला केंद्र है।

किसान समृद्धि केंद्र योजना का अवलोकन

योजना का नामPM Kisan Samriddhi Kendra Yojana
किसके दवारा शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायताखाद, उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग व खेती से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारी एक ही जगह पर उपलव्ध करवाना
खुदरा उर्वरक दुकानों को PMKSK में बदला जाएगा3.3 लाख से ज्यादा दुकानों को
आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट 

ऑनलाइन / ऑफ़लाइन

https://www.fert.nic.in/

किसान समृद्धि केंद्र योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खाद, बीज, खेती से जुड़े उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती से जुड़ी सारी जानकारी और समान PM किसान समृद्धि केंद्रों मे उपलब्ध करवाना है। जिसके लिए सरकार द्वारा देश में उपलब्ध 3.3 लाख से भी अधिक खुदरा दुकानों को PMKSK में तब्दील किया जाएगा।

PM Kisan Samridhi Kendra

किसान समृद्धि केंद्र योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए|

Kisan Samriddhi Kendra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. जमीनी दस्तावेज
  6. मोबाइल नम्वर

PM किसान समृद्धि केंद्र योजना के लाभ

  • प्रधानमंत्री मोदी जी दवारा किसानों के लिए किसान समृद्धि केंद्र योजना को शुरू किया है|
  • Kisan Samriddhi Kendra Yojana का लाभ देशभर के सभी किसान लाभ उठा सकेंगे| जिसके लिए देश मे किसान समृद्धि केंद्र को खोला जाएगा|
  • आपको वता दें कि – देश मे 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र को खोला जाएगा|
  • किसान समृद्धि केंद्र योजना से देश में लगभग 3,30,499 खुदरा उर्वरक दुकानों को किसान समृद्धि केंद्रों में तब्दील किया जाएगा।
  • ये केंद्र कृषि मंडियों के आसपास ही होंगे ताकि किसान इन तक आसानी से पहुंच सकेगा।
  • किसानों को कृषि समृद्धि केंद्रों पर कृषि उपज को बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषक सलाह व विशेष जानकारी भी प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम 1 महीने में या 15 दिन में एक बार आयोजित किया जाएगा।
  • इन केंद्रों पर किसान उर्वरक, कीटनाशक की खरीद करने के साथ-साथ कई तरह के फार्म इक्विपमेंट, मशीनरी आदि  भी किराए पर ले सकेंगे|
  • इसके अलावा किसान इन केंद्रों पर कृषि से संबंधित परामर्श के साथ मिट्टी की जांच आदि की सुविधा भी उठा सकेंगे।
  • वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के तहत भारत ब्रांड का फ़र्टिलाइज़र भी इन केंद्रों पर बेचा जाएगा।
  • किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। ताकि वे अपने हित में संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकें|
  • अब किसानों को खेती से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी और जरूरत का सामान प्राप्त करने के लिए अलग-अलग दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

किसान समृद्धि केंद्र योजना की मुख्य विशेषताऐं

  1. किसानों को खेती से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी एक ही जगह प्रदान करना है|
  2. लाभार्थियों के लिए देश मे किसान समृद्धि केंद्र को खोलना है|
  3. इन केंदों के खुलने से किसानों की हर समस्या का हल होगा|
  4. ये योजना किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाएगी|

प्रधानमंत्री समृद्धि केंद्र कैसे काम करेगा

  • यह पहल किसानों की जरूरतों को पूरा करेगी। 
  • किसानों को उर्वरक, बीज और कृषि उपकरण जैसे कृषि इनपुट प्रदान करेगी। 
  • मिट्टी, उर्वरकऔर बीज का परीक्षण मे मिलेगी मदद। 
  • किसानों के बीच जागरूकता को फैलाना
  • विभिन्न सरकारी पहलों के बारे में किसानों को शिक्षित किया जाएगा।

PM Kisan Samriddhi Kendra Yojana Registration

जो लाभार्थी योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अभी योजना की शुरुआत हुई है| आवेदन करने के लिए अभी आधिकारिक रुप से घोषणा नहीं की गई है| जैसे ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तो हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे|

Kisan Samriddhi Kendra Yojana Helpline Number

इस योजना के लिए हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी जल्द शुरू की जाएगी|

PM Anusuchit Jati Abhyudaya Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|