पंजाब महिला सुरक्षा योजना | पूरी जानकारी | कैसे मिलेगा लाभ

पंजाब महिला सुरक्षा योजना | Punjab Women Safety Scheme

 

महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दवारा 03 दिसंवर 2019 को नई योजना को शुरु किया गया है। जिसका नाम है – पंजाब महिला सुरक्षा योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित रूप से घर छोड़ने के लिए मुफ्त पुलिस सहायता की जाएगी। पुलिस यह सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक देगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिला को 100, 112 और 181 नंवर डायल करना है, जिसके माध्यम से महिला तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) से जुड़ जाएगी। इस योजना के तहत पिकअप और ड्रॉप की सुविधा उन महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी, जिनके पास सुरक्षित वाहन नहीं है। सुरक्षित वाहनों में टैक्सी या 3-व्हीलर शामिल हैं। महिला कॉलर को संपूर्ण सुरक्षा देने के लिए, एक महिला पुलिस अधिकारी को भी उसके साथ भेजा जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए समर्पित पीसीआर वाहन, आयुक्तों के साथ-साथ मोहाली, पटियाला, बठिंडा और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगें। प्रत्येक जिले में योजना को लागू करने के लिए नोडल अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा । जिनके मोबाइल नंबर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

उद्देश्य | An Objective

पंजाब महिला सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य पंजाब पुलिस दवारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाना है।

पात्रता | Eligibility

  • असुरक्षित महिला
  • देर रात तक नौकरी करना
  • वाहन का न होना

लाभ | Benefits

  • महिला सुरक्षा योजना का लाभ पंजाब राज्य की महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
  • महिला की सुरक्षा का दायत्व पुलिस को सौंपा गया है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित रूप से घर छोड़ने के लिए मुफ्त पुलिस सहायता दी जाएगी।
  • इस सेवा का लाभ महिलाओं को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्राप्त होगा।
  • इस सुविधा के लिए महिला को 100, 112 और 181 नंवर डायल करने है, उसके बाद पुलिस तुंरत उस स्थान पर पहुंच जाएगी, जहां से फोन आया था।
  • इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षित वाहन का प्रयोग किया जाएगा।
  • महिला को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को उसके साथ भेजा जाएगा।
  • इस योजना से छेडछाड जैसी वारदाते कम होगीं।
  • इस योजना से रेप, अत्याचार जैसे मामलों में भी कमी आएगी।
  • इस योजना से महिलाओं का जीवन सुरक्षित वनेगा।

पंजाब महिला सुरक्षा योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Punjab Women Safety Scheme

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को दिए गए नंवर पर फोन करना है – 100, 112 और 181 ।
  • उसके बाद पुलिस दवारा उस महिला की सहायता की जाएगी।
  • उस महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।