RCH पोर्टल 2022 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एप्लीकेशन स्टेटस | rch.nhm.gov.in

 

|| Reproductive and Child Health (RCH) Portal | प्रजनन और बाल स्वास्थ्य पोर्टल | RCH Online Registration || महिलाओं तथा शिशुओं के स्वास्थ के कल्याण और उनकी देखभाल के लिए प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH) पोर्टल को लागु किया गया है| इस पोर्टल की मदद से गर्भवती माताओं व नवजात बच्चों को सभी सुविधाओं का लाभ सरलता से पहुचाया जाएगा| कैसे मिलेगा इस पोर्टल का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – RCH पोर्टल के वारे मे|

RCH Portal

 

RCH पोर्टल

RCH पोर्टल जिसे Reproductive and Child Health के नाम से जाना जाता है| इस पोर्टल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दवारा लॉन्च किया गया है| RCH पोर्टल के अंतर्गत देश की माताओं एवं शिशु के लिए सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन प्रदान किया जाता है|  

Reproductive and Child Health Program (प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम)

देश की पात्र माताओं और वच्चों को पोर्टल का लाभ प्रदान करने के लिए Reproductive and Child Health Program को भी चलाया गया है| आपको वता दे इस कार्यक्रम में प्रजनन, मातृत्व, नवजात शिशु, बच्चे और किशोर स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पूरे देश को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम से महिलाओं को बांझपन की समस्या, गर्भावस्था के चक्र और बच्चे के जन्म की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। इसके अलावा माता और बच्चे की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाएगा| इस कार्यक्रम से लाभार्थीयों को जागरुक किया जाएगा और उन्हे पोर्टल पर उपलव्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा|

प्रजनन और बाल स्वास्थ्य RCH पोर्टल का अवलोकन

पोर्टल का नामReproductive and Child Health (RCH)
किसके दवारा शुरू की गईस्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग दवारा
लाभार्थीगर्भवती महिलाएं तथा शिशु
प्रदान की जाने वाली सहायताशिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrch.nhm.gov.in/RCH

RCH Portal का उद्देश्य

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना है। परिवार नियोजन मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य और टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान करना है, ताकि महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकें।

RCH पोर्टल के प्रमुख पहलू

  • देश में स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने और निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना। 
  • स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा वितरण की योजना बनाने और प्रसव पूर्व जांच, प्रसवोत्तर जांच और टीकाकरण सेवाओं के लिए लाभार्थी की पहचान करने में मदद करना। 
  • गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान स्वास्थ्य की स्थिति और सहायता पर नज़र रखना। 
  • बच्चों को टीकाकरण सेवाओं के वितरण के लिए कार्य योजना तैयार करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मदद करता है। 
  • देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार लाना

पोर्टल पर लाभार्थीयों की कुल संख्या

कुल योग्य पंजीकृत जोड़े 23,87,82,259
कुल पंजीकृत गर्भवती महिलाएं22,20,35,746
पंजीकृत बच्चे19,08,96,442
हेल्थ वर्कर्स16,83,046

RCH (Reproductive and Child Health Program) के चरण

प्रजनन और बाल स्वास्थ RCH को 04 भागों में विभाजित किया गया है| जिसका विवरण इस प्रकार है-

  • माताओं की देखभाल (Care for Mothers)इस चरण के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को उचित रूप से पोषण की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा टीकाकरण व प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं की देखभाल करने में भी सहायता प्रदान की जाती है| 
  • बच्चों की देखभाल (Care for Children)इस चरण के जरिए माता-पिता को नवजात शिशुओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारी के लिए प्रेरित किया जाता है और गर्भवती महिलाओं के द्वारा अपने शिशुओं को स्तनपान कराने एवं नवजात की देखभाल करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
  • मातृत्व की रक्षा करना (Securing the Motherhood) इस चरण मे महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जाता है एवं गर्भावस्था के समय में पात्र महिलाओं को उचित देखभाल के लिए वित्तीय मदद भी प्रदान की जाती है|
  • परिवार नियोजन (FAMILY PLANNING) इस चरण के अंतर्गत देश में जनसँख्या नियंत्रण को नियंत्रण करने मे ध्यान दिया जाएगा|

RCH पोर्टल के लाभ

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने RCH पोर्टल लॉन्च किया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य और टीकाकरण के बारे में जानकारी मिलेगी|
  • देश भर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने मे सहायता प्रदान होगी|
  • इस पोर्टल के माध्यम से पूरे प्रजनन जीवन चक्र में व्यक्तिगत लाभार्थियों की शीघ्र पहचान और ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी|
  • इसके अलावा इस पोर्टल के जरिए प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर, प्रसव सेवा और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण की ट्रैकिंग भी की जाएगी|
  • RCH पोर्टल परिवार नियोजन सेवाओं, गुणवत्ता और व्यापक AMC के प्रावधान के साथ RMNCH कार्यक्रम की आवश्यकता को पूरा करता है और ANM लाभार्थियों और स्वास्थ्य प्रबंधकों को अलर्ट करता है।

प्रजनन और बाल स्वास्थ्य RCH पोर्टल की मुख्य विशेषताऐं

  • प्रति 1000 जनसँख्या पर जन्मदर को 21 से नीचे लाना
  • शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्म पर 60 से कम करना।
  • मातृ मृत्यु दर में कमी लाना
  • संस्थागत प्रसव को 80% से अधिक करना।
  • सभी नवजात शिशुओं को 100%टीकाकरण प्रदान करना
  • 100% तक उचित प्रसव पूर्व देखभाल करना

RCH पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • गर्भवती महिलाएं तथा शिशु पोर्टल पर उपलव्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

RCH पोर्टल पर Self Registration कैसे करे

RCH Portal

  • अब आपको Self Registration वाले बटन पे किलक करना है| 

RCH Portal online

  • उसके बाद आपको 02 विकल्प दिखाई देंगे| Register Pregnant Woman/ Register Child 
  • अगर आप Register Pregnant Woman वाले सेकशन मे जाते हैं, तो आपको New Registration के बटन पे किलक करना है| 

RCH Portal online registration

  • इस बटन पे किलक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
  • अब आपको ये फॉर्म ध्यान पूर्वक भरना है|
  • उसके बाद आपको Save के बटन पे किलक कर देना है|
  • इसी तरह अगर आप Register Child वाले सेकशन मे जाते हैं, तो आपको New Registration के बटन पे किलक करना है|

RCH Portal registration

  • इस बटन पे किलक करने के बाद आपके सामने Child Registration Form खुल जाएगा|
  • आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है|
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको अंत मे Save के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप स्वयं पंजीकरण कर सकते हो|

Anmol Status की जांच कैसे करे

RCH status

  • जैसे ही आप इस बटन पे किलक करोगे तो सवंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

Health Record से सवंधित जानकारी कैसे प्राप्त करे

RCH record

  • इस बटन पे किलक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज मे आपको दी गई जानकारी भरनी है| उसके बाद आपको Get OTP के बटन पे किलक कर देना है|
  • उसके बाद आपको OTP को दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है|
  • फिर आपको View के बटन पे किलक कर देना है|
  • जैसे ही आप View के बटन पे किलक करोगे तो सवनधित जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

Raise Ticket से सवंधित जानकारी कैसे प्राप्त करे

RCH ticket

  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्वर भरना है|
  • फिरआपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप टिकट बढ़ा सकते हैं|

Important Downloads

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|