SBI स्त्री शक्ति योजना | Stree Shakti Scheme : ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म
|| State Bank Of India Stree Shakti Yojana | स्त्री शक्ति योजना | Stree Shakti Scheme Registration | Application Form | Benefits & Objective || स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दवारा देश की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्त्री शक्ति योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए महिलाओं को खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है| इससे महिलाओं के जीवन स्तर को वेहतर वनाने मे मदद मिलेगी| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – SBI स्त्री शक्ति योजना के वारे मे|
स्त्री शक्ति योजना | SBI Stree Shakti Yojana
हमारे देश मे महिलाओं के उत्थान के लिए और उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु भारतीय स्टेट बैंक दवारा स्त्री शक्ति योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार हेतु लोन दिया जाता है| लोन की राशि 20 लाख रुपए निर्धारित की गई है| जिसके लिए महिलाओं को लोन बहुत कम ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा|
SBI स्त्री शक्ति योजना के जरिए आपका ब्याज दर आपके बिजनेस पर निर्भर करेगा, कि आप किस प्रकार का बिजनेस कर रहे हैं | अगर आपके बिजनेस ऋण की राशि 2 लाख रुपए से ज्यादा है तो आपको इंटरेस्ट रेट में छुट दी जाएगी | अगर आपकी बिजनेस लोन राशि 500000/- रुपए है, तो आपको किसी भी प्रकार की गारंटी देने की जरूरत नहीं पडेगी|
Stree Shakti Yojana का अवलोकन
योजना का नाम | स्त्री शक्ति योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | भारतीय स्टेट बैंक दवारा |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
प्रदान की जाने वाली सहायता | रोजगार या बिजनेस चलाने हेतु ऋण प्रदान करना |
ऋण राशि | 50,000 से 20 लाख रुपए |
ब्याज दर | बिजनेस के आधार पर अलग-अलग होगी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफ़लाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI स्त्री शक्ति योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए SBI दवारा कम ब्याज दर ऋण दिया जाता है|
State Bank Of India Stree Shakti Yojana के अंतर्गत शामिल बिजनेस
स्त्री शक्ति योजना के जरिए लाभार्थी महिलाओं को अपनी आय मे सुधार लाने के लिए SBI दवारा कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है| ये ऋण पात्र लाभार्थीयों को नीचे दिए गए बिजनेस के आधार पर दिया जाएगा| जिसका विवरण इस प्रकार है –
- खेती से जुड़े प्रोडक्ट का बिजनेस
- डेरी बिज़नेस
- 14 सी साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस
- कुटीर उद्योग जैसे मसाले अथवा अगरबत्ती निर्माण का बिजनेस
- पापड़ बनाने का व्यवसाय
- उर्वरकों की बिक्री
- कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस
- कॉस्मेटिक आइटम या ब्यूटी पार्लर का बिजनेस
स्त्री शक्ति योजना – Interest Rate
Stree Shakti Yojana के तहत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया दवारा महिलाओं को लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है | जिसमे से ब्याज दर लाभार्थी के बिजनेस पर निर्भर करेगा, कि आप किस प्रकार का बिजनेस कर रहे हैं | यहाँ आपको अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से लोन प्रदान करवाया जाता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है –
- SBI स्त्री शक्ति योजना के जरिए लाभार्थी महिला को बिजनेस के लिए 50,000 से 20 लाख रुपए तक के लोन की सुविधा दी जाती है|
- लोन अलग-अलग श्रेणियों में लागू होने पर मार्जिन 5% से कम की जा सकती है |
- अगर कोई महिला 200000 रुपए या इससे अधिक का ऋण लेती है, तो इसके लिए ब्याज5% तक कम होगी|
- अगर आपकी बिज़नेस ऋण की राशि 500000/- रुपए है, तो आपको किसी भी प्रकार की गारंटी देने की जरूरत नहीं पडेगी|
- कार्यशील पूंजी सुविधा रियायती मार्जिन के लिए ब्याज दर 4% प्रतिवर्ष रखी गई है|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – स्त्री शक्ति योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- बिजनेस शुरू करने वाली महिलाएँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी|
- अगर कोई महिला किसी बिजनेस में 50% या इससे अधिक का मालिकाना हक रखती हैं तो उन्हें योजना के जरिए लोन दिया जाएगा|
- आवेदक महिला अपने राज्य एजेंसी द्वारा आयोजित उद्यमित विकास कार्यक्रम में हिस्सेदार होनी चाहिए |
- लोन रिटेल व्यापर सर्विस प्रोवाइडर जैसी बिजनेस यूनिट के लिए प्रदान करवाया जाएगा|
- अगर महिला आर्किटेक्ट, डॉक्टर, CA जैसी किसी सेल्फ एंप्लॉयड सर्विस में काम करती है तो उन्हें भी योजना के तहत लोन उपलब्ध करवाया जाएगा|
SBI स्त्री शक्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- कंपनी में हक का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट (पिछले 12 महीने की)
- अगर आपके साथ पार्टनर है तो उसका डॉक्युमेंट
- प्रॉफिट एंड लोस का प्रूफ के साथ स्टेटमेंट
- पिछले 2 वर्षों की ITR
- बिजनेस प्लान
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्त्री शक्ति योजना के लाभ
- स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत देश की महिलाओं को व्यवसाय चलाने के लिए की गई है|
- इस योजना के जरिए महिलाओं को स्टेटबैंक ऑफ इंडिया के जरिए कम ब्याज दर पर 20 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है|
- लाभार्थीयों दवारा SBI बैंक से लिए गए लोन की अवधि आपके बिजनेस के आधार पर तय की जाएगी|
- ऋण की राशि सभी पात्रता मानदनडो को पूरा करने के बाद लाभार्थी महिला के बैंक खाते मे DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी|
- स्त्री शक्ति योजना को पूरे राज्य मे चलाया गया है, ताकि लाभार्थी महिलाएँ योजना का लाभ ले सके|
- इस योजना का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब परिवारो की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा|
- Stree Shakti Yojana से महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार आएगा|
- स्त्री शक्ति योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए प्राप्त किया जा सकता है|
स्त्री शक्ति योजना की मुख्य विशेषताएं
- महिलाओं को बिजनेस चलाने के लिए कम व्याज दर पर ऋण उपलव्ध करवाना
- लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना
- योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना
- पात्र लाभार्थियों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
SBI Stree Shakti Yojana के लिए कैसे करे आवेदन
- सबसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी SBI बैंक में जाना होगा।
- उसके बाद आपको वहां पे Stree Shakti Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- फिरआपको मांगे गए जरुरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- उसके बाद आपको ये आवेदन फॉर्म वहाँ पे जमा करवा देना है जहाँ से आपने इसे प्राप्त किया था।
- फिर बैंक के अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म की जांच कर उसे सत्यापित करेंगे |
- अगर आपका लोन अप्रूव हो जाता है तो 24 से 48 घंटे में ऋण की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जायेगी |
- उसके बाद आप इस राशि का उपयोग अपनी इच्छानुसार बिजनेस चलाने के लिए कर सकेंगे|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आपको स्त्री शक्ति योजना का लाभ मिल जाएगा|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगए तो कॉमएट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on August 2, 2023 by Abinash