उन्नत भारत अभियान योजना | Unnat Bharat Abhiyan : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | संस्थान सूची

 

 

|| Unnat Bharat Abhiyan Yojana Registration | उन्नत भारत अभियान योजना | Unnat Bharat Abhiyan Scheme in Hindi |  Apply Online | list of institute | Login process || देश के हर गांव तक उच्च शिक्षा पहुंचाने और पिछ्डे गांवो का विकास करने के लिए उन्नत भारत अभियान योजना को लागु किया गया है। जिसके जरिए गांवो मे रहने वाले लोगो को शिक्षा से जोडकर गांवो की सिथति को सुधारा जाएगा। कैसे मिलेगा योजना का लाभा और इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा। ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – उन्नत भारत अभियान योजना के वारे मे। 

logo

उन्नत भारत अभियान योजना

भारत सरकार दवारा गांवो का विकास करने और शिक्षा को वढावा देने के लिए उन्नत भारत अभियान योजना को शुरु किया गया है। जिसके तहत गांवो में निवास करने वाले उन नागरिको को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी, जो अभी तक पिछड़े हुए हैं। इस योजना को IIT दिल्ली द्वारा समन्वित किया गया है। जिसके तहत कम से कम गांव का समूह तैयार करके उन गांवों को शिक्षा संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा और वहां के गांवो की सिथति को सुधारने के लिए उनकी आर्थिक व सामाजिक रूप से मदद की जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को उन्नति की ओर ले जाया जाएगा और विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल कर देश की प्रगति की चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। योजना का लाभ लाभार्थीयो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त होगा।

योजना का कार्यान्वन 

उन्नत भारत अभियान योजना  के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ उच्च शिक्षा संस्थानों का चयन किया जाएगा। योजना का लाभ देने के लिए विषय विशेषज्ञ समूह तथा क्षेत्रीय सामान्य संस्थान इन चिन्हित संस्थानों का मार्गदर्शन करेंगे। योजना को IIT दिल्ली द्वारा समन्वित करके सभी प्रतिष्ठित संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा। उसके बाद चिन्हित संस्थानों के छात्र सभी स्थानीय समस्या तथा जरूरतों का अध्ययन करेंगे। फिर संस्थानो दवारा समस्या का समाधान करने का काम किया जाएगा। ये संस्थान जिला प्रशासन पंचायत को चुने हुए जन प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों के साथ मिलकर काम करेंगे। जो भारत को उन्नति की ओर ले जाने मे प्रमुख भुमिका निभाएगें।

योजना का अवलोकन

योजना का नामउन्नत भारत अभियान
किसके दवारा शुरू की गईभारत सरकार दवारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतागांवो का विकास करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटunnatbharatabhiyan.gov.in

उन्नत भारत अभियान योजना का दूसरा संस्करण 

मानव संसाधन मंत्रालय दवारा 25 अप्रैल 2018 को उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण को शुरु किया गया है। जिसके तहत देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लिया जाएगा। योजना के जरिए कालेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को भी शामिल किया जायेगा। उन्नत भारत अभियान योजना के तहत 748 संस्था कार्य कर रही है। जिसमे से 143 संस्थाए फेज -1 और 605 संस्थाए भाग लेगी, इसके अलावा 313 टेक्निकल संस्थाए और 292 नॉन टेक्निकल संस्थाए भी कार्यरत की जाएगी। जो गाँवों का विकास करके विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाले कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करेगी।  

उन्नत भारत अभियान योजना की प्रगति 

भारत के शिक्षा मंत्री दवारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्नत भारत अभियान की प्रगति    को जानने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमे 14 हजार से अधिक गांवों के साथ 26000 से अधिक भाग लेने वाले संस्थानों का एक नेटवर्क को शामिल किया गया है। इसके अलावा 4650 ग्राम् सर्वेक्षण डाटा और 475702 घरेलू स्तर का सर्वेक्षण डाटा उन्नत भारत अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्नत भारत अभियान के माध्यम से पात्र गांव सर्व शिक्षा संस्थानों से जुड़े रहे रहेगें। जिसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री दवारा IIT दिल्ली की सराहना की गई। शिक्षा मंत्री ने सभी गांवों में 3 से 5 मुद्दों की पहचान करके और भाग लेने वाले संस्थानों को इन पर वेहतर काम करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त Higher Education Institute की संख्या बढ़ाई जाने का भी प्रयास किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा गांवों को योजना का लाभ मिले।  

उन्नत भारत अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य 

योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ऐसे गांवो का विकास करना है जो विकसित नहीं है और शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछड़े हुए हैं।

66

Unnat Bharat Abhiyan Yojana के लिए पात्रता 

  • ग्रामीण क्षेत्रो के लोग
  • ऐसे गांव जो पिछ्डे हुए हैं और जिनकी आर्थिक तथा सामाजिक आर्थिक खराव है।
  • शिक्षा के अभाव वाले क्षेत्र
उन्नत भारत अभियान योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज 
  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी और संपर्क नंबर
  • संस्थागत बैंक विवरण / जनादेश प्रपत्र
  • ग्रामीणों की संख्या और नाम को अपनाने का प्रस्ताव
  • डीसी को पत्र
  • AISHE कोड
  • समन्वयक और सूचना संस्थान के प्रमुख
उन्नत भारत अभियान योजना के लाभ 
  • उन्नत भारत अभियान योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को मिलेगा।
  • योजना के जरिए गांवो में रहने वाले लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • उन गांवों को विकास किया जाएगा जो अभी तक पिछड़े हुए हैं।
  • कम से कम गाँवो का समूह तैयार करके उन गाँवों को शिक्षा संस्थानो के साथ जोड़ा जाएगा।
  • गांवो के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय  के लोग शामिल होकर इसका लाभ उठाएगें।
  • पूरे देश के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेने का काम किया जाएगा|
  • संस्थानों का चयन दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद किया जाएगा| जिनमे से  840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान शामिल किया जाएगा।
  • योजना का लाभ लाभार्थीयो को ऑनलाइन पंजीकरण करके प्राप्त होगा।
  • इस योजना से गांवो की सिथति मे सुधार आएगा।
Unnat Bharat Abhiyan Yojana की मुख्य विशेषताएं 
  • गांवो का विकास करना
  • शिक्षा को वढावा देना
  • समाजिक और आर्थिक पक्ष को मजबूत करना
  • गाँवों को अपने अनुभूति में लेने तथा उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाली कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करना
  • देश को प्रगति की ओर ले जाना
  • ग्रामीणो को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना
उन्नत भारत अभियान योजना के लिए कैसे करें आवेदन 

1

  • अब आपको Join UBA वाले ऑप्शन पे किल्क करना है। 

2

  • यहां आपको Proceed बटन पे किल्क करना है।
  • उसके बाद आप अगले पेज मे आ जाओगे।

3

  • यहां आपको दी गई सारी जानकारी भरने के वाद सबमिट बटन पे किल्क कर देना है।
  • इस तरह आपका योजना के तहत रजिसस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
संस्थान की सूची कैसे देखे 
  • योजना के तहत भाग लेने वाले संस्थानो की सूची देखने के लिए लाभार्थी को सवसे पहले अधिकारिक वेब्साइट पे जाना होगा। 

4

  • अब आपको Progress  वाले ऑप्शन पे किल्क करना है।
  • उसके बाद आपको Participating Institutes वाले लिंक पे किल्क कर देना है। 

5

  • यहां किल्क करने के बाद अगला पेज खुलेगा।

7

  • इस पेज मे आपको State / District/ Village / Order by/ Storing आदि का चयन कर Apply Filter के बटन पर क्लिक कर देना है ।
  • Apply Filter के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने भाग लेने वाले संस्थानो की सूची खुलकर आ जाएगी।
विषय विशेषज्ञ समूह लॉगिन कैसे करें 

8

  • अब आपको SEG के टैब पे किल्क कर Subject Expert Group (SEG) Login वाले लिंक पे किल्क करना है। 
  • यहां किल्क करते ही आप अगले पेज मे आ जाओगे।
  • 9
  • इस पेज मे आपको ई-मेल आइडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पे किल्क कर देना है।
क्षेत्रीय समन्वय संस्थान लॉगिन प्रक्रिया 

10

  • अब आपको RCI Tab पर किल्क करके Regional Coordination Institute (RCI) Login वाले बटन पे किल्क करना है। 
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज ऑपन होगा।

11

  • इस पेज मे आपको User name / Password भरने के बाद Sign me In के वटन पे किल्क कर देना है।
भाग लेने वाले संस्थान लॉगिन प्रक्रिया 

12

  • अब आपको PI Tab वाले ऑप्शन मे जाकर Participating Institute (PI) Login  वाले बटन पे किल्क कर देना है।

13

  • उसके बाद आपको email ID/ User ID / Password दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पे किल्क कर देना है।
  • इस तरह आपके दवारा लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Unnat Bharat Abhiyan Yojana हेल्पलाइन नंवर 
  • 91 11 26591157,
  • + 91 11 26596451,
  • +91 1126596351
पता 
  • राष्ट्रीय समन्वयक, उन्नत भारत अभियान
  • ग्रामीण विकास और प्रौद्योगिकी केंद्र
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  • हौज खास, नई दिल्ली – 110016, भारत
E-mail ID
  • unnatbharatabhiyaniitd@gmail.com

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।