UP e Khasra Padtal Mobile App : कृषि से जुड़े कार्यों मे मिलेगी मदद

UP e Khasra Padtal Mobile App : उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि व्यवस्था मे सुधार लाने के लिए ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है | इस ऐप के जरिए राज्य के किसानों को कृषि से जुड़े कार्यों का लाभ आसानी से मिलेगा| कैसे मिलेगा e Khasra Padtal mobile app का लाभ और इस ऐप को कहना से डाउनलोड किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिओए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा |

UP e Khasra Padtal Mobile App

e Khasra Padtal Mobile App

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्य के किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है | इस ऐप के जरिए शत प्रतिशत फसल सर्वेक्षण का कार्य आसानी से किया जा सकेगा और खसरा पड़ताल की सुविधा किसानों को आसानी से मिल सकेगी|  क्रॉप कटाई एक्सपेरिमेंट (सीसीई) का प्रभावी क्रियान्वयन हो सकेगा| विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बार-बार सत्यापन के प्राप्त हो सकेगा| इसके साथ ही कृषि पर आधारित उद्योग हेतु कृषि उत्पादों के बारे में भी सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी और किसानों को संस्थागत विपणन से जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा|

e Khasra Padtal Mobile App Highlights

मोबाइल एप्प का नामई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप
किसके दवारा शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रदान की जाने वाली सहायता शत प्रतिशत फसल सर्वेक्षण करना 
प्ंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upagripardarshi.gov.in/

 

ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप का उद्देश्य 

राज्य मे कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाना है ताकि किसानों को फसलों से सबंधित सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके |

e Khasra Padtal Mobile App

ऐप के जरिए प्रदेश के 21 जनपदों ई-खसरा पड़ताल सुनिश्चित की जाएगी 

राज्य के जिन 21 जनपदों मे ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप दवारा ई-खसरा पड़ताल को सुनिश्चित किया जाएगा| वे जनपद हैं – 

  1. भदोही,
  2. सतंकबीर नगर,
  3. औरैया,
  4. महोबा,
  5. हमीरपुर,
  6. सुल्तानपुर,
  7. वाराणसी,
  8. जौनपुर,
  9. प्रतापगढ़,
  10. मिर्जापुर,
  11. मुरादाबाद,
  12. जालौन,
  13. चित्रकूट,
  14. फर्रुखाबाद,
  15. अयोध्या,
  16. चदौंली,
  17. झांसी,
  18. बस्ती,
  19. हरदोई,
  20. देवरिया
  21. गोरखपुर

75 जनपदों मे सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा

e Khasra Padtal Mobile App दवारा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में कुल 110221 राजस्व ग्राम में 7 करोड़ 87 लाख 73 हज़ार 211 गाटे सम्मिलित हैं, जिनमें से 95270 राजस्व ग्रामों का नक्शा जिओ रेफरेंस हुआ है| इनमें से कुल 6 करोड़ 69 लाख 37 हजार 766 गाटा जिओ रेफरेंस हैं, जिसमे ई-खसरा पड़ताल को सपंन्न कराया जाएगा| सर्वे कार्य का प्रारंभ आज से प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में शुरू हो गया है जिसे आगामी 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा|

e Khasra Padtal Mobile की बिशेषताऐं 

  • क्राप सर्वे का कार्य आसानी से किया जाएगा|
  • फसलवार आच्छादन की सटीक जानकारी प्राप्त होगी |
  • कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म स्तर पर लक्षित क्षेत्र हेतु योजनाओं का नियोजन सभंव हो सकेगा|
  • क्रॉप कटाई एक्सपेरिमेंट (CCE) का प्रभावी क्रियान्वयन हो सकेगा|
  • विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बार-बार सत्यापन के प्राप्त होगा|
  • कृषि पर आधारित उद्योग हेतु कृषि उत्पादों के बारे में समय पर सटीक जानकारी मिलेगी |
  • किसानों को संस्थागत विपणन से जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा|

ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप के लिए पात्रता 

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए |
  2. राज्य के किसान पोर्टल पर उपलवध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|

e Khasra Padtal Mobile App Download

  • ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप को Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है |
  • इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पे दिए गए लिंक पे किलक करके इस ऐप को आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा |
  • Download करने के लिए आपको Install के बटन पे किलक करना है |
  • उसके बाद ये ऐप आपके डिवाइस मे डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी |

ई खसरा पड़ताल मोबाइल ऐप Registration

  1. e Khasra Padtal Mobile App डाउनलोड होने के बाद आपको इस ऐप पे Registration करनी होगी |
  2. उसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि जानकारी भरनी है |
  3. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना है |
  4. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अगला पेज खुल जाएगा|
  5. इस पेज मे आप एप मे उपलवध सेवाएँ देख सकेंगे|

PM Kisan Mobile App

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।