म शिक्षा मित्र एप (m-Shiksha-Mitra app) मध्यप्रदेश| संपूर्ण जानकारी | कैसे करें डॉउनलोड|

म शिक्षा मित्र एप  | म शिक्षा मित्र एप के लाभ |इस एप दवारा शिक्षकों पर होगी हर नजर | म शिक्षा मित्र एप को डॉउनलोड करें स्टेप वाई स्टेप|

भारत में डिजिटल युग की शुरुआत हो चुकी है। अब हर जगह डिजिटल तरीके से लोगों को नई-नई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आज हम वात कर रहे हैं म शिक्षा मित्र एप के वारे में। जानते हैं क्या है ये एप और इस एप को कहां से डॉउनलोड कर सकते हो।

म शिक्षा मित्र एप (m-Shiksha-Mitra app)

म शिक्षा मित्र एप ऐसी एप है जिसके माध्यम से अध्यापक अपनी उपस्थिति को चिह्नित करते हैं|

image

इस एप के माध्यम से कर्मचारी अपना वेतन स्लिप्स देख सकते हैं, इसके अलावा छात्रवृत्ति का पूरा विवरण भी आपको इस एप के दवारा मिल जाएगा। शिकायत, लेटेस्ट न्यूज, जन्मदिन आदि का पूरा व्योरा आपको इस एप के दवारा मिलेगा।



म शिक्षा मित्र एप हुआ लागु

इस एप को 1 अप्रैल 2018 से लागु कर दिया गया है। अब शिक्षकों की उपस्थिति म शिक्षा मित्र एप दवारा होगी। जिसे हर स्कूलों में अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में शिक्षक से लेकर अधिकारी कर्मचारियों को भी ई-अ‍टेंडस के दायरे मे लाया गया है।

education

इस व्यवस्था के तहत शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों को स्कूल या दफ्तर मे पहुंच कर रजिस्टर स्मार्टफोन के माध्यम से अपनी हजारी लगानी होगी। ई-अ‍टेंडस के आधार पर वेतन भी जनरेट होगा। स्कूल शिक्षा मंत्रालय के उपसचिव ने ये आदेश जारी कर दिए हैं कि यदि कोई शिक्षक अपने साथी का रजिस्टर स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर उसकी हाजिरी लगाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

अगर कोई शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचता, या हाजिरी लगा के घर चले जाते हैं तो उनको इस एप के माध्यम से ट्रेस किया जाएगा।

क्यों शुरु किया गया म शिक्षा मित्र एप को

  • अध्यापक समय रहते स्कूल नहीं पहुंचते थे।
  • अगर स्कूल आते भी थे तो वच्चों की पढाई की तरफ ध्यान नहीं देते थे।
  • हाजिरी लगाने के बाद अध्यापक स्कूल से पूरा-पूरा दिन गायव रहते थे।
  • अध्यापक अपना ध्यान वच्चों की वजाए मोबाइल फोन को चलाने में ज्यादा देते हैं।
  • क्लास में जाने की वजाय स्टाफ रुम में दूसरे अध्यापकों के साथ वातें करने में व्यस्थ रहते हैं।

इस वात का ध्यान रखते हुए और वच्चों के भविष्य को देखते हुए ही मध्यप्रदेश सरकार ने इस एप को शुरु करने में मुख्य भुमिका निभाई है। ताकि इस एप के माध्यम से स्कूली अध्यापकों और वहां के स्टाफ पर पूरी नजर रखी जाएगी।

म शिक्षा मित्र एप के दवारा शिक्षकों पर होगी कडी नजर

  • इस एप को 5500 से अधिक अध्यापकों दवारा डॉउनलोड कर लिया गया है।
  • 1 अप्रैल के बाद सभी शिक्षकों को इस एप को डॉउनलोड करना है। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो उसका वेतन काटा जाएगा।
  • रोजाना 10-10 शिक्षक/ कर्मचारियों के फोन पर फोन कर ये सुनिश्चित किया जाएगा, कि जिस शिक्षक के नाम पर रजिस्टर स्मार्टफोन है, ये वो व्यक्ति है या नहीं।
  • अगर कोई शिक्षक अपने साथी का रजिस्टर फोन इस्तेमाल कर उसकी हाजिरी लगता है तो उस शिक्षक का आधा वेतना काटा जा सकता है।
  • इस एप के माध्यम से अध्यापक क्लास में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगें।

mobile

  • ये एप पल-पल अध्यापकों पर नजर रखेगा कि अध्यापक क्या कर रहे हैं।
  • अब वच्चों की पढाई की तरफ खास ध्यान दिया जाएगा।
  • शिक्षा विभाग के अनुसार ये एप हर अध्यापक को डॉउनलोड करनी होगी।
  • अगर कोई अध्यापक स्कूल के वनाए गए रुल को तोडता है, या उनका पालन नहीं करता तो शिक्षा विभाग दवारा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

म शिक्षा मित्र एप के लाभ (Benefits of m-Shiksha-Mitra app)

  • डिजिटल तरीके से होगी हाजिरी।
  • अध्यापकों का होगा शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान।
  • 1 अप्रैल 2018 से सभी को अपने मोबाइल नम्वर पोर्टल मे अपडेट करने होगें।
  • इस एप के दवारा शिक्षकों/ कर्मचारियों का ई-अ‍टेंडस के आधार पर वेतन भी जनरेट होगा।
  • अध्यापक पढाई में कमजोर वच्चों की तरफ देगें ज्यादा ध्यान।

teacher

  • अध्यापकों की हर एकटिविटी पर होगी खास नजर्।

म शिक्षा मित्र एप के संवध मे आप अधिक जानकारी नीचे से ले सकते हैं।

डॉउनलोड कैसे करें म शिक्षा एप को (How to download m-Shiksha-Mitra app)

  • इस एप को आप सीधे यहां से डॉउनलोड कर सकते हैं
  • या फिर इस ऐप को डॉउनलोड करने के लिए आवेदक सवसे पहले प्ले स्टोर में जाएं।
  • अब आप प्ले स्टोर पे सर्च करें – mshikshamitra public
  • सर्च करने के बाद आप यहां किल्क करें   —–   mshikshamitra public
  • किल्क करने के बाद आप इसे डॉउनलोड करें।
  • इस एप के लिए 6.3 का वर्जन ही मान्य होगा।
  • अब आप इसे ओपन करें।
  • अब आप अपना अकांउट वनाएं।
  • अब आप आगे जाएं बटन पे किल्क करें।
  • जैसे ही आप आगे जाएं पे किल्क करेंगे तो आपको इस तरह के फोल्डर मिलेंगे-
  • सर्कुलर/ आदेश, मास्टर डाटा अपडेट करें, शिक्षक, स्कूल, विद्यार्थी, उपस्थिति डैशबोर्ड, न्यूज, आर.टी.आई, QR, ज्ञान पिटारा, एम.एस.सी. और विभागीय योजनाएं।
  • अगर आप एक-एक फोल्डर को ओपन कर खोलेंगे तो आपको इसके वारे मे पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आशा करता हूं आपको इस भर्ती से जुडी सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको ये आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।