ऊर्जा साक्षरता अभियान | ऑनलाइन आवेदन | USHA : मोबाइल ऐप | डाउनलोड प्रोसेस

 

|| मध्य प्रदेश ऊर्जा साक्षरता अभियान | Urja Saksharta Abhiyan Online Registration | USHA Mobile App Download | Helpline Number || मध्य प्रदेश सरकार दवारा लोगों को अनावश्यक ऊर्जा खर्च से बचाने और ऊर्जा के पारम्परिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी प्रदान करने के लिए ऊर्जा साक्षरता अभियान को लागू किया गया है| जिसके अंतर्गत पर्यावरण पर प्रभाव, ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता के साथ-साथ ऊर्जा उपयोग के प्रभाव और परिणामों की समझ को विकसित किया जाएगा| जिससे प्रदेश मे कम 50 प्रतिशत ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – ऊर्जा साक्षरता अभियान और मोबाइल एप के वारे मे|

Urja Saksharta Abhiyan

 

Urja Saksharta Abhiyan

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को ऊर्जा, संरक्षण एवं ऊर्जा स्त्रोतों के सही उपयोग के व्यय-अपव्यय से अवगत करवाने के लिए ऊर्जा साक्षरता अभियान की शुरुआत की गई है| जिसके तहत प्रदेश के सभी नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाने के लिये प्रदेश स्तर पर ‘ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को ऊर्जा बचत की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी नागरिकों को समयबद्ध कार्य-योजना के अनुसार ऊर्जा साक्षर बनाने के प्रयास किया जाएगा| इस अभियान को मिशन के रूप मे क्रियान्वित किया जाएगा।

ऊर्जा साक्षरता अभियान के मुख्य पहलु

वर्तमान परिदृष्य में जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय दुष्प्रभाव वैश्विक स्तर पर परिलक्षित हो रहे है। इस स्थिति से प्रत्‍येक व्‍यक्ति अवगत है तथा प्रत्‍यक्ष व परोक्ष रूप से भागीदार भी है। अत: आवश्‍यक यह है कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति को ऊर्जा के व्‍यय/अपव्‍यय सम्‍बन्धित प्राथमिक जानकारी हो। इसी परिपेक्ष्‍य में, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा ”ऊर्जा साक्षरता अभियान” (UShA) शुरू किया गया है|

जिसके माध्यम से स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों एवं जन साधारण को ऊर्जा, सौर ऊर्जा और ऊर्जा की बचत के विषय में जानकारी प्रदान की जायेगी। जिसमे जनसाधारण तक ऊर्जा के उपयोग के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ की जानकारी को सुलभ रूप में पहुँचाने एवं अपनाने का कार्य एक मिशन के रूप में क्रियान्वित किया जाएगा। इस अभियान में श्रेणीगत प्रशिक्षण (Graded Learning) के माध्‍यम से चरणबद्ध सर्टिफिकेशन का भी प्रावधान किया गया है।

ऊर्जा साक्षरता अभियान का अवलोकन

योजना का नामऊर्जा साक्षरता अभियान (USHA Mobile App)
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतानागरिको को ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा स्त्रोतों के सही उपयोग के वारे मे मोबाइल एप के जरिये अवगत करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटusha.mp.gov.in
मोबाइल एप डाउनलोडClick Here

ऊर्जा साक्षरता अभियान का उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को ऊर्जा के विभिन्न रूपों के बारे में जागरूक करके उन्हे ग्रीन ऊर्जा से होने वाले लाभ से अवगत करवाना है|

मध्य प्रदेश देवारण्य योजना

ऊर्जा साक्षरता अभियान के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी
  • सभी वर्ग के नागरिक

ऊर्जा साक्षरता अभियान की विशेषताएँ 

  • प्रदेश के समस्‍त नागरिकों को समयबद्ध कार्य योजना के अनुसार ऊर्जा साक्षर बनाने का महाअभियान।
  • ऊर्जा के व्‍यय एवं अपव्‍यय की समझ को विकसित करना।
  • ऊर्जा के पारम्‍परिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी एवं इनका पर्यावरण पर प्रभाव की समझ पैदा करना।
  • विभिन्‍न ऊर्जा तकनीकों के चयन हेतु सक्षम बनाना।
  • ऊर्जा एवं ऊर्जा के उपयोग के बारे में सार्थक संवाद को स्‍थापित करना।
  • ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक करना।
  • ऊर्जा उपयोग के प्रभावों, परिणामों की समझ के आधार पर इसके दक्ष उपयोग हेतु निर्णय लेने की दक्षता उत्‍पन्‍न करना।
  • पर्यावरणीय जोखिम एवं जलवायु परिवर्तन के नकारात्‍मक प्रभाव को कम करना।
MP Urja Saksharta Abhiyan
ऊर्जा साक्षरता अभियान मोबाइल एप [USHA]

प्रदेश के नागरिको को अभियान के जरिये जागरुक व डिजिटल वनाने के लिए USHA मोबाइल एप को भी लॉन्च किया गया है| इस एप से लोगो को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने तथा पंजीयन और प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने में मदद मिलेगी। जिसका लाभ सभी वर्गों को जोड़कर प्रदान किया जाएगा । एप से विभिन्न रूप से ऊर्जा का इस्तेमाल करने वाले लोगो को – किसान, गृहणी, व्यवसाई, छात्र-छात्राएँ, नौकरीपेशा आदि को ऊर्जा एवं उसकी खपत के संबंध में व्यापक जानकारी मिल सकेगी। मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर अभियान को पहुंचाया जाएगा| अभियान में अब तक कम्प्यूटर के माध्यम से प्रदेश के लगभग 56,000 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। एप से ऊर्जा साक्षरता को हर व्यकित तक पहुचाया जाएगा| जिससे जन-जन तक ऊर्जा संरक्षण उत्पादन और उपयोग के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। 

ऊर्जा साक्षरता अभियान के लिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन

Urja Saksharta Abhiyan online

Urja Saksharta Abhiyan registration

  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलके आएगा| जिसमे आपको दी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है|

Urja Saksharta Abhiyan registration form

  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे सबमिट के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
लॉगिन कैसे करे

Urja Saksharta Abhiyan login

  • उसके बाद आपको login वाले सेकशन मे जाकर मोबाइल नम्वर डालकर सवमिट कर देना है|

Urja Saksharta Abhiyan login form

  • फिर आपके मोबाइल नम्वर पे OTP भेजा जाएगा| जिसे आपको दिए गए स्थान मे भरने के बाद दर्ज करे के बटन पे किलक कर देना है|
  • अब आपके सामने Login फार्म खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको User name/ Password/ Cpacha Code दर्ज करने के बाद Login कर देना है|
  • इस तरह आप पोर्टल पर Login कर सकोगे|
Mobile App कैसे डाउनलोड करे  
  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को Google Play मे जाना होगा|

Urja Saksharta Abhiyan app

  • उसके बाद आपको Search Box मे MP Usha type करके एंटर कर देना है|

MP Urja Saksharta Abhiyan app

  • अब आपके सामने सूची खुलके आएगी|

MP Urja Saksharta Abhiyan app download

  • जिसमे आपको दिए गए लिंक पे किलक कर देना है| 
  • अब आपके सामने USHA App खुलके आएगी|
  • जिसे आपको Install करके Download कर लेना है|
Helpline Number
  • 0755-2575670, 2553595

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|