Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana 2024 : सब्सिडी 50%, रजिस्ट्रेशन

Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य मे बेरोजगारी दर में कमी लाने के लिए बकरी पालन योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से राज्य मे बकरी पालन का व्यवसाय करने वाले लोगों को ऋण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी | ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा |

Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana 2024

UP Bakri Palan Yojana 2024

बकरी पालन योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार नागरिकों और पशुपालकों के लिए शुरू किया है | इस योजना के जरिए राज्य मे पशुपालन डेयरी विभाग द्वारा 100 से 500 बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर लाभार्थियों को अधिकतम 50% तक का अनुदान दिया जाएगा | लोन की राशि आवेदक के बैंक खाते मे निर्धारित शर्तों को पूरा करने के बाद प्रदान की जाएगी | जब ऋण राशि आवेदक के बैंक खाते मे आएगी तो वे इसका उपयोग व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कर सकेंगे | राज्य के जो बेरोजगार नागरिक हैं वे भी Bakri Palan Yojana का लाभ ले सकेंगे | इस योजना से राज्य मे बकरी पालन को बढ़ावा मिलेगा और बेरोजगार लोगों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा |

About of Bakri Palan Yojana

योजना का नामबकरी पालन योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा 
लाभार्थीपशुपालक व बेरोजगार नागरिक 
प्रदान की जाने वाली सहायता बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान प्रदान करना 
आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेवसाइट 

ऑनलाइन

https://nlm.udyamimitra.in/

 

UP बकरी पालन योजना का उद्देश्य 

राज्य मे बकरी पालन का व्यवसाय करने वाले नागरिको को सरकार दवारा अनुदान उपलवध करवाना है ताकि पात्र नागरिको को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके |

बकरी पालन योजना के तहत मिलेगा 05 श्रेणियों में अनुदान

Bakri Palan Yojana के लिए सरकार लाभार्थियों को 05 श्रेणियों में अनुदान प्रदान करेगी| जिसका विवरण इस प्रकार से है – 

  1. 100 बकरियों की यूनिट लगाने पर 05 बीजू बकरें दिए जाएंगे। जिसकी यूनिट की लागत 20 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इस पर लाभार्थियों को 10 लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा|
  2. 200 बकरियां और 10 बीजू बकरे की यूनिट लगाने पर लाभार्थी को 40 लाख रुपए की लागत पर 20 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा|
  3. 300 बकरियों और 15 बीजू बकरे की यूनिट लगाने पर 60 लाख रुपए रुपए की लागत पर 30 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा|
  4. 400 बकरियों और 20 बीजू बकरे की 80 लाख रुपए तक की लागत वाली यूनिट लगाने पर लाभार्थियों को 40 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा|
  5. 500 बकरी और 25 बीजू बकरे की यूनिट लगाने पर 1 करोड़ रुपए की लागत पर 50 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा|

UP Bakri Palan Yojana के लिए पात्रता 

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • पशुपालक व बेरोजगार नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
  • बकरी पालन की यूनिट लगाने के लिए आवेदक के पास पर्याप्त जमीन होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |

उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. पैन कार्ड
  5. बकरी पालन संबंधित प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता विवरण 
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. मोबाइल नंबर

Bakri Palan Yojana के लाभ 

  • बकरी पालन योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया है |
  • इस योजना के माध्यम से बकरी पालन का व्यवसाय करने वाले नागरिको को 50% तक का अनुदान दिया जाएगा|
  • इस योजना के लिए लाभार्थियों को पशुपालन डेयरी विभाग द्वारा 100 से 500 बकरी की 5 तरह की यूनिट लगाने पर अनुदान मिलेगा|
  • Bakri Palan Yojana का लाभ प्रदेश के बेरोजगार नागरिक व पशुपालक उठा सकेंगे |
  • बकरी पालन का व्यवसाय करने वाले नागरिक भेड़ों के बालों को बेचकर भी पैसे कमा सकेंगे |
  • इसके साथ ही बकरी के दूध को बेचकर भी लाभार्थी अतिरिक्त पैसे कमा सकेंगे |
  • Bakri Palan Yojana से पशुपालको की आमदनी मे सुधार आएगा |
  • बकरी पालन योजना को पूरे राज्य मे चलाया गया है |
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा |

Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana Online Registration

Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana

  • अब आपको Apply Here के बटन पे किलक करना है | 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana registration

  • इस पेज मे आपको Login as Enterpreneur के विकल पे क्लिक करना है |

Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana online

  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और I’m not a robot के बॉक्स पे टिक कर देना है |
  • फिर आपको Request OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है |
  • इस प्रक्रिया के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है |
  • फिर आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है |
  • उसके बाद अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा |
  • फार्म सबमिट करने के बाद आपके आवेदन और दस्तावेजों के आधार पर पशुपालन विभाग के अधिकारी आपकी जमीन और अन्य संसाधनों का भौतिक सत्यापन करेंगे |
  • सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद ही आपको अनुदान प्रदान कर दिया जाएगा|
  • इस तर से आप उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकोगे |

Bakri Palan Yojana Helpline Number

जो आवेदक योजना के सबंध मे अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो वे दिए गए नंबर पे संपर्क कर सकते हैं |

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेंट और लाइक जरूर करें।