MP विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन स्टेटस

 

|| Madhya Pradesh Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana | विक्रमादित्य स्कालरशिप योजना | Vikramaditya Nishulk Shiksha Scheme Online Registration | Application Form & Status || मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे शिक्षा का विस्तार करने के लिए विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना को लागू किया गया है| इस योजना के जरिये राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर मेधावी छात्र-छात्राओं को पढाई जारी रखने के लिए सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि इन छात्रो का शैक्षिक विकास किया जा सके और उन्हे पढाई के दौरान आर्थिक तंगी का सामना न करना पडे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना के वारे मे|

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana

 

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana

विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना जिसे विक्रमादित्य स्कालरशिप योजना के नाम से भी जाना जाता है| इस योजना को छात्रो के कल्याण और उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत राज्य के 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सरकार दवारा अधिकतम 2,500 रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के निर्धन छात्र/छात्राओं को प्रदान किया जाएगा| जिन छात्रो के 12 वीं कक्षा मे 60% या इससे अधिक अंक आए होंगे| वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे|

विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना के मुख्य पहलु

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सामान्य निर्धन वर्ग आयोग का गठन किया गया है। आयोग के जरिये MP शिक्षा विभाग द्वारा सामान्य निर्धन वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता विश्वविद्यालय/महाविद्यालय, मध्य प्रदेश की शाखा के बैंक खाते में DBT के जरिये ट्रांसफर की जाएगी|

योजना का अवलोकन

योजना का नामविक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीसामान्य वर्ग के निर्धन छात्र/छात्राएं
प्रदान की जाने वाली सहायताउच्च शिक्षा के लिए सरकार दवारा आर्थिक मदद करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in

MP विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु 2,500 रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है|

विक्रमादित्य स्कालरशिप योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी छात्र होना चाहिए, जिसके 12 वीं कक्षा मे कम से कम 60% या इससे अधिक अंक होने चाहिए|
  • लाभार्थी छात्र का परिवार समान्य वर्ग से सवन्धित होना चाहिए|
  • ग्रेजुएशन / स्नातक की पढ़ाई करने के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक आय 54,000/- रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन / उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक आय 1,20,000/- रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक दवारा कालेज में रेगुलर प्रवेश लिया होना चाहिए|

विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana

मध्य प्रदेश विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य के समान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढाई के लिए आर्थिक मदद पहुचाने के लिए विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना को शुरू किया गया है|
  • इस योजना के माध्यम से 12 वीं कक्षा मे 60% या इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओ को 2500/- रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
  • ये सहायता राशि पात्र लाभार्थीयों के बैंक खाते मे DBT मोड के जरिये स्थानातरित की जाती है|
  • इस योजना के अंतर्गत समान्य वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो के विद्यार्थीयो के लिये उच्च शिक्षा मे शुल्क से छूट देने का प्रावधान रखा गया है ।
  • इस योजना से पात्र लाभार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने मे मदद मिलेगी|
  • आर्थिक रूप से समान्य वर्ग के कमज़ोर छात्र-छात्राओं को अपनी पढाई अधूरी नही छोड़नी पडेगी|
  • इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिये स्वीकार किए जाएंगे|

विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना की मुख्य विशेषताएँ

  • सामान्य निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करना
  • छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विकास करना|
  • पात्र छात्रो को अपनी पढाई जारी रखने के लिए प्रेरित करना|
  • छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
MP विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना के लिए कैसे करे आवेदन

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana online

  • उसके बाद आपको “Student Corner” पर जाना है, फिर आपको “Register Yourself” के बटन पर क्लिक करना है| 

  Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana student corner

  • जैसे ही आप इस विकल्प पे क्लिक करोगे तो आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana registration

  • जिसमे आपको अपना 12 नंबर का आधार कार्ड भरना है|
  • उसके बाद आपको “Proceed: Check & Verify” के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया के बाद आपके मोबाइल नम्वर पे OTP भेजा आएगा| जिसे आपको OTP बॉक्स मे दर्ज करना है|

Nishulk Shiksha Yojana otp

  • उसके बाद आपको Verify OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आप अगले पेज मे पहुच जाओगे|

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana form

  • जिसमे आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी| उसके बाद आपको पंजीकरण करे के विकल्प पे किलक कर देना है|
  • अब आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर login करना होगा।

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana login

  • उसके बाद आपको Apply /view application के लिंक पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
  • इस फॉर्म मे आपको पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है|
  • उसके बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अन्तर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कैसे करे

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana track status

Vikramaditya Nishulk Shiksha Yojana track status form

  • इस पेज मे आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है|
  • फिर आपको Show My Application के बटन पे किलक कर देना है|
  • जैसे ही आप इस बटन पे किलक करोगे तो सवन्धित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|