कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ : Generation of Computer in Hindi

कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ : हमने आपको पिछले आर्टीकल मे कंप्यूटर के वारे मे वताया कि कंप्यूटर क्या है अब हम जानेंगे कि कंप्यूटर की पीढ़ियाँ कौन सी हैं | इस जानकारी को लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा |

कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ

कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ | Generation of Computer

हम आपको वताना चाहते हैं कि आज हम जिस कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं या इस्तेमाल कर रहे हैं वह पाँचवी पीढ़ी (Fifth Generation ) का है | इससे पहले 04 पीढ़ियाँ आई हैं | तो जानते हैं कम्प्यूटर की पीढ़ियों के बारे मे |

1. पहली पीढी – First Generation (1946-1959)

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर आकार में काफी बड़े होते थे | जिन्हे रखने के लिए पूरे कमरे की आवश्यकता पड़ती थी| इन कंप्यूटरों में कांच से बने Vacuum tube का उपयोग किया जाता था | जिनमे से हजारों Vacuum tubes का उपयोग होता था| इसी वजह से इन कंप्यूटरों का आकार काफी बड़ा होता था | इस पीढ़ी की शुरुआत 1946 में शुरू हुई और 1959 में समाप्त हुई | पहली पीढ़ी के कंप्यूटर की बात करें तो ये कंप्यूटर आधुनिक रूप से इतने उन्नत नही थे | क्योंकि ये कंप्यूटर जल्दी से गर्म हो जाते थे |

First Generation

इन कंप्यूटरों का उपयोग Calculations, Data storage और Scientific tasks के लिए ज्यादा किया जाता था | इनमे ऑपरेटिंग सिस्टम मुख्य रूप से Batch processing था | इन कंप्यूटरों को प्रोग्राम करना एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण कार्य था और ये अधिक मात्रा में बिजली की खपत भी करते थे |

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के नाम 

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के नाम इस तरह से हैं –

  • ENIAC
  • EDVAC
  • UNIVAC
  • IBM-701
  • EDSAC
  • IBM 650

2. दूसरी पीढ़ी – Second Generation (1959-1965)

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों में Batch Processing और Multi-Programming Operating Systems का उपयोग किया जाता था | Transistor Vacuum tube की तुलना में ये कंप्यूटर बहुत छोटे होते थे | इसके साथ ये अधिक विश्वसनीय और तेज गति से संचालित होते थे | इस पीढ़ी के कंप्यूटर मे Assembly language और High level language का प्रयोग किया जाता था | दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर की शुरुआत 1959 में हुई और 1965 में समाप्त हुई |

Second Generation

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के नाम 

इस पीढ़ी के कंप्यूटर के नाम इस प्रकार से हैं – 

  • UNIVAC 1108
  • CDC 1604
  • Honeywell 400CDC 3600
  • IBM 7094

3. तीसरी पीढी – Third Generation (1965-1969)

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के आने से क्षेत्र में अच्छी प्रगति होने लगी | इसके साथ ही इस पीढ़ी मे कम्प्यूटर और भी ज्यादा उन्नत एवं आधुनिक हो गये थे | तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में Transistor की जगह पर Integrated Circuit (IC) का उपयोग किया होने लगा | इसके साथ ही तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों की Processing Speed पिछली दो पीढ़ियों की तुलना में बेहतर हो गई थी | इस पीढ़ी में Time Sharing और Multiprogramming Operating System का उपयोग किया गया था |

Third Generation

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर मे IC सिलिकॉन से बनी एक प्रकार की Chip का इस्तेमाल होने लगा और Integrated Circuit (IC) के आने से कंप्यूटर के Size में भी कमी आई | साथ ही, मेमोरी क्षमता में भी काफी वढोतरी हुई | इस अवधि मे Cobol और Pascal जैसी High level programming languages का उपयोग किया जाने लगा था | कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी की शुरुआत 1965 में हुई और 1969 में समाप्त हुई |

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के नाम 

ये थे तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर –

  • IBM 370
  • PDP-11
  • UNIVAC 1108
  • Honeywell-6000
  • DEC series
  • ICL 2900

4. चौथी पीढी – Fourth Generation (1969-1980)

चौथी पीढ़ी के आने से कंप्यूटर और भी अधिक उन्नत हो गए थे | इसके साथ ही इन कंप्यूटर की क्षमता और गति दोनों में काफी वृद्धि हुई | इसी के साथ Microprocessors ने कंप्यूटरों में IC का जगह ले ली | Microprocessors में कई LSI Circuit होते थे | इस पीढ़ी मे कंप्यूटरों का आकार काफी छोटा था | आकार के कंप्यूटरों में सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की | दूसरे शब्दों में, सभी सुविधाओं को शामिल करते हुए कंप्यूटर का आकार छोटा हो गया |

Fourth Generation

इस पीढ़ी के कंप्यूटर मे Time-Sharing और Distributed operating systems का उपयोग किया जाने लगा था | इसके साथ ही इस पीढ़ी के कंप्यूटर मे C और C++ जैसी High level programming language का भी इस्तेमाल किया जाने लगा था | कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी की शुरुआत 1969 में हुई और 1980 में ये समाप्त हो गई |

चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर के नाम 

  • Micral
  • IBM 5100
  • Altair 880

5. पांचवीं पीढी – Fifth Generation (1980 – अब तक) 

कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी उन्नति और आधुनिकता के मामले में पिछली सभी पीढ़ियों से आगे निकल चुकी थी | यही कारण है कि AI (Artificial Intelligence) तकनीक का उपयोग कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी में किया जाने लगा था|  इस पीढ़ी मे C, C++, Java और .Net जैसी High level programming languages का उपयोग किया जाने लगा था| पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटरों का उपयोग स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन और रोबोटिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में होने लगा |

Fifth Generationइसके साथ ही गेमिंग उद्योग में भी इन कंप्यूटर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाने लगा था | कंप्यूटर इस पीढ़ी से लगातार विकसित होने लगा था | यही कारण है कि आज हम इस पीढ़ी के कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं |

पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर 

  • Ultimate Super Computer
  • Laptop
  • Desktop
  • Work Station
  • Notebook

ये थी कम्प्यूटर की पीढियां। जिनकी जानकार हमने आपको इस आर्टीकल के जरिए दे दी है |

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको ये आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।