MP Kanya Vivah Yojana 2024 : ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस

MP Kanya Vivah Yojana : मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे कन्याओ को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाने के लिए कन्या विवाह योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से बेटियों की शादी के लिए सरकार दवारा आर्थिक रूप से मदद की जाती है, ताकि बेटियों की शादी धूमधाम से हो सके और आर्थिक तंगी के चलते इनकी शादी मे कोई रुकावट न आए| ये योजना वेटियों को घर वसाने और नई ज़िंदगी की शुरुआत के लिए चलाई जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ ले सके| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ| इसके अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाएगा और एप्लीकेशन स्टेटस की जाँच कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के वारे मे|

MP Kanya Vivah Yojana 2024

Table of Contents

MP Kanya Vivah Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी दवारा राज्य की कन्याओ के उत्थान और उनके विकास के लिए कन्या विवाह योजना को शुरू किया गया है| जिसके अंतर्गत राज्य मे गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों ,जरूरतमंद ,बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार दवारा आर्थिक मदद की जाएगी | सरकार दवारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता लाभार्थीयों को शादी मे होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए दी जाती है| जिसकी मदद से शादी करने वाली वेटियों के वैवाहिक जीवन को एक नई दिशा प्रदान की जाती है और शादी के बंधन मे बंधने वाले जोड़ो के आने वाले कल को वेहतर वनाया जा सकेगा| योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट मे जमा की जाएगी| इस योजना का लाभ लाभार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिये प्राप्त कर सकेंगे|

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के तहत सरकार दवारा 55,000/- रूपए की आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी| पहले लाभार्थीयों को 51,000/- रूपए की आर्थिक मदद की जाती थी| सरकार का कहना है की – हम राशि को इसलिए वढा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी योजना का लाभ ले सके|

MP Kanya Vivah Yojana के जरिए सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि

  • नवदम्पति के खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए 47000 रूपये
  • हर कन्या के विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री को खरीदने के लिए 5000 रूपये
  • और सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या पर 3000 रूपये का खर्च किया जायेगा |
  • इस तरह कुल 55,000 रूपये की धनराशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पात्र लाभार्थीयों को प्रदान की जाएगी|

MP Kanya Vivah Yojana 2024

MP कन्या विवाह योजना का अवलोकन

योजना का नामMP Kanya Vivah Yojana
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बेटियाँ
प्रदान की जाने वाली सहायता55,000/- रूपए की सहायता राशि शादी के लिए प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmpvivahportal.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शादी के लिए सरकार दवारा आर्थिक रूप से मदद करना है|

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से और वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
  • ऐसी परित्यक्ता महिला जो निराश्रित हो और स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से सक्षम न हो।
  • जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो वे भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|
  • योजना के तहत कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए |
  • लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे होने चाहिए|

MP Kanya Vivah Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड नंबर
  2. पहचान पत्र
  3. आवासीय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी
  4. आय प्रमाण पत्र की कॉपी
  5. परिवार के लोगों का बीपीएल कार्ड
  6. बेटी का आयु प्रमाण पत्र
  7. मैरिज सर्टिफिकेट
  8. बैंक पासबुक
  9. दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर
  10. मोबाइल नंबर

MP Kanya Vivah Yojana

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के लाभ

  • कन्या विवाह योजना का लाभ राज्य की गरीव कन्याओ को प्रदान किया जाएगा|
  • योजना के जरिये गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों ,जरूरतमंद ,बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार दवारा आर्थिक मदद की जाएगी|
  • लाभार्थीयों को दी जाने वाली ये सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट मे स्थानतरित की जाएगी|
  • योजना के जरिये पात्र लाभार्थीयों को सरकार दवारा 55,000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान होगी|
  • इस योजना से कन्याओ को शादी मे किसी तरह की रुकावट का सामना नही करना पडेगा।
  • अब लाभार्थी के परिवारवालो को शादी के लिए किसी से भी आर्थिक सहायता नहीं लेनी पडेगी।
  • इस योजना से कन्याओं की शादी अब धुम-धाम से होगी।
  • इस योजना से अभिभावको को वेटियों के विवाह पर होने वाले खर्च के झंझट से भी निजात मिलेगी।
  • लाभार्थीयो का समाज मे मान-सम्मान वढेगा।

MP कन्या विवाह योजना की मुख्य विशेषताएँ

  • कन्याओं को सरकार दवारा शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • राज्य की महिलाओ के मान-सम्मान मे वढ़ोतरी लाना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के लिए दिशा-निदेश

  • मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना प्रदेश सरकार दवारा संचालित प्रमुख योजना है, जिसमे राज्य के गरीव परिवारो की कन्याएँ लाभ प्राप्त करती हैं|
  • किसी दूसरी सरकारी योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी योजना का लाभ नही ले पाएँगे|
  • योजना का लाभ लाभार्थी को उसके परिवार की आय के अनुसार प्रदान किया जाएगा|
  • आवेदक का आधार कार्ड बैंक के साथ लिंक होना चाहिए, तभी आवेदक के खाते मे राशि को स्थानातरित किया जाएगा|
  • योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे|

MP Kanya Vivah Yojana Online Registration

  • सवसे पहले लाभार्थी को Official Website पर जाना होगा | 

MP Kanya Vivah Yojana online

  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इसके बाद आपको Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana के लिंक पे किलक करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलके आएगा|
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,आयु आदि भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे|
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

MP Kanya Vivah Yojana – लॉगिन कैसे करे

MP Kanya Vivah Yojana login

  • उसके बाद आपके सामने Login Form खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको User Name/ Password / capcha Code दर्ज करके Login कर देना है|
  • इस तरह आप पोर्टल पर Login कर सकोगे|

Kanya Vivah Yojana – एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कैसे करे

  • सवसे पहले लाभार्थी को Official Website पर जाना होगा | 
  • अब आपको Application Status के लिंक पे किलक करना होगा| 

MP Kanya Vivah Yojana status

  • उसके बाद आपको सम्रग आईडी भरने के बाद सदस्य की जानकारी देखे वाले बटन पे किलक कर देना है|
  • जैसे ही आप इस लिंक पे किलक करोगे तो सवन्धित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

MP Kanya Vivah Scheme हितग्राहियो की सूची कैसे देखे

MP Kanya Vivah Yojana beneficially List

  • उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको दी गई जानकारी भरने के बाद हितग्राहियो की सूची देखे के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची देख सकोगे|

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन

  • जो आवेदक योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे आवेदन फार्म प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • उसके बाद आपको Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana Application Form वाले लिंक पे किलक कर देना है| 

MP Kanya Vivah Yojana application form

  • अब आपके सामने आवेदन फार्म PDF मे खुलके आएगा|
  • जिसे आपको Download करके इसका प्रिंट लेना होगा|
  • उसके बाद आपको इस फार्म मे वताई गई सारी जानकारी दर्ज करनी है, और जरूरी दस्तावेज भी फार्म के साथ अटैच कर देने हैं|
  • फिर आपको ये फार्म नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर दिया जाएगा|

mpvivahportal.nic.in – Helpline Number 

  • CM Helpline: 181
  • For Disabled: 1800 233 4397
  • Central Government Disability Information Line: 1800 233 5956

Police Character Certificate

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|