मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना | Vyapari Kshatipurti Beema Scheme : ऑनलाइन आवेदन
|| हरियाणा व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना | Vyapari Kshatipurti Beema Yojana | Online Registration || हरियाणा सरकार दवारा राज्य मे छोटे व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना को लागु किया गया है| इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों को सामान्य बीमा दर से आग एवं बाढ़ आदि से हुए माल के स्टॉक के नुकसान की भरपाई की जाएगी। ये योजना छोटे व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करेगी, जिससे व्यापारियों को व्यापार करने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के वारे मे|
Mukhyamantri Vyapari Kshatipurti Beema Yojana
व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी दवारा की गई है| इस योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारियों को सामान्य बीमा दर पर आग, बाढ़, चक्रवर्ती तूफान आदि की वजह से होने वाले स्टॉक के नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके अलावा छोटे व्यापारियों को शहरी क्षेत्र में रियायती दरों पर बूथ भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। आपको वता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा इन बूथों पर व्यापारियों को बाजार भाव मे 25% की छूट मिलेगी। बूथ की कीमत लगभग 17 लाख रुपए है लेकिन छूट मिलने के बाद यह बूथ व्यापारियों को 13 लाख रुपए में उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही व्यापारियों को बैंको से 75% लोन भी दिया जाएगा| अगर आवंटी 180 दिनों के भीतर पूरी राशि जमा कर देता है तो उसे पूरे ब्याज पर छूट दी जाएगी|
व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना को क्यों शुरू किया गया
हाल ही मे हरियाणा के पंचकूला सेक्टर 9 में स्थित रेहड़ी बाजार में भीषण आग लग गई थी। जिस वजह से वहां पर कई दुकाने आग की चपेट मे आ गई थी और उन्हे भारी नुकसान पहुंचा था। इस घटना को मुख्यमंत्री जी ने दुर्भाग्यपूर्ण वताया | उन्होंने कहा कि हम भविष्य मे ऐसी योजना ला रहे हैं, जहाँ छोटे व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा| छोटे व्यापारियों को आगे इस तरह के किसी भी नुकसान को न झेलना पडे| जिसके लिए हमने एक नई योजना तैयार की है, जो व्यापारियों को सामान्य बीमा दर से आग एवं बाढ़ आदि से हुए माल के स्टॉक के नुकसान की भरपाई कराएगी| जिससे व्यापारी चिंता-मुक्त होकर अपने काम की ओर ध्यान दे सकेंगे|
Vyapari Kshatipurti Beema Yojana का अवलोकन
योजना का नाम | व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | हरियाणा सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के छोटे व्यापारी |
प्रदान की जाने वाली सहायता | आग, बाढ़,चक्रवर्ती तूफान आदि की वजह से होने वाले स्टॉक के नुकसान की भरपाई करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द शुरू की जाएगी |
हरियाणा व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सामान्य बीमा दर पर आग, बाढ़ आदि से हुए नुकसान के लिए राज्य सरकार द्वारा हानि की भरपाई करना है और शहरी क्षेत्रों में रियायती दरों पर बूथ उपलब्ध करवाना है|
पक्के बूथ बना कर दिए जाने से मिलेगा योजना का लाभ
पंचकूला सेक्टर 7 ,11 व 17 में रेहड़ी मार्केट के पक्के बूथ बना कर दिए जाएंगे। ताकि आगे चलकर भविष्य अचानक आग लग जाने या बाढ़ आ जाने जैसी समस्या से छोटे दुकानदारों को बचाया जा सके। इसके अलावा इस योजना के जरिए छोटे व्यापारियों को आग, बाढ़ के कारण होने वाली हानि की सामान्य बीमा दर से भरपाई की जाएगी।
व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- छोटे व्यापारी ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
Vyapari Kshatipurti Beema Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नम्वर
हरियाणा व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के लाभ
- हरियाणा के मुख्यमंत्री जी दवारा छोटे व्यापारियों के लिए व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के जरिए सरकार द्वारा व्यापारियों को सामान्य बीमा दर से आग एवं बाढ़ आदि से हुए माल के स्टॉक के नुकसान की भरपाई कराने की जिम्मेदारी लेगी|
- इस योजना से प्रदेश में छोटे व्यापारियों को शहरी क्षेत्रों में रियायती दरों पर पक्के बूथ बनाकर ऑलट किए जाएंगे।
- इस योजना से हरियाणा के छोटे व्यापारियों को शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बाजार भाव में 25% की छूट मिलेगी। लेकिन इस छूट का प्रावधान कब्जाधारियों को नहीं मिलेगा।
- इस समय बूथ की कीमत 17 लाख रुपए है, छूट मिलने के बाद यह बूथ व्यापारियों को 13 लाख में रुपए उपलब्ध हो जाएगी।
- इसके अलावा व्यापारियों को बैंक से 75% लोन प्रदान करवाया जाएगा|
- हरियाणा सरकार दवारा पंचकूला सेक्टर 9 में स्थित रेहड़ी बाजार में भीषण आग लग जाने पर ही इस योजना को मंजूरी दी है|
- इस योजना से राज्य के छोटे व्यापारी चिंतामुक्त होकर अपना व्यापार कर सकेंगे|
Vyapari Kshatipurti Beema Yojana की मुख्य विशेषताऐं
- छोटे व्यापारियों को बीमा लाभ देने के लिए नुकसान की भरपाई करना
- शहरी क्षेत्रों में रियायती दरों पर बूथ उपलब्ध करवाना।
- व्यापारियों को भी बाजार भाव में 25 फीसद की छूट प्रदान करना
- लाभार्थीयों के लिए लोन की व्यवस्था करना|
- कम दर पर बूथ खरीदने में हर आवंटी की सहायता करना|
- शौचालय एवं पेयजल का भी उचित प्रबंध करना|
- छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर को वेहतर वनाना|
हरियाणा व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के लिए कैसे करे आवेदन
जो आवेदक योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे थोड़ा इंतजार करना होगा| अभी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| आवेदन करने हेतु अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है| जैसे ही योजना के लिए आवेदन हेतु कोई जानकारी मिलती है, तो ह्म आपको तुरंत सूचित कर देंगे|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on August 1, 2023 by Abinash