Swati Portal (महिलाओं के लिए) 2024 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी सूची

Swati Portal : भारत सरकार ने महिलाओं के लिए स्वाति पोर्टल को लॉन्च किया है | इस पोर्टल के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा | कैसे मिलेगा इस पोर्टल का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा | ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ़ना होगा |

Swati Portal

SWATI Portal (Science for Women-A Technology & Innovation)

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने ‘महिलाओं के लिए विज्ञान-एक प्रौद्योगिकी और नवाचार- स्वाति’ (Science for Women-A Technology & Innovation- SWATI) पोर्टल को लॉन्च किया है | इस पोर्टल के जरिए शिक्षा जगत और उद्योग जगत तक फैले करियर के सभी चरणों और विषयों में प्रत्येक भारतीय महिला को विज्ञान में शामिल किया जाएगा | इसके साथ ही STEMM (science, technology, engineering, maths, and medicine) क्षेत्रों में महिलाओं के बीच समावेशिता को बढ़ावा दिया जाएगा | जिससे विज्ञान के क्षेत्र में लैंगिक अंतर को कम करने मे मदद मिलेगी | स्वाति पोर्टल की मदद से महिलाओं को जागरूक बनाया जाएगा और उन्हे पोर्टल पर उपलवध सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा|

स्वाति पोर्टल का अवलोकन

पोर्टल का नामSWATI (Science for Women-A Technology & Innovation)
किसके दवारा शुरू किया गयाभारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार दवारा
लाभार्थीदेश की महिलाएँ 
प्रदान की जाने वाली सहायतामहिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://swati.nipgr.ac.in/

स्वाति पोर्टल का उद्देश्य 

समावेशन, विविधता और समानता पर दीर्घकालिक शोध को आसान बनाना है| इसक साथ ही महिलाओं को शिक्षा और व्यवसाय में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Swati Portal

SWATI Portal में शामिल किए जाने वाले लाभार्थी 

  1. युवा महिला वैज्ञानिक,
  2. शोधकर्ता,
  3. विभिन्न संस्थान,
  4. विश्वविद्यालय,
  5. पीजी कॉलेजों के साथ-साथ पूरे देश के उद्योगों के छात्र,
  6. टेक्नोक्रेट और स्टार्ट-अप

स्वाति पोर्टल की विशेषताएं 

  • प्रत्येक भारतीय महिला को विज्ञान, कैरियर के सभी चरणों तथा शिक्षा और उद्योग दोनों में शामिल करने के प्रयासों को तेजी से बढ़ाना 
  • भारत में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देना
  • शिक्षा और उद्योग दोनों में प्रत्येक भारतीय विषय का समावेशन
  • भारत में समानता, विविधता और समावेशिता के मुद्दों पर विश्वसनीय और सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण दीर्घकालिक अनुसंधान को सक्षम करना
  • सक्रिय सर्च इंजन और खोज योग्य डेटाबेस (नाम, संबद्धता, रुचि का क्षेत्र) विकसित करना।

Swati Portal के लाभ 

  1. स्वाति पोर्टल एक संपूर्ण ‘इंटरैक्टिव’ डेटाबेस है।
  2. यह एक निरंतर रूप से विकसित होने वाला पोर्टल है|
  3. स्वाति पोर्टल पर उपलब्ध डेटाबेस लैंगिक अंतर चुनौतियों का समाधान करने हेतु नीति निर्माण में सहायक होगा।
  4. Swati Portal के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के लिए भारत और विदेश की सभी युवा महिला वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और युवा स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने और उन्हे एक साथ लाने हेतु एक मंच स्थापित करने मे सहायता मिलेगी |
  5. विज्ञान के क्षेत्र में लैंगिक अनुपात को ठीक किया जाएगा |
  6. स्वाति पोर्टल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च (एनआईपीजीआर) द्वारा विकसित किया गया है।
  7. यह एक गतिशील रूप से विकसित होने वाला पोर्टल है। 
  8. सभी महिला वैज्ञानिकों का डेटा एक बटन के क्लिक पर उपलब्ध होगा |

Check Online Women Pioneers of India via Swati Portal

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
  • इस पेज मे आपको पायनियर विकल्प पर क्लिक करन होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  • इस पेज में सभी महिला भारतीय अग्रदूतों की सूची आपको दिखाई देगी |
  • यहाँ आप पृष्ठ ब्राउज़ करके इनका विवरण जाँच सकेंगे |

Swati Portal Helpline Number

आवेदक हेल्पलाइन नंबर से सबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं |

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरुर करे|