Haryana Van Mitra Yojana 2024 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म

Haryana Van Mitra Yojana : हरियाणा सरकार ने राज्य मे बेरोजगारी दर को कम करने के लिए वन मित्र योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को पेड़ लगाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | इस योजना का लाभ किस तरह से प्राप्त किया जा सकेगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा | उसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ़ना होगा |

Haryana Van Mitra Yojana

Van Mitra Yojana 2024

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वन मित्र योजना की शुरुआत की है | इस योजना के अंतर्गत युवाओं को निजी या किसी सार्वजनिक जगह पर पेड़ लगाने और उसका रखरखाव करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | जिसके लिए सरकार युवाओं को प्रति पेड़ लगाने के लिए 30 रुपए का मुआवजा देगी | आपको बता दें कि Van Mitra Yojana के जरिए प्रथम चरण में 60000 ऐसे युवाओं को जोड़ा जाएगा जिसकी सालाना आय 180000 से कम होगी। जिसके लिए सरकार ने प्रति युवा 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

वन मित्र योजना का अवलोकन 

योजना का नाम Haryana Van Mitra Yojana
किसके दवारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी दवारा 
लाभार्थी राज्य के बेरोजगार नागरिक 
प्रदान की जाने वाली सहायता पेड़ लगाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना 
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन, ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://haryanaforest.gov.in/

हरियाणा वन मित्र योजना का उद्देश्य 

राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार हेतु सहायता प्रदान करने के लिए उन्हे योजना से जोड़ना है और उन्हे पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है |

Haryana Van Mitra Yojana

1000 पेड़ लगाने पर युवाओं को मिलेंगे 50000 रुपए 

Van Mitra Yojana के तहत जो युवा चयनित किए जाएंगे, उन्हें पेड़ के लिए गड्ढा खोदने के लिए ₹20 और इस गड्ढे में पौधे को लगाने के लिए प्रति पौधा ₹30 सरकार दवारा दिए जाएंगे| अगर पात्र युवा 1000 पेड़ लगा लेते हैं तो उन्हें शुरुआती दौर में ही सरकार दवारा 50000 रुपए प्रदान कर दिए जाएंगे |

वन मित्रों को मिलने वाला मानदेय 

हरियाणा सरकार वन मित्रों को पौधें लागाने और उनके रखरखाव के लिए चार वर्षो तक मानदेय प्रदान करेगी | मानदेय से संबंधित जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं – 

वर्ष मानदेय (प्रति पेड़ लगाने पर)1000 पौधे लगाने पर मिलने वाला मानदेय
प्रथम10 रूपए 10,000 /- रुपए 
द्वितीय 08 रूपए8,000 /- रुपए 
तृतीय 05 रूपए5,000 /- रुपए 
चतुर्थ 03 रूपए 3,000 /- रुपए 

Van Mitra Yojana के लिए आवश्यक दिशा -निर्देश 

  1. आवेदक को अपने द्वारा लगाए गए पौधे के रखरखाव का कार्य दूसरे को सौंपने की छूट होगी |
  2. अगर युवा नागरिक किसी को बिना बताए पौधे के रखरखाव करने के कार्य को छोड़ देता है तो उसे वन विभाग दवारा आगे जारी रखा जाएगा।
  3. वन मित्रो को परंपरागत पेड़ लगाने होंगे |
  4. वन मित्र द्वारा लगाए गए पौधे को कोई भी व्यक्ति अगले 14 सालो तक काट नहीं सकेगा |
  5. Van Mitra केवल निजी या फिर सार्वजनिक जगह पर पौधे लगा सकेंगे |
  6. राज्य सरकार वन मित्रो को नर्सरी से पौधे उपलब्ध करवाएगी |
  7. पौधे लगाने के लिए युवाओं को जरूरी खाद और उसे नियमित रूप से पानी देना होगा।
  8. राज्य सरकार दवारा हर महीने आवेदक दवारा लगाए गए पौधो की मॉनिटरिंग की जाएगी।
  9. गड्ढा खोदने से लेकर पौधा लगाने की प्रक्रिया जिओ टैगिंग दवारा की जाएगी| जिसका फोटो खींच कर युवा को वन मित्र मोबाइल एप अपलोड करना होगा।
  10. अगर युवा किसी दूसरे की जमीन पर पौधा लगाता है तो ऐसे मे जमीन के मालिक को हलफनामा देना होगा।
  11. इस योजना के तहत आवेदक जो राशि प्राप्त करेंगे वे उनके बैंक मे सीधे ट्रांसफर की जाएगी |

वन मित्र योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • राज्य के बेरोजगार नागरिक योजना का लाभ ले सकेंगे |
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • वन मित्र का बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ होना चाहिए |

Van Mitra Yojana Important Documents 

  1. आधार कार्ड 
  2. आय प्रमाण पत्र 
  3. आयु प्रमाण पत्र 
  4. PPP की कॉपी 
  5. बैंक खाता विवरण 
  6. पासपोर्ट साइज फ़ोटो 
  7. मोबाइल नंबर 

हरियाणा वन मित्र योजना के लाभ 

  • हरियाणा सरकार ने राज्य मे Van Mitra Yojana को चलाया है |
  • इस योजना के जरिए राज्य मे युवाओं को पेड़ लगाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
  • वन मित्र योजना के लिए युवाओं को प्रति पेड़ लगाने पर 30 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा |
  • इस योजना के लिए सरकार ने प्रति युवा 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है |
  • Van Mitra Yojana के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा |
  • इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य मे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगे जा सकेंगे |
  • राज्य के बेरोजगार युवा नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएंगे |
  • वन मित्र योजना से प्रदेश मे बेरोजगारी दर मे कमी आएगी|

Haryana Van Mitra Yojana Registration

  1. सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको Van Mitra Yojana के बटन पर किलक करना है |
  3. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
  4. आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं |
  5. फिर आपको अंत मे Submit के बटन पर किलक कर देना है |

Van Mitra Mobile App Download

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • उसके बाद आपको Van Mitra Mobile Appका लिंक दिखाई देगा |
  • आपको इस लिंक पर किलक करके मोबाइल एप्प इंस्टाल कर लेनी है |
  • फिर आपको इसे ओपन करना है |
  • उसके बाद आपको Registration करनी है |
  • इसके बाद इस ऐप के जरिए युवाओं को पौधे को ग्रो करने हेतु जरूरी प्रशिक्षण निशुल्क मे उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • जब युवा पौधे को लगाने के लिए गड्ढा खोदेंगे और पौधा लगाएंगे तब मोबाइल ऐप के माध्यम से जीपीएस के जरिए उसकी जियो टैगिंग की जाएगी।

Van Mitra Yojana Helpline Number

इस योजना के लिए हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है |

Bagwani Bima Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|