|| LIC Aadhaar Shila Scheme | Aadhaar Shila Investment Scheme | Aadhar Shila Interest rate | LIC Aadhaar Shila Online Registration ||
देश की महिलाओं को आत्म-निर्भर वनाने के लिए LIC आधार शिला योजना को लागू किया गया है| जिसके जरिये महिलाओं की आर्थिक परेशानियों को दूर करके उनकी सेविंग वढाई जाती है, ताकि भविष्य मे आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर किया जा सके| कैसे मिलेगा इस योजन का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – LIC आधार शिला योजना के वारे मे|
LIC Aadhaar Shila Yojana
देश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा एवं बचत के अवसर प्रदान करने के लिए LIC आधार शिला योजना को शुरू किया गया है| यह एक non-linked Participatory Enjoyment Plan है जिसे इमरजेंसी में सेविंग बढ़ाने और वित्तीय सुरक्षा के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह योजना देश के पॉलिसी धारकों को आर्थिक सुरक्षा उपलव्ध करवाती है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से जरूरत पड़ने पर पॉलिसी धारक लोन भी प्राप्त कर सकते है। देश की महिलाएं LIC आधार शिला योजना में निवेश करके विभिन्न प्रकार के लाभ भी प्राप्त कर सकेंगी। यदि पॉलिसी धारक ने पूरी पॉलिसी की अवधि में सभी प्रीमियम का भुगतान किया है तो इस स्थिति में पात्र लाभार्थी को बीमित राशि के साथ Loyalty Addition की सुविधा भी दी जाती है। अगर पॉलिसी टर्म खत्म होने से पहले पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक के परिवार को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। पॉलिसी टर्म खत्म होने पर पात्र लाभार्थी को मुश्त राशि भी प्रदान की जाती है। जो उनके आर्थिक पक्ष को वेहतर वनाती है| ताकि भविष्य मे उन्हे किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पडे|
योजना के मुख्य पहलु
- LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक को प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवर्षीय या फिर वार्षिक अवधि में करना होता है।
- पॉलिसी की अवधि खत्म होने के पश्चात एकमुश्त राशि पॉलिसी धारक को प्रदान की जाती है।
- वह सभी महिलाएं जिनकी आयु 8 से 55 वर्ष के बीच है वे सभी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- योजना के अंतर्गत यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस योजना को लेने के लिए पॉलिसी धारक को किसी भी प्रकार के मेडिकल टेस्ट करवाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
- LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत न्यूनतम मूल बीमा राशि 75000 रुपए एवं अधिकतम मूल बीमा राशि 300000 रूपए है।
LIC आधार शिला योजना की मुख्य विशेषताएँ
- LIC आधार शिला योजना को खासतौर पर महिलाओं कल्याण हेतु शुरू किया गया है।
- जिसके माध्यम से प्रीमियम, मेच्योरिटी क्लेम और डेथ क्लेम पर टैक्स छूट की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
- प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना तौर पर किया जाता है।
- न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल का है और अधिकतम 20 साल है।
- प्लान में मच्योरिटी की अधिकतम आयु 70 वर्ष की है।
- स्क्राइबर के लिए इस प्लान के लिए एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर की सुविधा भी मिलती है|
- यदि पॉलिसी लेने के 5 साल के पश्चात पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तब मैच्योरिटी पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
- इसके आलावा पॉलिसी टर्म खत्म होने से पहले पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में पॉलिसी धारक के परिवार को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
- पॉलिसी टर्म खत्म होने पर एक मुश्त राशि भी पात्रा लाभार्थी को प्रदान की जाती है।
LIC आधार शिला योजना के प्रमुख लाभ
- कर लाभ – आयकर अधिनियम के सेक्शन 80c के अंतर्गत LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत जमा किए गए प्रीमियम कर से मुक्त होगा और सेक्शन 10 (10D) मेच्योरिटी अमाउंट भी कर मुक्त होगा। इसके अलावा डेथ क्लेम पर भी कोई कर लागू नहीं किया गया है ।
- लोन – 3 साल तक लगातार प्रीमियम का भुगतान करने के पश्चात इस पॉलिसी पर लोन भी लिया जा सकता है।
- सरेंडर वैल्यू – यदि आप इस पॉलिसी को 3 साल के प्रीमियम भरने से पहले ही सरेंडर कर देते हैं तो आपको कोई भी सरेंडर वैल्यू प्रदान नहीं की जाएगी।
- फ्री लुक पीरियड – यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी खरीदने के पश्चात पॉलिसी को कैंसिल करना चाहे तो उसे 15 दिन के अंदर कैंसिल किया जा सकता है। पॉलिसी कैंसिल होने के पश्चात यदि पॉलिसी धारक द्वारा यदि कोई प्रीमियम जमा किया गया हो तो वह भी वापस कर दिया जाएगा ।
- डेथ बेनिफिट – अगर पॉलिसी धारक की पॉलिसी खरीदने की 5 वर्ष की अवधि में मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी धारक के परिवार को डेथ बेनिफिट प्रदान किया जाएगा। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हुई है तो उस स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनिफिट प्रदान किया जाएगा। मृत्यु पर बीमित राशि वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना या मूल बीमा राशि का 110% का होगा। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी खरीदने के 5 वर्ष के पश्चात होती है तो उसको लॉयल्टी एडिशन भी प्रदान किया जाता है।
- मैच्योरिटी बेनिफिट – यदि पॉलिसी धारक ने पूरी पॉलिसी अवधि में सभी प्रीमियम का सफलतापूर्वक भुगतान किया हुआ है तो मैच्योरिटी पर बीमित राशि के साथ उसे लॉयल्टी एडिशन भी मिलेगा।
- एक्सक्लूजन – यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी खरीदने के प्रथम 12 महीनों के दौरान वह सुसाइड कर लेता है तो उस स्थिति में पॉलिसी धारक को केवल प्रीमियम का 80% राशि या फिर सरेंडर वैल्यू प्रदान की जाएगी|
- ग्रेस पीरियड – वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक प्रीमियम भुगतान मोड की स्थिति में प्रीमियम ग्रेस पीरियड 30 दिन का है। मासिक प्रीमियम भुगतान मोड के मामले में अनुग्रह अवधि 15 दिन की होगी।
योजना का उद्देश्य
देश की महिलाओं को आत्म-निर्भर वनाने के लिए उन्हे वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है|
LIC आधार शिला योजना के लिए पात्रता
- वे सभी महिलाएं जिनकी आयु 8 से 55 वर्ष के बीच है वे LIC आधार शिला योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है|
- केवल महिलाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सकता है।
- पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 10 वर्ष और अधिकतम अवधि 20 वर्ष की है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार के मेडिकल चेकअप करवाने की आवश्यकता नहीं होगी|
- पॉलिसी धारक की आयु मैच्योरिटी के समय 70 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
LIC आधार शिला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- इलेक्ट्रिसिटी बिल
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- इनकम टैक्स रिटर्न
- सैलरी स्लिप
- हेल्थ रिकॉर्ड
- पासपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्वर
LIC Aadhaar Shila Yojana के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मेच्योरिटी बेनिफिट के लिए सेटेलमेंट विकल्प
सेटलमेंट ऑप्शन के अंतर्गत पॉलिसी धारक को एकमुश्त राशि के स्थान पर 5, 10 या 15 साल की अवधि मे परिपक्वता का लाभ प्राप्त करने का विकल्प मिलता है। जिसमे से पॉलिसी धारक द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार परिपक्वता लाभ प्राप्त करने की अवधि का चयन किया जा सकता है और किस्तों का भुगतान अग्रिम रूप से वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रिमासिक या मासिक अंतराल पर होगा|
- किस्तों में मृत्यु लाभ प्राप्त करने का विकल्प
LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत एकमुश्त मृत्यु लाभ लेने के स्थान पर 5, 10 या 15 साल की अवधि में मृत्यु लाभ की प्राप्ति पात्र लाभार्थी को प्रदान की जाती है। जिसमे से इस विकल्प का चुनाव पॉलिसी धारक द्वारा अपने जीवन काल के दौरान किया जा सकता है।
- राइडर बेनिफिट
योजना के अंतर्गत राइडर बेनिफिट का ऑप्शन भीदिया गया है। अगर पॉलिसी धारक इस ऑप्शन का चुनाव करता है तो तब आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में दुर्घटना बीमा राशि दे की जाएगी और राइडर बेनिफिट्स बेसिक भी सम एश्योर्ड से अधिक नहीं होगा|
LIC आधार शिला योजना प्रीमियम एवं ग्रेस पीरियड
LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, वर्षीय या फिर अर्धवर्षिक अंतराल पर किया जा सकता है। जिसमे से वार्षिक, अर्धवार्षिक एवं त्रैमासिक प्रीमियम का भुगतान करने के लिए 30 दिनों का ग्रेस पीरियड निर्धारित है। मासिक भुगतान के लिए 15 दिन का ग्रेस पीरियड होगा। अगर पॉलिसी धारक द्वारा ग्रेस पीरियड की अवधि पूरी होने से पहले प्रीमियम का भुगतान नहीं किया जाता है तो उस स्थिति में पॉलिसी को समाप्त कर दिया जाएगा|
आधार शिला योजना सरेंडर
इस योजना के दौरान पॉलिसी को किसी भी समय सरेंडर किया जा सकता है। पर सरेंडर करने के लिए प्रीमियम का भुगतान लगातार 2 वर्षों तक निर्धारित किया होना चाहिए। जिसमे से पॉलिसी सरेंडर करने की स्थिति में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा गारंटी कृत समर्पण मूल्य और विशेष समर्पण मूल्य के बराबर का समर्पण मूल्य लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा और दय गारंटी कृत समर्पण मूल्य, भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के बराबर होगी।
LIC आधार शिला योजना ऋण विवरण
LIC आधार शिला योजना पर पॉलिसी धारकों द्वारा पॉलिसी पर ऋण भी प्राप्त किया जा सकता है। यह ऋण पॉलिसी के नियम व शर्तों के अधीन प्रदान किया जाएगा। पॉलिसी पर प्रदान किए गए ऋण पर ब्याज दर समय-समय पर निर्धारित किया जाता है। जिसमे से इनफोर्स नीतियों के लिए समर्थन मूल्य का 90% तक का ऋण और paid up policies के लिए समर्थन मूल्य का 80% तक का ऋण प्रदान किया जाता है। निकासी के समय ब्याज सहित यदि कोई बकाया ऋण होगा तो वह वसूल कर लिया जाएगा।
LIC आधार शिला योजना free look period
अगर पॉलिसी धारक पॉलिसी के नियम व शर्तों से संतुष्ट नहीं है तो उस स्थिति में पॉलिसी लेने की 15 दिन की अवधि के भीतर आपत्तियों का कारण बताते हुए पॉलिसी को वापस किया जा सकता है | जिसके वाद LIC द्वारा पॉलिसी को रद्द कर दिया जाएगा और जमा किए गए प्रीमियम की राशि को पॉलिसी धारक को अनुपातिक जोखिम प्रीमियम को घटाकर देय किया जाएगा|
LIC Aadhaar Shila Yojana exclusion
- अगर पॉलिसी धारक जोखिम शुरू होने की तिथि के 12 महीने के भीतर आत्महत्या कर लेता है तो उस स्थिति में भारतीय जीवन बीमा निगम LIC द्वारा कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा और 80% की राशि ही इस स्थिति में वापस की जाएगी।
- इसके अलावा यदि बीमित व्यक्ति पुनरुद्धार की तिथि से 12 महीने के भीतर आत्महत्या करता है तो इस स्थिति में मृत्यु की तिथि तक भुगतान किए गए प्रीमियम का 80% या मृत्यु की तारीक पर उपलब्ध सरेंडर वैल्यू जो भी अधिक होगा वह भुगतान किया जाएगा।
LIC Aadhar Shila Yojana Rebate
Mode Rebate
Yearly Mode | 2% of Tabular Premium |
Half yearly mode | 1% of tabular premium |
Quarterly Monthly and Salary Deduction | Nil |
Higher Basic Sum Assured Rebate
Basic Sum Assured | Rebate |
75000-190000 | Nil |
200000-290000 | 1.50% of BSA |
300000 | 2.00% of BSA |
LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें
- सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलके आएगा।
- जिसमे आपको आधारशिला योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
- इस आवेदन फार्म में पूछी गई सारी महत्वपूर्ण जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
- इस तरह आपके दवारा LIC आधार शिला योजना के अंतर्गत आवेदन कर दिया जाएगा|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करें|
Last Updated on May 17, 2022 by Abinash