आयुष्मान मित्र योजना | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | पात्रता व उद्देश्य

 

|| Ayushman Mitra Yojana | आयुष्मान मित्र भर्ती योजना | Ayushman Mitra Online Registration | Application Form || देश के करोडों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान योजना को चलाया गया है| जिसके अंतर्गत लोगों का 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा करवाया जाता है और उन्हे हेल्थ कार्ड भी प्रदान किए जाते हैं, ताकि लाभार्थी पात्र अस्पतालों मे अपनी बीमारी का निशुल्क इलाज करवा सके| इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लाभार्थीयों को प्रदान किया जाए, उसके लिए आयुष्मान मित्र योजना को लागु किया गया है| क्या है ये योजना और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ आइए जानते हैं|

Ayushman Mitra Yojana

 

Ayushman Mitra Yojana

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को स्वस्थ सुविधाएं उपलव्ध करवाने के लिए आयुष्मान मित्र योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के जरिए उन लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया जाता है, जो योजना का लाभ लेने से बँचित हैं, या जिन्हे आयुष्मान योजना के अंतर्गत सुविधाओं के वारे मे जानकारी नही है|

आयुष्मान मित्र किसे कहते हैं

आयुष्मान मित्र उसे कहा जाता है, जो आयुष्मान योजना से जुड़ा हर फायदा लाभार्थी तक पहुचाता है| किसी को योजना का आवेदन फॉर्म भरवाना हो या आयुष्मान कार्ड बनवाना हो, ये सारी जिम्मेदारी आयुष्मान मित्र की ही होती है| जिसके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में सीधे तौर पर 01 लाख से ज्यादा आयुष्मान मित्रो को तैनात किया गया है|

आयुष्मान मित्र योजना का अवलोकन

योजना का नामआयुष्मान मित्र योजना
किसके दवारा शुरू की गईभारत सरकार दवारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायतारोजगार के अवसर प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.pmjay.gov.in

 

योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिको को आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी व लाभ प्रदान करने के लिए आयुष्मान मित्रों की भर्ती करना है|

आयुष्मान मित्रो का चयन कैसे किया जाता है

आयुष्मान मित्र की सीधी भर्ती सरकार द्वारा नहीं की जाती है। इनकी भर्ती के लिए सरकार मैन पॉवर सप्लाई करने वाली कंपनियों का सहारा लेती है। मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनियों का चयन बिडिंग के आधार पर किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रो में बिडिंग के माध्यम से कंपनियों को यह काम मिलता है। उसके बाद बिडिंग में सफल होने वाली कंपनी द्वारा स्वास्थ्य मित्र की भर्ती करती हैं। ये मित्र सरकार की जगह कंपनी के कर्मचारी कहलाते हैं|

आयुष्मान मित्र की नियुक्ति कैसे की जाती है

इन मित्रों की नियुक्ति जिला स्तर पर एजेंसी दवारा की जाती है| आयुष्मान मित्रों को 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाता है| हालांकि, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है|

आयुष्मान मित्रो को ट्रेनिंग कैसे मिलती है

जो लाभार्थी आयुष्मान मित्र बनने के योग्य हैं, उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र दवारा ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग में आयुष्मान भारत के तहत जारी किये गए सॉफ्टवेयर के बारे में लाभार्थी को जानकारी दी जाती है। ट्रेनिंग समाप्त हो जाने के बाद उम्मीदवारों को हेल्थ मिनिस्ट्री के द्वारा आयोजित किए जाने वाली परीक्षा में शामिल होना होता है। जो भी आवेदक इस परीक्षा में सफल होता है, उसे आयुष्मान मित्र के पद पर भर्ती कर लिया जाता है। उसके बाद राज्य सरकार आवश्यकता के आधार पर इन मित्रों को नौकरी प्रदान करती है|

आयुष्मान मित्र  के कार्य

  • आयुष्मान मित्र को आयुष्मान योजना के जरिए बनाये गये आयुष्मान पोर्टल की जानकारी प्राप्त करनी होती है|
  • इन मित्रो को आयुष्मान भारत पोर्टल सॉफ्टवेयर पर कार्य करना होता है, जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है|
  • QR code का उपयोग करके चयनित लाभार्थियों की पहचान करने के लिए इस सॉफ्टवेयर का ही प्रयोग किया जाता है|
  • आयुष्मान मित्रो को अस्पतालों में आये हुए मरीजों का हर रिकार्ड / डाटा रखना होता है|
  • जिन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत काम होगा,उन अस्पतालों की सूची एजेंसी को दी जाएगी|
  • आयुष्मान मित्र का मुख्य कार्य मरीजों की स्थिति सुधरने के बाद उनकी जानकारी एजेंसी को उपलब्ध कराने की होती है|

आयुष्मान मित्र के लिए कौनकौन से पद हैं 

  • डॉक्टर
  • नर्स
  • स्टाफ
  • वार्ड-बॉय
  • पैरा-मेडिकलस्टॉफ
  • टेक्नीशियन
  • फार्मिस्ट

आयुष्मान मित्रो को वेतन कितना मिलता है

आयुष्मान मित्रों को योजना के अंतर्गत काम करने के लिए 15,000/- रूपए का वेतन मिलता है और उन्हें हर मरीज के हिसाब से 50 रुपए का इंसेंटिव भी दिया जाता है|

आयुष्मान मित्र वनने के लिए योग्यता

  • आवेदक को 12वीं पास होना चाहिए|
  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी को कंप्यूटरऔर इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए|
  • आयुष्मान मित्र दवारा ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया होना चाहिए|
  • उसे स्थानीय भषा की जानकारी होनी चाहिए|
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • आयुष्मान मित्र की नियुक्ति में महिला उम्मीदवारों को वरीयता मिलती है|

आयुष्मान मित्र वनने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

आयुष्मान मित्र योजना की मुख्य विशेषताएं

  • सरकारीऔर निजी अस्पतालों में सीधे तौर पर 01 लाख से ज्यादा आयुष्मान मित्रो को तैनात करना
  • आयुष्मान योजना का लाभ योजना से बँचित लोगों तक पहुचाना  
  • आयुष्मान मित्रो को योग्यता के आधार पर वेतन प्रदान करना
  • वेरोजगारी दर मे कमी लाना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना

आयुष्मान मित्र योजना का लक्ष्य

सरकार ने पूरे देश मे 1 लाख आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद 5 से 10 सालों में इनकी संख्या को वढाया जा सकता है। इस योजना से लोगों को रोजगार मिलने से देश मर भारी संख्या में बेरोजगारी की समस्या दूर होगी और लोगों के जीवन स्तर मे सुधार आएगा। आपको वता दें कि- देश के लगभग 20,000 से ज्यादा अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि भारी मात्रा में आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जा सके। इसी वात का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार आने वाले 05 वर्षों में रोजगार के 10 लाख अवसर पैदा करेगी और इस वर्ष 20,000 से अधिक आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति कर दी जाएगी। जिससे देश के युवाओं को नौकरी की तलाश के लिए इधर-उधर भटकना नही पडेगा|

आयुष्मान मित्र की आवश्यकता

आयुष्मान मित्रों की आवश्यकता योजना से दूर या बँचित लोगों को योजना का लाभ प्रदान करने की है| जिसके लिए गरीब वर्ग के लोगों को आयुष्मान योजना के फ़ायदों व सुविधाओं के वारे मे जागरुक करवाया जाएगा । ताकि आयुष्मान मित्रों की सहायता से लाभार्थीयों को योजना का लाभ समय रहते मिल सके।      

आयुष्मान मित्र योजना हेल्पलाइन नंबर

  • 14555

How to apply for Ayushman Mitra Yojana

Ayushman Mitra Yojana online

  • उसके बाद आपको Menu टैब पे किलक करना होगा|

Ayushman Mitra

  • अब आपको Portal के  सेक्शन  मे जाकर Ayushman Mitra के विकल्प पे किलक कर देना है| 

Ayushman Mitra scheme

  • उसके बाद आपको Click Here to Register के बटन पे किलक कर देना है| 

Ayushman Mitra registration

  • फिर आपको Self Registration के बटन पे किलक करना होगा| 
  • अब आप अगले पेज मे पहुच जाओगे|

Ayushman Mitra

  • इस पेज मे आपको Mobile Number or Aadhar No भरना है, फिर आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • उसके बाद आपके Mobile पे OTP भेजा जाएगा|

Ayushman Mitra Yojana

  • आपको ये OTP दिए गए स्थान मे दर्ज करना होगा|
  • फिर आपको Validate के बटन पे किलक करना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|

Ayushman Mitra online registration

  • आपको इस फॉर्म मे पुछी गई सारी जानकारी सही-सही भरनी है|
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

लॉगिन कैसे करे

Ayushman Mitra login

  • उसके बाद आपके सामने Login Form खुल जाएगा|
  • इस फॉर्म मे आपको login ID भरनी है| फिर आपको Proceed के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस बटन पे किलक करते ही आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे| 

Last Updated on January 14, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!