सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना | Recurring Deposit Scheme : रजिस्ट्रेशन | Application Form

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देश के नागरिको के लिए सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना को लागु किया है| ये एक आवर्ती जमा योजना है| जिसके जरिए आवेदक को निवेश किए गए पैसे पर सिक्योर रिटर्न के साथ-साथ लाइफ इंश्योरेंस कवरेज की सुविधा दी जाती है| जिससे लाभार्थी को अच्छा मुनाफा मिलता है| कैसे मिलेगा Cent Surakshit Samriddhi Yojana का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

Cent Surakshit Samriddhi Yojana

CENT SURAKSHIT SAMRIDDHI YOJANA

देश के भरोसेमंद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नागरिको की आमदनी मे सुधार लाने के लिए सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना को शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष की आयु वाले ग्राहक दवारा ₹10000 से लेकर ₹100000 तक की राशि हर महीने किस्त के रूप में जमा की जा सकती है| जो भी राशि हर महीने किस्त के रूप में जमा की जाएगी उसका 100 गुना लाइफ इंश्योरेंस कवर लाभार्थी को प्राप्त होगा। इसके साथ ही जब मैच्योरिटी स्टेज आएगी तब आपने जितनी इंस्टॉलमेंट हर महीने जमा की होगी उसका 100 गुना रिटर्न भी आपको प्राप्त होगा।

About of the Cent Surakshit Samriddhi Yojana 

योजना का नामसेंट सुरक्षित समृद्धि योजना
किसके दवारा शुरू की गईसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक  
प्रदान की जाने वाली सहायतालाभार्थियों को आवर्ती जमा के साथ साथ जीवन बीमा भी प्रदान करना है|
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.centralbankofindia.co.in

Cent Surakshit Samriddhi

सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना Calculator Chart

इस योजना के लिए आवेदक दवारा कितना निवेश किया जा सकता है, मैच्योरिटी स्टेज, टोटल इन्वेस्टमेंट, लाइफ इंश्योरेंस और कितने वर्ष के बाद पैसा मिलेगा| ये सारी जानकरी आपको नीचे वताई गई है –

S.No.Investment Amount Per Month (₹)Maturity Stage (years)Total InvestmentLife Insurance (₹)Amount to be Received after 7 years (₹)
110,00078,40,00010,00,00010,00,000
220,000716,80,00020,00,00020,00,000
330,000725,20,00030,00,00030,00,000
440,000733,60,00040,00,00040,00,000
550,000742,00,00050,00,00050,00,000
660,000750,40,00060,00,00060,00,000
770,000758,80,00070,00,00070,00,000
880,000767,20,00080,00,00080,00,000
990,000775,60,00090,00,00090,00,000
10100,000784,00,0001,00,00,0001,00,00,000

सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ताओं को रिकरिंग डिपॉजिट के साथ-साथ लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान करना है, ताकि अन्य नागरिको को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके|

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना की मुख्य विशेषताएं

  • किस्त- न्यूनतम 10,000 और अधिकतम 1,00,000/- रूपए
  • जमा करने की अवधि – 84 महीने।
  • परिपक्वता राशि – मूल किस्त राशि का 100 गुना।
  • जीवन बीमा कवरेज – मूल किस्त राशि का 100 गुना।
  • बीमा प्रीमियम – नियमित खातों में बैंक द्वारा वहन होगा
  • समय पूर्व निकासी – पेनल्टी क्लॉज के साथ उपलब्ध।
  • ऋण सुविधा – 06 महीने के बाद उपलब्ध।
  • मृत्यु खंड – जीवन बीमा कवरेज राशि और आरडी समापन राशि

Cent Surakshit Samriddhi Yojana के लाभ

  • सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना की शुरुआत देश के उन नागरिको के लिए की गई है, जिनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मे खाता है|
  • इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की आयु के नागरिक उठा सकते हैं|
  • योजना के जरिए ₹10000 से लेकर ₹100000 तक की राशि हर महीने किस्त के रूप में जमा की जा सकती है|
  • जो भी राशि आवेदक दवारा हर महीने किस्त के रूप में जमा की जाएगी, उसका 100 गुना लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा|
  • मैच्योरिटी स्टेज आने पर आपने हर महीने जितना भी इंस्टॉलमेंट जमा किया होगा उसका 100 गुना रिटर्न भी आपको मिलेगा|
  • Cent Surakshit Samriddhi Yojana के अंतर्गत लोन की सुविधा भी प्राप्त की जा सकेगी| इसके लिए आवेदक को सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना में खाता खुलवाने होगा| उसके 6 महीने बाद आपको लोन का लाभ मिलेगा|
  • इस योजना के लिए मैच्योरिटी स्टेज 7 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी की आप जो भी अमाउंट हर महीने किस्त के रूप में जमा करेंगे वह आपको 84 महीनों तक जमा कराना होगा।
  • इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जा सकेंगे|

सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी की 18 वर्ष से लेकर 50 साल होनी चाहिए|
  • आवेदक का खाता सेंट्रल बैंक मे होना चाहिए|
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से भी लिंक होना चाहिए|
  • जिनका खाता सेंट्रल बैंक मे नही है, उन्हे अपना खाता इस बैंक मे खुलवाना होगा|

Cent Surakshit Samriddhi Yojana हेतु अकाउंट खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • बैंक अकाउंट खाता नंबर
  • ब्लैंक चेक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to Registration for the Cent Surakshit Samriddhi Yojana

  • सवसे पहले आवेदक को अपने नजदीक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको वहाँ से सेंट सुरक्षित समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने का फॉर्म प्राप्त करना है|
  • अब आपको इस फॉर्म मे आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • उसके बाद आपको फार्म के साथ मांगे गए दस्तावेज भी अटैच करने हैं|
  • सभी प्रक्रिया होने के बाद आपको ये फॉर्म बहाँ पे जमा करवा देना है, जहाँ से आपने फार्म लिया था|
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको वह वह राशि तय करनी है, जिसे आप हर महीने किस्त के रूप मे जमा करना चाहते हैं|
  • आपके दवारा जमा की गई राशि के आधार पर ही आपको सेंटसुरक्षित समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त होगा|

Cent Surakshit Samriddhi Yojana – Helpline Number

  • +91 922 390 1111

आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|

Last Updated on May 24, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!