CU Chayan Portal चयन पोर्टल : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन & Login

CU Chayan Portal : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों मे भर्ती की प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रारूप देने के लिए CU चयन पोर्टल को लॉन्च किया गया है| इस पोर्टल की मदद से देश के प्रोफेसर रिक्त पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और पोर्टल पर उपलवध सेवाओं का लाभ भी ले सकेंगे| कैसे मिलेगा CU Chayan Portal का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

CU Chayan Portal

CENTRAL UNIVERSITY CHAYAN PORTAL

चयन पोर्टल की शुरुआत देश के प्रोफेसरों के लिए की गई है| एक एकीकृत भर्ती पोर्टल है, जिसे विशेष रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संकाय भर्ती के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है| CU चयन पोर्टल की मदद से आवेदक दवारा घर बैठे ही रोजगार हेतु आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा| पोर्टल पूरी तरह से उपयोगकर्ता के अनुकूल है और भर्ती प्रक्रिया में सभी हितधारकों की जरूरतों को पूरा करता है। UGC ने इस पोर्टल को विश्वविद्यालयों और आवेदकों दोनों के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए तैयार किया है|

About of the Chayan Portal

पोर्टल का नामकेंद्रीय विश्वविद्यालय चयन पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गया  यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा
लाभार्थीदेश के प्रोफेसर
प्रदान की जाने वाली सहायता

भर्ती करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलवध करवाना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcurec.samarth.ac.in 

CU Chayan Portal

केंद्रीय विश्वविद्यालय चयन पोर्टल का उद्देश्य

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी उपयोगकर्ताओं को अलर्ट के साथ आवेदन से लेकर स्क्रीनिंग तक भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करना है|

चयन पोर्टल का उपयोग

CU चयन पोर्टल का उपयोग केंद्रीय विश्वविद्यालय पदों को विज्ञापित करना, ऑनलाइन आवेदन एकत्र करना, आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट करना, साक्षात्कार आयोजित करना और संकाय सदस्यों की नियुक्ति करना जारी रखने के लिए किया जाएगा। UGC इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए CU को प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।

CU चयन पोर्टल का संचालन

सभी गतिविधियां CU पोर्टल पर प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए एडमिन डैशबोर्ड के माध्यम से संचालित की जाएंगी। UGC सभी सीयू के लाभ के लिए पोर्टल का रखरखाव करेगा|

Central Universities Chayan Portal – कुलपतियों के परामर्श

CU-चयन पोर्टल को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपतियों के परामर्श से विकसित किया गया है और इसमे उनकी प्रतिक्रिया और इनपुट शामिल किए गए हैं। 

CU Chayan Portal – भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनी रहेगी और सभी भर्तियां संबंधित CU द्वारा ही की जाएंगी।

Central Universities Chayan Portal के लाभ

  • देश के नागरिको को ऑनलाइन सुविधा उपलवध करवाने के लिए CU Portal की शुरुआत की गई है|
  • इस पोर्टल की मदद से आवेदक घर वैठे नैकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे|
  • CU पोर्टल केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए एक मंच प्रदान करता है। 
  • आवेदक खुद को पोर्टल पर पंजीकृत करेंगे और अपने लिए एक व्यक्तिगत डैशबोर्ड भी तैयार करेंगे। 
  • इसके साथ ही लाभार्थी वास्तविक समय में अपने आवेदनों को ट्रैक करने में सक्षम होंगे और अपने आवेदन को अपडेट भी कर सकेंगे| 
  • CU पोर्टल वास्तविक समय विश्लेषण और आवेदन प्रक्रिया में अंतर्दृष्टि भी प्रदान करेगा। 
  • संबंधित विश्वविद्यालय की स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों का विवरण देख सकती है और प्रत्येक प्रविष्टि के लिए अपलोड किए गए दस्तावेज की जांच की जा सकेगी। 
  • स्क्रीनिंग कमेटी के बिंदु और टिप्पणियां भी पोर्टल पर दर्ज की जा सकेंगी|
  • यह पोर्टल सभी विश्वविद्यालयों की रिक्तियां/विज्ञापन/रोजगार को सूचीबद्ध करने के एक साझा मंच के रूप में काम करेगा।
  • पोर्टल पर ई-मेल संवाद उपकरण तथा आवेदकों को ऑनलाइन फीडबैक देने की भी व्यवस्था है।
  • पूरे भारत में कुल 56 केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिनमें भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के लिए CU पोर्टल काम करेगा। 
  • इस पोर्टल के माध्यम अब सभी को भारत के हर विश्वविद्यालय में हो रही भर्ती के बारे में एक ही स्थान पर जानकारी आसानी से मिल सकेगी|

CU चयन पोर्टल की मुख्य विशेषताएं 

  1. सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आवेदन करने के लिए सिंगल लॉग इन सुविधा
  2. एप्लीकेशन की रीयल-टाइम ट्रैकिंग
  3. व्यक्तिगत डैशबोर्ड (प्रत्येक आवेदक के लिए)
  4. एडमिन डैशबोर्ड (प्रत्येक विश्वविद्यालय/विभाग के लिए) 
  5. ऑनलाइन फीडबैक और रेफरेंस (आवेदकों के लिए)
  6. वास्तविक समय विश्लेषण और अनुप्रयोग अंतर्दृष्टि
  7. ईमेल संचार उपकरण में निर्मित

CU चयन पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • फैकल्टी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आवेदन करने वाले प्रोफेसर

CU Chayan Portal Online Registration

Central Universities Chayan Portal

  • अब आपको Register के बटन पे किलक करना होगा|

CU Chayan Portal online

  • उसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा|
  • इस फॉर्म मे आपको सारी जानकारी दर्ज करनी है|
  • उसके बाद आपको अंत मे Register के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा सफलतापूर्वक CU Chayan Portal पर रजिस्ट्रेशन कर दी जाएगी|

How to Login on CU Chayan Portal

CU Chayan Portal login

  • अब आपको Login के बटन पे किलक करना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने Login form खुल जाएगा|

CU Chayan Portal login form

  • इस फॉर्म मे आपको E-mail ID/ Password/ capcha Code दर्ज करना है|
  • फिर आपको Login कर देना है|
  • इस तरह आप CU Chayan Portal पर लॉगिन हो जाओगे|

How to Create Profile On CU Chayan Portal

CU Chayan Portal login form

  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Dashboard खुल जाएगा।
  • अब आपको इस Dashboard के बाई ओर Create a New Profile के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

CU Chayan

  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा, जिसमे आपको प्रोफाइल का नाम और पोजिशन का प्रकार का चुनाव करना होगा| (आप जो भी पोजिशन का चुनाव करेंगे उसी तरह से आपको जॉब नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।)

CU Chayan online

  • इस प्रक्रिया के बाद आपको Save and Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अबआपकी स्क्रीन पर Create Profile का पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको नीचे इमेज मे वताए गए 7 चरणों से गुजरना होगा।

CU Chayan recruitment portal

  • इन चरणो के गुजरने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना होगा|
  • इस तरह आपकी प्रोफ़ाइल वनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

curec.samarth.ac.in – Apply For Jobs

  • सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • अब आपको login करना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा|
  • अब आपको डैशबोर्डके बाई ओर Application के सेक्शन में जाकर Browse Vacancies के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

CU Chayan portal jobs

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर केंद्रीय विश्वविद्यालय में जितने भी Vacancy होगी उनकी पूरी लिस्ट खुलके आ जाएगी|

CU Chayan portal vacancy list

  • अब आप जिस भी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके लिए आपको Apply to this Job के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा|

CU Chayan portal

  • उसके बाद आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है और Proceed बटन पे किलक कर देना होगा|
  • इस तरह आप जॉब के लिए आवेदन कर सकोगे|

Paise Kamane Wali Website

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|