|| E Sanjeevani Scheme | OPD Patient Registration | Online Appointment at esanjeevaniopd.in || ई संजीवनी ओपीडी उन सभी लोगों की मदद करने के लिए शुरू की गई है, जिन्हें कोरोनावायरस महामारी के कारण डॉक्टरों से स्वास्थ्य सलाह लेने में मुश्किल हो रही है। इस योजना से देश के नागरिको को बिना घर से बाहर निकले मोबाइल-पीसी की मदद से देश के बेहतरीन डाक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श लेने मे सहायता मिलती है। जहां से लोग निश्शुल्क टेली-परामर्श सेवाएं ले सकते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ ले रहे है। तो आइए जानते हैं, क्या है ये योजना और इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाता है| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|
E Sanjeevani Scheme
भारत सरकार दवारा देश के नागरिकों को वेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-संजीवनी योजना को शुरू किया गया है| जो नागरिकों को दी जाने वाली पहली ऑनलाइन ई-संजीवनी ओपीडी (आउट पेशेंट) परामर्श सेवा है। सरकार के अनुसार यह पहली बार है जब किसी देश की सरकार अपने नागरिकों को इस तरह की सेवा दे रही है। इस योजना को राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा भी कहा जाता है| जिसके जरिये रोगियों को उनके घरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिसमे नागरिक विना घर से वाहर निकले डॉक्टरों से स्वास्थ्य सलाह लेते हैं|
ई-संजीवनी OPD
ऑनलाइन मोड (E Sanjeevani OPD) के माध्यम से एक डॉक्टर और एक मरीज के बीच एक संरचित और सुरक्षित टेलीकंसल्टेशन शामिल है। ई-संजीवनी OPD पोर्टल और सिस्टम को प्रगत संगणन विकास केन्द्र (CDAC) द्वारा मोहाली में विकसित किया गया है। सेवा पर डॉक्टरों का पैनल राज्य सरकारों द्वारा तैयार किया जाता है| जहाँ पर डिजिटलीकरण की मदद से उन व्यक्तियों को स्वास्थ्य सलाह प्रदान की जाती है, जिन्हें कोरोनावायरस की महामारी के कारण अस्पतालों का दौरा करना मुश्किल हो रहा है। ई संजीवनी ओपीडी की मदद से मरीज ऑनलाइन स्वास्थ्य सलाह ले सकते हैं जिसके लिए उन्हें किसी अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे उनके समय और धन की काफी बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए यहाँ किलक करें
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | ई-संजीवनी योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | रोगियों को उनके घरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना| |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esanjeevaniopd.in |
E Sanjeevani Yojana Latest Update
‘ई-संजीवनी’ टेलीमेडिसिन सेवा लेने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस योजना लाभ लाने वालों का आंकड़ा 5 करोड़ के पार पहुंच चुका है। देश के दूर-सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले गरीबो को भी HWCS पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह मिल रही है। ज्यादा से ज्यादा योजना से जुड़ने के लिए लोग एप या साइट का इस्तेमाल कर रहे हैं| ये प्लेटफॉर्म लोगो के स्वास्थ्य को वेहतर वनाने की दिशा मे काम कर रहा है|
ई-संजीवनी योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिको को घर बैठे ही ऑनलाइन मोड के जरिये डॉक्टरों से स्वास्थ्य सलाह प्रदान करना है|
योजना के लिए पात्रता
- आवेदक देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- सभी वर्ग के लोग योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|
ई-संजीवनी योजना के अंतर्गत मिलने वाली सेवाएँ
- रोगी पंजीकरण
- टोकन जनरेशन
- ऑनलाइन ओपीडी
- रीयल-टाइम टेलीमेडिसिन
- कतार प्रबंधन
- डॉक्टर के साथ ऑडियो-वीडियो परामर्श
- ई प्रिस्क्रिप्शन
- एसएमएस/ईमेल सूचनाएं
- राज्य के डॉक्टरों द्वारा सेवित
- नि: शुल्क सेवा
- पूरी तरह से विन्यास योग्य (दैनिक स्लॉट की संख्या, डॉक्टरों / क्लीनिकों की संख्या, प्रतीक्षा कक्ष स्लॉट, परामर्श समय सीमा आदि)।
ई-संजीवनी योजना के लाभ
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी तेजी से देश की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी टेलीमेडिसिन सेवा बन गई है।
- ई-संजीवनी को पूरे देश में रोगियों के साथ-साथ डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है।
- ई-संजीवनी ओपीडी को देश भर में तेजी से शुरू करने और स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए शुरू किया गया है|
- इस योजना से भौगोलिक दूरी और समय सीमा के बंधन को खत्म करने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सामान रूप से सामाज के हर वर्ग तक पहुचाई जाती है|
- ई-संजीवनी का एक और संस्करण डॉक्टर-टू-डॉक्टर टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है।
- कोविड-19 के चलते रक्षा मंत्रालय ने भी पूर्व-एएफएमएस डॉक्टरों को ई-संजीवनी ओपीडी पर राष्ट्रीय ऑनलाइन रक्षा सेवा ओपीडी शुरू कर पूरे भारत में रोगियों को दूरस्थ रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं।
- भारत भर के 701 जिलों में जनता द्वारा ई-संजीवनी का उपयोग किया गया है।
- ई-संजीवनी सेवा का लाभ उठाने वाले 56% से अधिक रोगी महिलाएं हैं। ई-संजीवनी द्वारा स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराए जाने वाले 1 करोड़ रोगियों में से लगभग 0.5% 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं। वहीं, लगभग 18% रोगी 20 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं।
ई-संजीवनी योजना की मुख्य विशेषताएँ
- रोगियों को उनके घरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना
- रोगियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना
- पात्र लाभार्थीयों को ऑनलाइन मोड के जरिये डाक्टरों की सलाह निशुल्क उपलव्ध करवाना|
- लाभार्थीयो डिजिटल वनाना|
E Sanjeevani OPD Statistics
Total consultation hours | 338491hrs 40mins |
Doctors attending at present | 36 |
Average consultation duration | 02mins 28secs |
Average patient wait time | 07mins 30secs |
डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रमुख चरण
- अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
- पंजीकरण के बाद टोकन जनरेट करें
- सूचना मिलने पर लॉग इन करें।
- अपनी बारी का इंतजार करें और डॉक्टर से सलाह लें।
- ई-प्रिस्क्रिप्शन डाउनलोड करें।
ई-संजीवनी योजना के लिए कैसे करे आवेदन (Registration / Token Generation / Login Procedure)
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- उसके बाद आपको Patient Registration वाले विकल्प पे किलक करना है|
- अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|
- जिसमे आपको Mobile number / State / General OPD या Speciality OPD आदि का चयन करके Send OTP बटन पे किलक कर देना है|
- अब आपके मोबाइल नम्वर पे OTP भेजा जाएगा| जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और Verify कर देना है|
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पे आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म मे आपको सभी विवरण दर्ज करने होंगे|
- फिर आपको परामर्श के लिए टोकन का अनुरोध करना है|
- उसके बाद स्वास्थ्य रिकॉर्ड (यदि कोई हो) अपलोड करना है|
- इस प्रक्रिया के बाद आपको SMS के माध्यम से रोगी आईडी और टोकन प्राप्त होगा।
- अब आपको ई संजीवनी OPD पोर्टल के होमपेज पर मौजूद “Patient Login” के विकल्प पर किलक करना होगा|
- अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म मे आपको टोकन नंबर के साथ मोबाइल नंबर या रोगी आईडी दर्ज करनी होगी|
- उसके बाद आपको Login बटन पर क्लिक कर देना है|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल मे सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे|
- अब आपको अपॉइंटमेंट लेने के लिए क्लिनिक का नाम दर्ज करना होगा|
- यदि आपके सामने और अपॉइंटमेंट हैं तो आपको एक सीरियल नंबर दिया जाएगा|
अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना
अपने डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का चरण-दर-चरण तरीके से पालन करना होगा: –
- जब आप पोर्टल के अंतर्गत सफलतापूर्वक स्वयं को लॉग इन कर लेते हैं और अपने क्लिनिक की खोज कर लेते हैं तो आपको एक क्रमांक दिया जाएगा।
- जिसकी मदद से आप अपने डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट ले सकते हैं|
परामर्श प्रक्रिया | Consultation Procedure
- आवेदक दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने डॉक्टर के साथ हुई विस्तृत परामर्श की जांच कर सकते हैं|
- जब आपके पास एक वीडियो कॉल की जाएगी, तो आपके डॉक्टर के पास आपके पिछले स्वास्थ्य रिकॉर्ड की सारी पहुंच होगी |
- उसके बाद डॉक्टर एक इलेक्ट्रॉनिक प्रिस्क्रिप्शन तैयार करेंगे जो आपकी बीमारी के अनुकूल होगी।
- जब आप अपना परामर्श समाप्त कर देंगे तो डॉक्टर आपको ई-प्रिस्क्रिप्शन भेजेंगे और कॉल बंद कर देंगे|
- आप अपने नुस्खे को प्रिंट करने के लिए save कर सकते हैं|
- इस प्रक्रिया आके बाद अपना परामर्श पूरा करने के बाद आप मंच से लॉग आउट कर सकते हैं|
- इसके अलावा eSanjeevaniOPD रोगी को ई-प्रिस्क्रिप्शन डाउनलोड करने के लिए एक लिंक के माध्यम से SMS अधिसूचना भेजी जाएगी|
रोगी प्रोफ़ाइल देखने की प्रक्रिया
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Patient Profile के विकल्प पे किलक करना होगा|
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा|
- उसके बाद आपको Send OTP बटन पर क्लिक कर देना है|
- अब आपके मोबाइल पे OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स डालना होगा|
- उसके बाद रोगी प्रोफ़ाइल आपके सामने प्रदर्शित की जाएगी|
- अब आप इस फाइल को download prescriptions या add or edit family members कर सकते हो|
समय देखने की प्रक्रिया
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Timing वाले विकल्प पे किलक करना होगा|
- उसके बाद आपको सभी राज्यों की सूची दिखाई देगी|
- यहाँ आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना है|
- इस लिंक पे किलक करते ही ओपीडी का समय आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा|
ई संजीवनी OPD मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले, आपको एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको Install के बटन पे किलक करना है|
- इस बटन पे किलक करते ही ये एप आपके डिवाइस मे डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी|
Helpline Numbers
- Corona Helpline Number +911123978046
- Toll free- 1075
- States and union Territories corona helpline number list- Click Here
Important Downloads
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|