इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना | पूरी जानकारी | कैसे मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना | Mukhymantri English Reading Program Yojana | उत्तर प्रदेश इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना | UP English Reading Program Scheme | इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना | How will get benefits | लाभ / पात्रता / उद्देश्य / विशेषताएं

 

बच्चों को अंगेजी भाषा मे निपुण वनाने और उनकी पढ़ने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दवारा इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना को लागु किया गया है। जिसके जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों मे पढने वाले स्कूली बच्चों का अंगेजी भाषा मे सुधार किया जाएगा। ताकि वो फर्राटेदार अंग्रेजी पढ़ सके। क्या है ये योजना और कैसे मिलेगा लाभ्। इसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना के वारे में।    

इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना | English Reading Program Yojana

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दवारा राज्य के छात्रों को अंग्रेजी भाषा के प्रति जागरूक करने और इस भाषा में कुशल बनाने के लिए इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना को शुरु किया गया है। जिसके तहत पढ़ने की क्षमता को बेहतर बनाया जाएगा। इस योजना से राज्य के 12 जिलों में 820 प्राथमिक विद्यालयों के कम से कम 1.25 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। इससे बच्चों में अंग्रेजी पढ़ने के कौशल में सुधार आएगा। योजना को गति देने के लिए एजुकेशनल टूल का इस्तेमाल किया गया है। जिसके जरिए अग्रेंजी बोलना सरल हो जाएगा और बच्चे इस विषय में फर्राटेदार अंग्रेजी पढ़ने में सक्षम वन जाएगें।

स्कॉलिस्टिक शॉर्ट रीड कार्ड का किया गया है प्रयोग | Scholistic short read card has been used

बच्चों की अंग्रेजी पढ़ने के लिए दुनिया भर के विद्यालयों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्कॉलिस्टिक शॉर्ट रीड कार्ड का प्रयोग किया गया है। स्कॉलिस्टिक एक अमेरिकी कंपनी है, जो पिछले 50 वर्षों से बच्चों के लिए किताबों के प्रकाशन के लिए काम कर रही है। ये स्कॉलिस्टिक शॉर्ट रीड कार्ड शहरों के नामी स्कूलों में प्रयोग किए जाते हैं। इनमें कई तस्वीरें, काल्पनिक कहानियां, नॉन-फिक्शन शैलियां होती हैं। इसके साथ ही टीचरों के लिए कुछ इंस्ट्रक्शंस भी रहते हैं। इन सबके अलावा कुछ ऐसे कंटेंट भी रहते हैं जिनसे पढ़ने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना को क्यों शुरु किया गया | Why the English Reading Program Scheme was launched

भारत में हिंदी और अंग्रेजी ऐसी सामान्य भाषाएं हैं, जो बोलने, पढने और लिखने मे काम आती है। इन दोनों भाषाओ का प्रयोग स्कूल-कॉलेज, दफ्तर तथा हर जगह किया जाता है। देश मे कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हे हिंदी भाषा सरलता से आ जाती है, पर अंग्रेजी भाषा को बोलने या पढने मे दिक्कत आती है। पढाई कर रहे अधिकांश छात्रो को भी अंग्रेजी भाषा का विषय जटिल लगता है। उनकी इस समस्या का हल निकालने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दवारा इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना को शुरु किया है। जिससे राज्य के विद्दार्थीयों को अंग्रेजी विषय के प्रति कुशल वनाया जाएगा और वो अंग्रेजी पढ़ने में सक्षम वन जाएगें।

इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना मे शामिल जिलों का विवरण | Details of districts included in the English reading program scheme

  • बुलंदशहर के 60 विद्यालय,
  • लखीमपुर खीरी के 75,
  • सिद्धार्थ नगर के 65,
  • हरदोई के 319,
  • सोनभद्र के 40,
  • श्रावस्ती के 25,
  • चित्रकूट के 25,
  • वाराणसी के 40,
  • गोरखपुर के 95,
  • गौतम बुद्ध नगर के 20,
  • लखनऊ के 40
  • और बाराबंकी के 16 विद्यालय शामिल हैं। जहां पर इस योजना की शुरुआत की गई है। इनकी कुल संख्या 820 है।

उद्देश्य | An Objective

इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अंग्रेजी पढ़ने के कौशल को बढ़ाकर अंग्रेजी विषय को सरल व आसान वनाना है, ताकि वच्चों को इस विषय को लेकर भय या डर का महौल पैदा न हो।

पात्रता | Eligibility

  • उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी
  • सरकारी स्कूलों मे पढने वाले बच्चे 
  • सभी वर्ग के छात्र – छात्रांए

लाभ | Benefits

  • इंग्लिश रीडिंग प्रोग्राम योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलो मे पढने वाले वच्चों को प्राप्त होगा।
  • योजना के जरिए बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए एजुकेशनल टूल, स्कॉलिस्टिक शॉर्ट रीड कार्ड का प्रयोग किया गया है।
  • इससे छात्रों को अग्रेंजी भाषा के प्रति सजग किया जाएगा।
  • छात्र अंग्रेजी पढ़ने के निपुण हो जाएगें।
  • अब छात्रों को अग्रेंजी विषय के संवध मे किसी प्रकार की रुकावट नही आएगी।
  • योजना का लाभ 12 प्रदेश के जिलों में 820 प्राथमिक विद्यालयों के कम से कम 1.25 लाख छात्रों को मिलेगा।

विशेषताएं | Features

  • छात्रों को अंग्रेजी भाषा के प्रति जागरूक करना
  • अग्रेंजी भाषा के प्रति रुचि को वढाना
  • रीडिंग प्रोग्राम की मदद से फर्राटेदार अंग्रेजी पढ़ने में छात्रों को सक्षम वनाना
  • पढ़ने की क्षमता को बेहतर और आसान वनाना
  • एकाग्रता और यादाश्त को वढाना

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरुर करें।