हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल | 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड | Gram Darshan Portal :ऑनलाइन आवेदन

 

|| मुख्यमंत्री ग्राम दर्शन पोर्टल | Mukhyamantri Gram Darshan Portal | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन | Haryana Gram Darshan Portal |  कैसे चेक करें डिजिटल रिकॉर्ड|| हरियाणा के मुख्यमंत्री दवारा राज्य के नागरिको को डिजिटल तरीके से सुविधाएं उपलव्ध करवाने के लिए हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को जारी किया गया है। इस पोर्टल के जरिए लाभार्थी घर बैठकर ही ग्राम पंचायतो के संवध मे सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कैसे मिलेगा लाभ और आवेदन कैसे किया जाएगा। इसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के वारे मे।

 

779

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल | Haryana Gram Darshan Portal

 

हरियाणा सरकार दवारा राज्य के नागरिको को ग्राम पंचायतो के संवध मे जानकारी उपलव्ध करवाने तथा ग्रामीण जिलो के रिकोर्ड को स्टोर करने के लिए हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को शुरु किया गया है। इसके जरिए हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड को स्टोर किया जाएगा। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी भी लाभार्थी को मिलेगी और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी तक पहुंच रही है या नहीं। प्रत्येक ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी से लेकर  संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे गांव के युवाओं को यह पता चलेगा कि उनके गांव में करवाए जा रहे हैं विभिन्न विकास कार्य, परियोजनाएं और योजनाओं की स्थिति क्या है। इसके अलावा, ‘ग्राम दर्शन’ पर अन्य विभागों की विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देश भी अपलोड किए जाएंगे, जो ग्रामीण नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी होंगे। सारी जानकारी लाभार्थीयो को सिंगल किल्क के जरिए मिलेगी। दुनिया में कहीं भी बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण आसानी से देख सकेगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल को आरंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत हरियाणा के ग्रामीणो को अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वह राज्य सरकार को सुझाव भी प्रदान कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों में ग्रामीण नागरिकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।

इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर भविष्य की विकास नीतियों को विकसित किया जा सकेगा। इसके अलावा इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग के 5 कार्यों की प्राथमिकता तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे कि ग्रामीण नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों एवं सुझाव का प्राथमिक के आधार पर निराकरण किया जा सकेगा|

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का अवलोकन 

योजना का नामहरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गयाहरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायताहरियाणा के ग्रामीण जिलों की सभी जानकारी स्टोर करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटgramdarshan.haryana.gov.in

पोर्टल के जरिये सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाएगी

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के अंतर्गत राज्य सरकार दवारा यह सुनिश्चित किया जाएगा, की सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी तक पहुंच रही है या नहीं। इस पोर्टल के चलते अब गांव के लोग गांवो में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचा सकेंगे| इसके अलावा अन्य विभागों की विकास योजना से संबंधित जानकारी और दिशा निर्देशो को भी पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा|

ग्राम दर्शन पोर्टल के मुख्य पहलु

ग्राम दर्शन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को CM विंडो से जोड़ने के साथ-साथ इस पोर्टल को जनसहायक ऐप से भी जोड़ा जाएगा| इस पोर्टल का उपयोग करके राज्य के पात्र नागरिक अपने गांव से संबंधित ही शिकायत एवं सुझाव दर्ज कर सकेंगे। उसके बाद प्राप्त हुए सुझाव एवं मांग सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसदों को दिखाई जाएगी। ग्रामीण नागरिक द्वारा प्रदान किए गए सुझाव एवं मांग से संबंधित जानकारी समय-समय पर मैसेज के माध्यम से ग्रामीण नागरिक तक पहुंचाई जाएगी।

इस पोर्टल पर आवेदक को 50 अक्षरों का सुझाव या शिकायत प्रस्तुत करनी होगी। वह सभी नागरिक जिनके पास परिवार पहचान पत्र है वह इस पोर्टल पर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करके इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे|

पोर्टल के जरिये ग्रामीण नागरिकों तक सारी जानकारी पहुंचाई जाएगी

ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी उन्हें सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान होगी। इस पोर्टल पर सभी सरकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक दी गई है । जिसमे से प्रत्येक ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी लाभार्थी को दी जाएगी। इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य 

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को लॉंच करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की सारी जानकारी स्टोर करना है, ताकि नागरिकों को अपने गांव से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी सिंगल क्लिक के माध्यम से मिल सके और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओ का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है या नहीं।

 

ग्राम दर्शन पोर्टल के लिए पात्रता 
  • हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी
  • सभी वर्ग के लोग

हरियाणा मुख्यमंत्री ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ 
  • हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड्स स्टोर किया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी उपलव्ध होगी।
  • इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही हैं या नहीं।
  • पोर्टल पर सरपंच से लेकर ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी उपलव्ध होगी।
  • ग्राम दर्शन ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए बेहतर कार्यान्वयन में मदद करेगा।
  • इससे नागरिको तक योजनाओ तथा सुविधाओ की पहुंच आसान व सरल हो जाएगी।
  • भारत के सबसे गरीब और अविकसित हिस्सों में रहने वाले गरीब से गरीब लोगों के जीवन के उत्थान का लक्ष्य रखेगा।
  • ग्राम दर्शन के माध्यम से, लोग ग्रामीण नागरिकों के लिए सूचना के केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में सक्षम होंगे।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत वेबसाइटें निर्वाचित प्रतिनिधियों का विवरण प्रदर्शित करेंगी, जिनमें सरपंच, पंच और ग्राम सेवक शामिल होगें।
  • इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति की एक सूची, विभाग द्वारा या राज्य के किसी अन्य लाइन विभाग द्वारा पहले से बनाई गई या बनाई जा रही संपत्ति का विवरण भी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर ग्राम पंचायतें फिक्स्ड डिपॉजिट और वेतन जैसे प्रतिबद्ध खर्चों की वित्तीय परिसंपत्तियों का विवरण भी अपलोड होगा।
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की मुख्य विशेषताएं 
  • लाभार्थीयो को योजनाओ का लाभ सिंग्ल किल्क के जरिए मिलेगा।
  • ग्राम पंचायतों का सारा डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर होगा
  • लाभार्थीयो को डिजिटल वनाया जाएगा।
  • घर बैठकर ही लाभार्थी ग्राम पंचायतों के संवध मे जानकारी प्राप्त कर सकेगें।
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर कैसे करें आवेदन 
  • ग्राम पंचायत के संवध मे जानकारी लेने के लिए लाभार्थी अधिकारिक पोर्टल पे जाएं।
  • इस पोर्टल पर आपको 6197 ग्राम पंचायतो का सारा डाटा किल्क करके मिल जाएगा।
  • ग्राम पंचायतो की विकास योजनाओ तथा जरुरी कार्यो की सुची से लेकर संपत्ति के विवरण की सारी जानकारी भी लाभार्थी को इसी पोर्टल के जरिए मिलेगी।             
मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज करने की प्रोसेस

1

2

  • इसके बाद आपकी कम्प्यूटर / मोबाइल स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमे आपको अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • फिर आपको परिवार पहचान पत्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नाम का चयन करना है|
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है|
  • उसके बाद आपको फिर आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा|
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको मांग/सुझाव देने के लिए विकल्प का चयन करना है|
  • उसके बाद आपको विकास कार्य से संबंधित मांग के मामले में विशिष्ट विभाग, श्रेणी, विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको सभी सहायक दस्तावेजो को भी अपलोड करना होगा|
  • सुझाव की स्थिति में आप को विशिष्ट विभाग, योजना एवं विवरण दर्ज करने होंगे|
  • शिकायत के मामले में आपको विभाग तथा विवरण दर्ज करने होगें।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजो को अपलोड करना होगा|
  • उसके बाद आपको जमा करें कि विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार आप अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकोगे|
Important Downloads

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।