हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन स्टेटस

इस आर्टीकल मे हम आपको हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के वारे मे वता रहे हैं| जो आवेदक COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के वारे मे अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हे ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के वारे मे |

logo

Himachal COVID-19 E-Pass Registration in Hindi

हिमाचल प्रदेश मे कोरोना के वढते मामलो को देखते हुए राज्य सरकार दवारा वाहर से आने वाले लोगो के लिए E-पास रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरु किया गया है। जिस लाभार्थी ने हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन किया होगा, उसको ही प्रदेश मे आने की अनुमति मिलेगी। उसके लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सात राज्यों (पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। जो लाभार्थी COVID-19 E-पास वनाना चाहते हैं, उन्हे अधिकारिक वेब्साइट पे जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आप एप्लीकेशन स्टेटस  भी चेक कर सकते हैं| आवेदन के उपरांत उन्हे एक पर्ची उपलव्ध होगी, जिसकी मदद से ही वे हिमाचल मे एंट्री के लिए पात्र होगें।

3

HP COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के लिए लेटेस्ट अपडेट 

हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन अपडेट – प्रदेश मे कोरोना के वढते मामलो को देखते हुए रात 06 मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान राज्य मे धारा 144 भी लागु कर दी गई है। जिसके चलते अब लोगो की सुरक्षा को देखते कडी पावंदिया लगाई गई हैं। अब राज्य के लोग बिना किसी उद्देश्य के बाहर नहीं जा सकते। अगर उन्हे राज्य के बाहर आपातकाल सिथति मे यात्रा करनी पडती है, तो उसके लिए ई-पास का होना अनिवार्य होगा। इसके विना लाभार्थी यात्रा नहीं कर सकेगें।

HP COVID-19 E-Pass Registration का उद्देश्य 

हिमाचल प्रदेश मे लोगो की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार दवारा दूसरे राज्यो से आने वाले सभी आवेदको के लिए COVID-19 E-पास के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, ताकि लाभार्थी घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से पास के लिए आवेदन कर सके।

हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता | Eligibility

  • पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यो से हिमाचल आने वाले लाभार्थी
  • सभी वर्ग के लोग
  • कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने वाले लाभार्थी ही पात्र होगें।
  • COVID-19 E-पास जिन लाभार्थीयो का वना होगा।
  • आवेदक शारीरिक रुप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • लाभार्थी को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।  

Himachal COVID-19 E-Pass Registration हेतु Required Documents

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • ई-मेल आइडी
  • मोबाइल नंवर

998

हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन – Important guidelines

हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के लिए हिमाचल सरकार दवारा लोगो को करोना महामारी से वचाने के लिए कुछ बंदिशें लगाई गई हैं। जिनका ह्मे पालन करना होगा।

  • 6 मई की रात से 16 मई तक राज्य मे पूर्ण लॉकडाउन लगेगा।
  • प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत 5 या इससे ज़्यादा लोग एक जगह इकठ्ठा नहीं होंगे।
  • पूरे प्रदेश में शादी समारोहों और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होगे।
  • सभी शिक्षण संस्थान बच्चों और शिक्षकों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगे, जबकि गैर शिक्षण स्टाफ के लिए शिक्षा विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।
  • स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। नागरिक कार्य स्थलों, बागवानी-कृषि और अन्य परियोजना स्थलों पर काम जारी रहेगा।
  • सभी सरकारी और निजी परिवहन 50% सवारियों के साथ चलेंगे और इंटर-स्टेट परिवहन जारी रहेगा।
  • सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।
  • कृषि, सिविल वर्कर, ट्रांसपोर्ट और उद्योग इकाइयां को कर्फ्यू में छूट रहेगी।
  • बिना नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट के राज्य में किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी होगी। अगर कोई बिना रिपोर्ट आता है तो उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
  • 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, परीक्षार्थी बिना एग्जाम के ही प्रमोट किये जाएंगे।
  • सरकार दवारा 12 वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं आगामी आदेश तक निलंबित की जाएगी।
  • कर्मचारी घर से काम करेंगे। वर्क फ्रॉम होम के दौरान कर्मचारी हैडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते हैं।
  • श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। 
  • फल, सब्जी, दूध व दूध उत्पाद जैसे रोजमर्रा के जरूरी उत्पादों व दवा दुकानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
  • उपमंडल स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं शादियों के आयोजन के लिए अब ऑनलाइन मंजूरी मिलेगी। शादी समारोह के लिए अनुमति एक हफ्ते पूर्व लेनी आवश्यक होगी और संबंधित आयोजकों को लिखित रूप में देना होगा कि वे कोविड महामारी के सुरक्षा नियमों की पूर्ण रूप में अनुपालना कर रहे हैं।
  • दूसरे राज्यो से आने वाले सभी यात्रियो के लिए E-Pass वनाना अनिवार्य होगा।

हिमाचल COVID-19 E-पास के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सवसे पहले लाभार्थी को हिमाचल COVID-19 E-पास रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा| उसके लिए उन्हे अधिकारिक वेब्साइट पे जाना होगा। 

1

2

  • यहां आपको दी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक पढनी होगी। उसके बाद आपको आवेदन फार्म मे पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
  • अब आपको आव्श्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होगें।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे Register बटन पे किल्क कर देना है।
  • Register बटन पे किल्क करते ही आपके दवारा COVID-19 E-पास के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें

  • Himachal COVID-19 E-Pass Registration के लिए एप्लीकेशन स्टेटस की जाँच करने के लिए आवेदक को सवसे पहले  अधिकारिक वेब्साइट पे जाना होगा। 

3

  • अब आपको होम पेज मे दिख रहे check status बटन पे किल्क करना होगा।
  • उसके बाद आप अगले पेज मे आ जाओगे।

4

  • इस पेज मे आपके सामने एक फार्म खुलके आएगा।
  • यहां आपको COVID Pass No. / Mobile Number डालने के बाद Search बटन पे किल्क कर देना है।
  • Search बटन पे किल्क करते ही संवधित जानकारी आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।