मां भारती के सपूत वेबसाइट | Maa Bharti Ke Sapoot : योगदान कैसे करे | पात्रता व विशेषताएं

 

|| Maa Bharti Ke Sapoot | मां भारती के सपूत के लिए वेबसाइट | How to contribute | Eligibility and Features || भारत के रक्षा मंत्री ने मां भारती के सपूत वेबसाइट को लॉन्च किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से देश का कोई भी नागरिक कृतज्ञता की भावना से सैनिकों के लिए अपना योगदान दे सकता है| नागरिक कैसे दे सकेंगे अपना योगदान| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – मां भारती के सपूत वेबसाइट के वारे मे|

Maa Bharti Ke Sapoot

Maa Bharti Ke Sapoot

मां भारती के सपूत’ वेबसाइट का शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया है| आपको वता दें कि – यह एक त्रि-सेवा कोष है, जिसका उपयोग देश की तीनों सेनाओं के उन सैनिकों के परिवारों को तत्काल सेवा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है, जो सैन्य अभियानों के तहत अपना बलिदान देते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। Maa Bharti Ke Sapoot वेबसाइट के जरिए फंड की प्रक्रिया को आसान व सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि देश का कोई भी नागरिक सीधे ऑनलाइन फंड में योगदान दे सकेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति सेना के लिए दिए गए फंड योगदान का प्रमाण पत्र को इस वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकेगा|

मुख्य पहलु

देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की कहानी सुनकर आंखें नम हो जाती हैं। ऐसे मे हर कोई शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की सहायता करना चाहता है| पर आधिकारिक प्लेटफॉर्म उपलव्ध न होने से नागरिको पात्र परिवारों के लिए चाह कर भी कुछ नही कर पाते| लेकिन अब ऐसा नही होगा| क्योंकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘मां भारती के सपूत’ नामक वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है। इस वेबसाइट के जरिए अब कोई भी व्यकित शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद कर सकेगा|

मां भारती के सपूत वेबसाइट का अवलोकन

योजना का नाममां भारती के सपूत वेबसाइट
किसके दवारा शुरू की गईरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा
सबंधित विभागरक्षा विभाग
लाभार्थीदेश के नागरिक
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायतादेश के प्रति अपने प्राण न्योछार करने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता पहुचाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmaabharatikesapoot.mod.gov.in

मां भारती के सपूत वेबसाइट का उद्देश्य

देश की रक्षा करने वाले उन शहीद जवानों के परिवारवालों को इच्छुक नागरिको दवारा अपनी क्षमता के आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है|

Maa Bharti Ke Sapoot scheme

पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • सभी वर्ग के लोग ऑनलाइन फंड में अपना योगदान देने के लिए पात्र हैं|

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का नाम
  • स्थायी पता
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नम्वर

मां भारती के सपूत वेबसाइट के लाभ

  • इस वेबसाइट के जरिए कोई भी शहीदों के परिवारों की सीधे मदद कर सकता है| 
  • यह वेबसाइट आम जनता को समर्पित है। जिसके जरिए लोग सशस्त्र बलों के सैनिकों को सक्रिय सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल होने पर उनके परिवारों को अपना योगदान कर सकते हैं।
  • हमारे जवान अपने देश कीरक्षा करने के लिए अपना बलिदान तक दे देते हैं। उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने दिया जाए, जिसके लिए आम जनता का भी ये कर्तव्य होना चाहिए, कि वे शहीदों और घायल सैनिकों के परिवारों की आर्थिक मदद कर सके|
  • वेबसाइट के जरिए कोई भी इस पर विजिट करके शहीद या जख्मी जवानों की मदद के लिए आगे आ सकता है| वह अपनी क्षमता के अनुसार इसमें सहयोग दे सकता है|
  • यह मदद भारत सरकार द्वारा शहीद या जख्मी सैनिक को मिलने वाली मदद के अतिरिक्त होगी|
  • देश के आम लोग भी मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से AFBCWF जो भारतीय सैनिकों, नौसेना और वायु सेना को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु बनाया गया था। उसमें अपना योगदान दे सकेंगे|
  • बालिवुड के अभिनेता अमिताभबच्चन के 80 वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें मां भारती के सपूत वेबसाइट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • इस वेबसाइट को लांच करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा है कि लोगों को व्यक्तिगत या संस्थागत प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर देश, समाज और सैनिकों के लिए काम करना चाहिए।

Maa Bharti Ke Sapoot की मुख्य विशेषताएं

  • आम जनता, देशभक्तों, औद्योगिक संगठनों व्यापारियों को शहीद सैनिकों या या अन्य सैन्य अभियानों दौरान घायल जवानों की मदद करने के लिए एक एक ऑनलाइन प्लेटफार्म प्लेटफार्म प्रदान करना है
  • नागरिकों को नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • ये कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है।    
  • देश के नागरिको मे देशभकित की भावना को जगाना है|

मां भारती के सपूत वेबसाइट के जरिए कैसे करे कंट्रीब्यूशन 

Maa Bharti Ke Sapoot online

  • उसके बाद आपको CLICK HERE To CONTRIBUTE के बटन पे किलक करना है| 
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Maa Bharti Ke Sapoot registration

  • इस पेज मे आपको मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके Send OTP के बटन पे क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है। फिर आपको Submit के बटन पे किलक करना होगा|
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल कर आ जाएगा। 

Maa Bharti Ke Sapoot

  • इस पेज पर आपको पूछी गई सारी जानकारियों‌ को दर्ज करना है, और जितनी राशि का आप देना चाहते हैं ‌उसका आपको योगदान कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप अपना योगदान दे सकते हो|

डैशबोर्ड कैसे देंखे

Maa Bharti Ke Sapoot dashbaord

  • जैसे जी आप इस बटन पे किलक करोगे तो सवंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

Important Downloads

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|