मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना 2020 | पूरी जानकारी | कैसे करें आवेदन    

मध्य प्रदेश बाढ सहायता योजना | Madhya Pradesh Flood Relief Yojana | बाढ़ प्रभावित परिवार राहत योजना 2020 | MP Flood Relief Scheme | लाभ / पात्रता / उद्देश्य / विशेषताएं | How to apply

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दवारा राज्य मे वाढ से प्रभावित इलाको को राहत पहुंचाने के लिए बाढ़ राहत योजना को लागु करने की घोषणा की है। जिसके जरिए लाभार्थीयों के परिवारों को राज्य सरकार वित्तिय मदद करेगी। क्या है ये योजना, कैसे मिलेगा लाभ और आवेदन कैसे किया जाएगा। इसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना 2020 के वारे में। 

मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना 2020 | Madhya Pradesh Flood Relief Yojana

 

मध्य प्रदेश मे भारी बारिश और बाढ जैसे हालात से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ के कारण कई लोगों के मकानो को भारी श्रति पहुंची है। घर की छत न होने से वहां के लोगो के लिए जीवन आपन करना काफी मुशिकल हो गया है। उनकी इस परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दवारा बाढ से प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर वहां के लोगो को राहत पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना को शुरु करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत जिनके मकान गिर गए हैं और जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें सरकार दवारा 01-01 लाख रुपए दिए जाएगें। जो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए भी अलग से राशि देने की व्यवस्था की जाएगी। इससके अलावा मनरेगा से राशि दिलाकर उस मकान को खड़ा करवाया जाएगा। ताकि लोगो को रहने के लिए छ्त उपलव्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वासन दिया है कि “प्रदेश की सरकार दिक्कत में हो, लेकिन तुम चिंता मत करना। वे बोले कि मैं कर्जा लेकर भी आपको राहत राशि दूंगा ताकि तुम्हारी गृहस्थी चल सके। हमने एक काम तो पूरा कर लिया कि जान बच गई लेकिन दूसरा काम अभी जो बचा है, जिसमें इस महाविनाश में जनता परेशान हो गई है। चारों तरफ तबाही देखने को मिल रही है। खेतों में फसलें सड़ गई हैं। मकान धराशायी हो गए हैं। आप फिक्र न करें, अब मैं जनता की जिंदगी को फिर से पटरी पर लेकर आऊंगा।“

उद्देश्य | An Objective

मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य बाढ से क्षतिग्रस्त हुए लोगो के मकानो का विनिर्माण तथा किसानो की फसलो से लेकर उनके खाने तक की सुविधा राज्य सरकार दवारा उपलव्ध करवाना है।

पात्रता | Eligibility

  • मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी
  • बाढ से प्रभावित लोग
  • जिनके घरों को आंशिक रुप से या अधिक नुकसान पहुंचा है।
  • फसलों को नुकसान हुआ हो या जिनको दो वक्त का भोजन नहीं मिल पा रहा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना के तहत सरकार दवारा की जाने वाली सहायता | Assistance given by the government under Madhya Pradesh flood relief scheme

  • बाढ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने वाले मकानो को फिर से वनाने के लिए राज्य सरकार दवारा 01 लाख रुपये की वित्तिय सहायता दी जाएगी।
  • जो मकान आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हे भी राज्य सरकार दवारा आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • बाढ से किसानो के फसलो को जो नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई भी राज्य सरकार दवारा की जाएगी। फसल बीमा के 4600 करोड़ किसानों के खातों में जल्द डाले जाएंगे।
  • बाढ से प्रभावित प्रतिदिन करीब 20,000 भोजन के पैकेट उन परिवारों में बांटे जाएगें जिनके यहां पर गृहस्थी का कुछ भी सामान नहीं बचा है।
  • हर परिवार को 50 किलो अनाज दिया जाएगा।
  • बिजली के बढ़े हुए बिलों की वसूली को स्थगित किया जाएगा। इस माह केवल अगस्त में जो बिजली जलाई है उसी का ही पैसा देना होगा।    

मध्य प्रदेश बाढ से प्रभावित इलाकों का विवरण | Description of areas affected by Madhya Pradesh flood

मध्य प्रदेश मे जिन इलाको मे भारी बारिश से बाढ जैसे हालात वन गए हैं, उनमे राज्य के 12 जिलों में 411 गांव बाढ़ से पूरी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ से क्षतिग्रस्त क्षेत्रो का विवरण इस प्रकार है –

बुदनी ब्लॉक | Budni Block

  • 41 गांव के 3043 परिवार पूरी तरह प्रभावित
  • जिनमे 95 मकान बह गए और, 490 को भारी नुकसान हुआ

नसरुल्लागंज ब्लॉक | Nasrullaganj Block

  • 98 गांवों के 5325 परिवार प्रभावित हुए हैं प्रभावित
  • जिनमे से 2500 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए

लाभ | Benefits

  • मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना का लाभ बाढ रहित परिवारो को मिलेगा।
  • योजना के जरिए जो मकान बाढ से क्षतिग्रस्त या आंशिक रुप से प्रभावित हुए हैं उन्हे राज्य सरकार दवारा आर्थिक सहायता की जाएगी।
  • इसके अलावा किसानो की फसलो से लेकर उन्हे खाना-खाने तक की भी व्यवस्था सरकार दवारा की जाएगी।
  • योजना से नुकसान की भरपाई राज्य सरकार दवारा की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार दवारा लाभार्थीयों के बैंक खाते मे सहायता राशि को हस्तानांतरित करेगी।
  • इस योजना से लाभार्थीयों के जीवन को पहले की तरह खुशहाल वनाया जाएगा।

विशेषताएं | Features

  • राज्य सरकार दवारा की जाएगी सहायता
  • बाढ से प्रभावित परिवारो को मिलेगी आर्थिक सहायता
  • लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर वनाया जाएगा।
  • लाभार्थीयो के जीवन को फिर से सुविधाजन और खुशहाल वनाया जाएगा

मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Madhya Pradesh flood relief Yojana

  • मध्य प्रदेश बाढ़ राहत योजना शुरु होने के वाद लाभार्थीयों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शिविर लगाकर आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
  • जिसमे लाभार्थीयों को योजना से जोडने के लिए शिविर लगाए जाएगें। जहां जाकर लाभार्थीयों को कर्मचारियों द्वारा पूछी गई सारी जानकारी वतानी होगी। जैसे नाम, पता, बैंक नंबर, परिवारों की कितनी  सदस्यता है आदि।
  • इसके बाद सरकारी प्राधिकरण आपके डेटा को राज्य सरकार को साझा किया जाएगा।
  • उसके बाद आपका पूरा डेटा सर्वेक्षण और पंजीकृत किया जाएगा। फिर आपकी पूरी सूची संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी।
  • सारी प्रक्रिया होने के वाद लाभार्थीयों को योजना का लाभ मिल जाएगा।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरुर करें।