मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म  

 

|| MP Dairy Plus Yojana | मध्य प्रदेश डेयरी प्लस योजना | Dairy Plus Scheme Online Registration | Application Form || मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे पशुपालको की आय मे सुधार लाने के लिए डेयरी प्लस योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए प्रदेश में मुर्रा भैंसो की नस्ल बढ़ाने के लिए सरकार दवारा इन्हे खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करेगी| जिससे राज्य मे ज्यादा से ज्यादा किसानो को इस योजना से जोड़ा जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – डेयरी प्लस योजना के वारे मे|

MP Dairy Plus

Mukhyamantri Dairy Plus Yojana  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी दवारा राज्य के पशुपालको के कल्याण के लिए डेयरी प्लस योजना को शुरू किया गया है| इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के 14 किसानों में 28 मुर्रा नस्ल की भैंसो को वितरित करके की गई है| डेयरी प्लस योजना शुरुआती चरणो मे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के तीन शहरों विदिशा, सीहोर और रायसेन जिले मे चलाई जा रही है| उसके बाद इसे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों मे शुरू कर दिया जाएगा|

आपको वता दें मुर्रा भैंस को सबसे अधिक दूध देने वाला माना जाता है। इस भैंस की इसी खासियत से ही प्रदेश के पशुपालक किसानो को मुर्रा भैंस खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है| जिसके लिए सरकार दवारा पशुपालकों को इसे खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है| सब्सिडी लाभार्थीयों को श्रेणी के आधार पर प्रदान की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ ले सके|

डेयरी प्लस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी 

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पशुपालकों को मुर्रा भैंस के क्रय मूल्य पर 75 % की सब्सिडी सरकार दवारा प्रदान की जाएगी|
  • सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ी जाति के लाभार्थी किसानों को मुर्रा नस्ल की भैंस के क्रय मूल्य का 50 % अनुदान के रूप मे मिलेगा|
  • प्रत्येक लाभार्थी को 02 मुर्रा नस्ल की भैंस की खरीद पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा|
  • इसअंशदान की राशि में 02 मुर्रा भैसों की खरीद के लिये परिवहन की लागत और पशु बीमा की सुविधा भी शामिल होगी|
  • इसमें पशुपालकों के आने-जाने का व्यय एवं बीमा आदि की राशि भी शामिल होगी|

Mukhyamantri Dairy Plus Yojana

योजना का अवलोकन

योजना का नामडेयरी प्लस योजना
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रदान की जाने वाली सहायतामुर्रा भैंसो की खरीद के लिए किसानों को प्रेरित करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpdah.gov.in

डेयरी प्लस योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को मुर्रा भैंसो की खरीद के लिए सरकार दवारा सब्सिडी प्रदान करना है|

योजना के मुख्य बिन्दु

  • किसानों को सब्सिडी पर 02 मुर्रा भैंस उपलब्ध कराई जाएगी|
  • इन दोनों भैंसों की कीमत 250,000/- रुपए रखी गई है|
  • लाभार्थीयों को मुर्रा भैंस खरीदने पर सरकार दवारा सब्सिडी दी जाएगी|
  • सब्सिडी मिलने के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पशुपालकों को दो मुर्रा भैंस खरीदने के लिए सिर्फ 62,500/- रुपये देने होंगे| वहीं, पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी वाले लाभार्थीयों को 150,000/- रुपये में मुर्रा भैंस खरीदने पर देने होंगे|
  • जो लाभार्थी भैंसो को खरीदना चाहते हैं, उन्हे पहलेएक निश्चित रकम अंशदान के रूप में जमा करवानी होगी|

Dairy Plus Yojana

मुर्रा भैंस की खासियत

आमतौर पर मुर्रा नस्ल की भैंस को उसकी दूध की अधिक मात्रा के लिए जाना  जाता है| नस्ल की वात करे तो ये भैंस अन्य नस्लों की भैंस से अलग होती है| मुर्रा नस्ल की भैंस का वजन काफी अधिक होता है और आमतौर पर उसे हरियाणा, पंजाब जैसे इलाकों में काफी अधिक पाला जाता है| इसके अलावा इन भैंसों की नस्लों का इस्तेमाल इटली, बुल्गारिया, मिस्त्र में भी डेयरी में किया जाता है, ताकि वहां पर डेयरी प्रोडक्शन को अधिक मजबूत वनाया जा सके|

इस भैंस की सबसे बड़ी खासियत ज्यादा दूध देने की है, जो इसे अन्य भैंसो की तुलना मे अलग पहचान देती है| मुर्रा नस्ल की भैंस रोजाना 10 से 20 लीटर तक दूध दे सकती है| जो कि 30-35 लीटर तक दूध देने में भी सक्षम होती है|   

आवश्यक दिशा-निर्देश

  • डेयरी प्लस योजना का लाभ केवल राज्य के किसानों को ही प्रदान किया जाएगा|
  • इस योजना का लाभ दूसरे राज्य के किसान प्राप्त नही कर सकेंगे|
  • इस योजना के जरिए पात्र किसानों को श्रेणी के आधार पर अनुदान मिलेगा|
  • जो लाभार्थी योजना के अंतर्गत निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं, केवल उन्हे ही लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • मुर्रा नस्ल की भैंस की खरीद पर ही लाभार्थी अनुदान प्राप्त कर सकेंगे|
  • योजना से जुड़ने के लिए लाभार्थी को अपने पास150,000/- रूपए जमा करने होंगे। शेष राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • सब्सिडी की राशि में भैंस का बीमा, चारा एवं पक्रय रिवहन खर्च आदि शामिल होगा।
  • मुर्रा नस्ल की भैसों की संख्या में वृद्धि करने के लिए भैंसों को कृत्रिम गर्भादान मुर्रा बैल के सीमन से करवाया जाएगा। इससे पशुपालकों के आय बढ़ने के साथ हीं प्रदेश में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
  • योजना के अंतर्गत भैंस क्रय की प्रक्रिया चयनित जिलो में शिविर लगाकर की जायेगी।

MP डेयरी प्लस योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए|
  • किसान का खाता आधार के साथ लिंक होना चाहिए|

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

डेयरी प्लस योजना के लाभ

  • डेयरी प्लस योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को प्रदान होगा|
  • इस योजना के जरिए किसानों को मुर्रानस्ल की भैस की खरीद पर सरकार दवारा श्रेणी के आधार पर अनुदान दिया जाएगा|
  • डेयरी प्लस योजना का लाभ 02 मुर्रा नस्ल की भैस की खरीद पर ही दिया जाएगा|
  • इस योजना से राज्य मे डेयरी व्यवसाय को वढावा मिलेगा|
  • राज्य मे रोजगार के अवसर वढेंगे|
  • इस योजना से किसानों के जीवन स्तर मे सुधार आएगा|
  • योजना का विस्तार करने के लिए इसे पूरे राज्य मे चलाया जाएगा|
  • योजना का लाभ ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए प्राप्त किया जा सकता है|

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की मुख्य विशेषताएं

  • दूध उत्पादन का रकबा बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुना करना|
  • पहले से ही पशुपालन क्षेत्र से जुड़े किसान और पशुपालकों को इस योजना का लाभ प्रदान करना|
  • डेयरी व्यवसाय पशुपालन कर अधिक से अधिक आय को अर्जित करना|
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|
  • किसानों को मुर्रा नस्ल की भैसों की खरीद के लिए प्रेरित करना|
  • सरकार दवारा किसानों को भैसों की खरीद करने पर अनुदान प्रदान करना|

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के लिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन

Dairy Plus Yojana online

  • उसके बाद आपको मुख्यमंत्री डेयरीप्लस योजना के लिंक पे किलक करना होगा|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|
  • आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना होगा|
  • फिर आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

MP डेयरी प्लस योजना के लिए ऑफ़लाइन आवेदन

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को नजदीकी बैंक मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको वहाँ से डेयरी प्लस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा|
  • अब आपको ये फॉर्म भरना है, और जरुरी दस्तावेज फार्म के साथ अटैच करने हैं|
  • फार्म भरने के बाद आपको इसे वहाँ पे जमा करवा देना है, जहाँ से आपने फॉर्म लिया हुआ था|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|