महाराष्ट्र महा शरद पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण | Maha Sharad Disabled Online Registration | लाभ / पात्रता / उद्देश्य / विशेषताएं | Maha Sharad Viklang Registration | महा शरद पोर्टल | How to apply
महाराष्ट्र सरकार दवारा राज्य मे दिव्यांगो की सिथति को वेहतर वनाने और उन्हे सुविधाओ व योजनाओ का लाभ प्रदान करने के लिए महा शरद पोर्टल को लॉंच किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण कर लाभार्थीयो को सहायता उपलव्ध करवाई जाती है। कैसे मिलेगा लाभ और आवेदन कैसे किया जाएगा। ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – महा शरद पोर्टल के वारे मे।
महा शरद पोर्टल | Maha Sharad Portal
महाराष्ट्र सरकार दवारा राज्य के दिव्यांग नागरिको को सशक्त वनाने के लिए महा शरद पोर्टल को लॉंच किया गया है। जिसके तहत दिव्यांग नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा, ताकि वे सरकार दवारा चलाई गई सभी योजनाओ व सुविधाओं का लाभ प्रदान कर सकें। यह पोर्टल पूरी तरह से पारदर्शी आधार पर मुफ्त में चलाया जा रहा है। जिसके जरिए विकलांगों, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा दानदाताओं को एक छत के नीचे लाने का काम किया जाता है । यह पोर्टल महाराष्ट्र में विकलांग व्यक्तियों के लिए एक मंच तैयार करता है जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों से सभी विकलांग / किसी भी प्रकार के व्यक्ति आसानी से अपना नाम सहायता के लिए दर्ज कर सकते हैं । नाम दर्ज होने के बाद सभी जरूरतमंद दिव्यांगों को उनकी अक्षमता के अनुसार आधुनिक गैजेट्स उपलब्ध करवाए जायेंगे| इसके अलावा श्रवण सहायता, बैटरी चालित व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, ब्रेल किट तथा अन्य जरुरी मशीनी उपकरण भी लाभार्थीयों के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे| शरद पोर्टल पर सामाजिक सेवा भाव रखने वाले दानदाता भी जुडेगें, जो अपनी इच्छानुसार लाभार्थीयों की मदद करेगें। महा शरद डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 29 लाख व्यक्तियों को गैजेट्स का वितरण किया जायेगा |
क्यों शुरु किया गया महा शरद पोर्टल | Why Maha Sharad Portal was launch
दिव्यांगो को शारीरिक रुप से सक्षम वनाने के लिए आधुनिक उपकरण काफी सहायक होते हैं। जिनमे ब्रेल किट, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग और बैटरी चालित व्हीलचेयर सहित आदि उपकरण बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण दिव्यांग इन्हे खरीद नहीं सकते हैं। उनकी इस समस्या को देखते हुए शरद पोर्टल को लांच किया गया है। जिससे दानदाताओं को सीधे उनके साथ जोडने के लिए कई धर्मार्थ लोग और संगठन, निजी कंपनियां, उद्यमी विकलांग व्यक्तियों की सहायता करेगी, और इच्छुक लाभार्थीयो के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो जरूरतमंद हैं, उन्हें ये उपकरण मिल सके और उनकी जिंदगी वेहतर वन सके।
उद्देश्य | An Objective
महा शरद पोर्टल को लॉंच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत कर उन्हे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि दिव्यांगो को आत्म-निर्भर वनाने के लिए उनकी आर्थिक सहायता कि जा सके, जिससे वे दूसरो पर निर्भर न रह सके।
पात्रता | Eligibility
- महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी
- लाभार्थी दिव्यांग होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्वर
लाभ | Benefits
- महा शरद पोर्टल महाराष्ट्र राज्य के दिव्यांग नागरिको को सहायता पहुंचाने के लिए शुरु किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से विकलांग नागरिको को सभी योजनाओ व सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
- इस पोर्टल के जरिए विकलांगों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दाताओं को एक छत के नीचे लाकर उन्हे एकजुट होकर कार्य करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा।
- इस पोर्टल पर डोनर्स भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद वे दिव्यांग नागरिकों तक सहायता पहुंचाने मे सक्षम होगें।
- पोर्टल पर पंजीकरण करवाना निशुल्क होगा।
- ये पोर्टल सरकार दवारा दिव्यांगों तक आर्थिक सहायता पहुंचाएगा जिससे लाभार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे।
- इस पोर्टल पर सामाजिक सेवा भाव रखने वाले दानदाता जुडेगें, जिससे वे अपनी इच्छानुसार लाभार्थी दिव्यागों की मदद करेगें|
- इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के आधार पर विकलांगों की स्थिति और जरूरतों को समझा जाएगा।
- इस पोर्टल पर सभी जरूरतमंद दिव्यांगों को उनकी अक्षमता के अनुसार उन्हे आधुनिक गैजेट्स उपलब्ध करवाए जायेंगे|
- इस पोर्टल पर श्रवण सहायता, बैटरी चालित व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, ब्रेल किट तथा अन्य जरुरी मशीनी उपकरण भी लाभार्थी के लिए प्रदान करवाए जायेंगे|
- इस पोर्टल पर राज्य के सभी अक्षमता वाले लोगों को जोडकर उन्हे सहायता उपलव्ध करवाई जाएगी |
विशेषताएं | Features
- दिव्यांग नागरिको को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना
- लाभार्थीयों के जीवन स्तर को वेहतर वनाने के लिए उन्हे सहायता उपलव्ध करवाना
- राज्य के 29 लाख व्यक्तियों को गैजेट्स वितरित करना
- आर्थिक तंगी से जुझ रहे दिव्यांगो को उनकी जरुरत के हिसाव से मशीनी उपकरण उपलव्ध करवाना
- लाभार्थीयो को राज्य सरकार की योजनाओ व सुविधाओ का लाभ देने के लिए पोर्टल पर पंजीकृत करवाना।
महा शरद पोर्टल पर दिव्यांग कैसे करें आवेदन | How to apply for Divyang on Maha Sharad Portal
- सवसे पहले लाभार्थी पोर्टल की अधिकारिक वेब्साइट पे जाएं।
- अब आपको आवेदन करने के लिए “Register As Divyang” वाले लिंक पे किल्क करना है।
- यहां किल्क करने के बाद आप अगले पेज मे आ जाओगे।
- अब आपको इस फार्म मे दी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे रजिस्टर वटन पे किल्क कर देना है।
- यहां किल्क करते ही आपका शरद पोर्टल पर पंजीकरण कर दिया जाएगा।
महा शरद पोर्टल पर डोनर कैसे करें पंजीकरण | How to register donor on Maha Sharad Portal
- सवसे पहले लाभार्थी पोर्टल की अधिकारिक वेब्साइट पे जाएं।
- अब आपको आवेदन करने के लिए “Register As Donor” वाले लिंक पे किल्क करना है।
- यहां किल्क करने के बाद नया पेज ऑपन होगा।
- इस नए पेज मे डोनर रजिस्ट्रेशन फार्म खुल के आएगा। आपको इस फार्म मे दी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे रजिस्टर वटन पे किल्क कर देना है।
- यहां किल्क करते ही आपके दवारा सफलतापूर्वक डोनर पोर्टल पर पंजीकरण कर दिया जाएगा।
आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।