Maha Job Portal 2024 : ऑनलाइन पंजीकरण, एप्लीकेशन स्टेटस

Maha Job Portal : महाराष्ट्र राज्य के वेरोजगार युवाओ को आत्म-निर्भर वनाने और उन्हे रोजगार से जोडने के लिए महा जॉब्स पोर्टल लॉंच किया गया है। जिसके जरिए लाभार्थी पंजीकरण कर अपनी पंसद की जॉब ढूंढ सकते हैं। कैसे मिलेगा लाभ और पोर्टल पर नौकरी पाने हेतु आवेदन कैसे किया जाएगा। ये सारी जानकारी लेने के लिए आपकोये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – महा जॉब्स पोर्टल के वारे में।

Maha Job Portal

Table of Contents

Maha Job Portal 2024

महाराष्ट्र सरकार दवारा राज्य मे वेरोजगार लोगो को रोजगार उपलव्ध करवाने और वेरोजगारी दर को कम करने के लिए महा जॉब्स पोर्टल को शुरु किया गया है। महा जॉब्स पोर्टल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लाभार्थी घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर जॉब ढूंढ सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन कर 50,000 उम्मीदवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा, जिनमे से 70% कुशल -अर्ध कुशल व 30% अकुशल उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। पोर्टल पर उम्मीदवार डायरेक्टली कंपनी अथवा उद्योग से संपर्क कर सकते हैं। अब लाभार्थीयो को रोजगार प्राप्त करने के लिए ऑफिस या कंपनी के चक्कर नहीं काटने पडेगें। लाभार्थीयो को रोजगार उपलव्ध करवाने के लिए मुफ्त मे पंजीकरण प्रक्रिया शुरु की गई है, ताकि गरीव से गरीव लाभार्थी भी घर से नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेगें।

महा जॉब्स पोर्टल को क्यों लॉंच किया गया 

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अधिकांश लोग वेरोजगार हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हे आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है। उनकी इस समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार दवारा राज्य के लोगो को रोजगार उपलव्ध करवाने के लिए महा जॉब्स पोर्टल लॉंच किया गया है। जिसके माध्यम से नौकरी पाने वाले लाभार्थी रजिस्टर करके नौकरियां ढूंढ सकते हैं। इस जॉब पोर्टल पर न केवल नौकरी पाने वाले उम्मीदवार अथवा कंपनी के मालिक / उद्योगपति भी रजिस्टर कर सकते हैं । जिसमे वे यहां पर अपनी कंपनी में काम करने के लिए उम्मीदवारों को ढूंढ सकते हैं।

Maha job Portal का अवलोकन

पोर्टल का नाममहा जॉब्स पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गयामहाराष्ट्र सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के छात्र-छात्राएं
प्रदान की जाने वाली सहायतारोजगार के लिए सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahajobs.maharashtra.gov.in

महा जॉब्स पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

पोर्टल को लॉंच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य मे वेरोजगार और गरीव युवाओ को रोजगार उपलव्ध करवाकर उनकी आमदनी मे सुधार करना है।

Maha job Portal के लिए पात्रता 

  1. महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी
  2. नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए
  3. आवेदक को 10 वीं / 12 वीं / आईटीआई / डिप्लोमा / स्नातक / स्नातकोत्तर / राज्य / केंद्र बोर्ड / विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त की होनी चाहिए।
  4. अनुभव के साथ या अनुभवहीन लाभार्थी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

महा जॉब्स पोर्टल के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • कौशल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

महा जॉब्स पोर्टल पर नौकरी देने के लिए सेक्टरों की सूची 

17 क्षेत्र हैं जिन्हें महा जॉब्स पोर्टल पर नौकरी देने के लिए चुना गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है –

  1. Aerospace & aviation
  2. Apparels
  3. Automotive
  4. Capital goods
  5. Electronics & hardware
  6. Food processing
  7. General
  8. Instrumentation, automation, surveillance and communication
  9. Iron & steel
  10. IT-ITES
  11. Leather
  12. Life science
  13. Logistics
  14. Paint & coatings
  15. Power
  16. Strategic manufacturing
  17. Textiles & handlooms

Maha job Portal के मुख्य तथ्य 

  • महाजोब्स पोर्टल पर नौकरी चाहने वालों और उद्यमियों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य किया जाएगा ।
  • पोर्टल दवारा विभिन्न प्रकार के कौशल में जनशक्ति की मांग और आपूर्ति के बीच की दूरी को कम करने में मदद की जाएगी।
  • यह पोर्टल बिना किसी परेशानी के लोगों को भर्ती करने में उद्योगों की मदद करेगा।
  • पोर्टल जनशक्ति के बेहतर अधिग्रहण में मदद करेगा।
  • इसके दवारा कंपनी के संचालन में भी मदद की जाएगी।

महा जॉब्स पोर्टल योजना का कार्यान्वयन 

  1. उद्योग मंत्रालय ने रु.16,000 करोड़ की उद्यम अपेक्षा के साथ 12 समझौता ज्ञापनों को चिह्नित किया है।
  2. महाराष्ट्र की राज्य सरकार को उम्मीद है कि राज्य में उद्यम स्थानीय लोगों को 80% व्यवसाय देंगे।
  3. महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय लोगों को रोजगार के आरक्षण के लिए आंध्र प्रदेश की तर्ज पर राज्य के विधायी निकाय में बिल पेश करने का भी प्रस्ताव किया है।
  4. राज्य सरकार द्वारा संचालित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) इस महा जॉब्स पोर्टल को चलाएगा। महाराष्ट्र में COVID-19 लॉकडाउन मानदंडों में छूट के बाद 65,000 औद्योगिक इकाइयों को फिर से खोलने के बाद MIDC ने हाल ही में एक मानव संसाधन सर्वेक्षण 2020 का आयोजन किया था। इन 65,000 इकाइयों में से, लगभग 3,300 इकाइयों ने प्रतिक्रिया दी है। इन औद्योगिक इकाइयों ने लगभग 50,000 कर्मचारियों की आवश्यकता का संकेत दिया है। इनमें से 70% कुशल और अर्ध कुशल हैं जबकि 30% अकुशल हैं।

महा जॉब्स पोर्टल के लाभ

  • महा जॉब्स पोर्टल का लाभ महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासियो को मिलेगा।
  • कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल श्रमिकों के लिए सभी प्रकार की नौकरियां उपलब्ध हैं
  • महा जॉब पोर्टल में 17 सेक्टर जोड़े गए हैं, जहां लाभार्थी को नौकरी मिलेगी।
  • पोर्टल का लाभ लाभार्थी को आवेदन करके मिलेगा।
  • पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को निशुल्क रखा गया है।
  • सभी वर्ग के लोग पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
  • ये पोर्टल राज्य मे कोरोना महामारी के चलते शुरु किया गया है।
  • इस पोर्टल पर लाभार्थी अपनी पंसद की जॉब हासिल कर सकते हैं।
  • जॉब मिलने से लाभार्थी की आर्थिक सिथति वेहतर वनेगी।
  • अब लाभार्थीयो को नौकरी ढूढने के लिए दूसरे राज्यो का रुख नहीं करना पडेगा।

Maha job Portal की मुख्य विशेषताएं 

  1. महा जॉब्स पोर्टल राज्य मे बेरोजगारी दर को कम करने मे मदद करेगा
  2. राज्य के युवाओ को आत्म-निर्भर व जागरुक वनाया जाएगा
  3. पोर्टल पर लाभार्थीयो को नौकरी ढूढनें मे मदद मिलेगी   
  4. लाभार्थी नौकरी पाने के लिए घर से आवेदन कर सकेगें
  5. समय और धन की वचत होगी।

पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवश्यक जानकारी 

महाजोब्स पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नौकरी चाहने वालों को निम्नलिखित जानकारी देने की आवश्यकता है: –

  • आवेदक का नाम
  • ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी पता
  • बायो डाटा
  • शिक्षा योग्यता विवरण
  • फोटो और आवश्यक दस्तावेज

Maha job Portal Registration

maha job portal registration

  • अब आपको आवेदन करने के लिए jobseeker registration वाले वटन पे किल्क करना है।
  • यहां किल्क करने के वाद आप अगले पेज मे आ जाओगे।

maha job portal online registration

  • अब आपको यहां दी गई सारी जानकारी भरने के बाद submit वटन पे किल्क कर देना है।
  • उसके बाद लाभार्थी को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना है।
  • यहां आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
  • उसके बाद् आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होगें।
  • अब आपको दी गई जानकारी दर्ज करनी है –
  • Personal information
  • Current address
  • Permanent address
  • Education details
  • Work experience
  • Skill details
  • Languages known
  • Willingness to relocate.

महा जॉब्स पोर्टल पर जॉब कैसे सर्च करें 

  • सबसे पहले लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • अब आपको अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना है।
  • उसके बाद आपको “Search Job” बाले विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • यहां किल्क करने के बाद नौकरियों को आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आप इष्टतम परिणाम प्राप्त करने के लिए फ़िल्टर लागू कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको निम्न फिल्टरों का चुनाव करना है – skill category, select skill sector, select skill sub sector, select skill work experience (in years), select education, place of activity located, industry, district, taluka का चयन करना है।
  • अब आप View More टैब पर क्लिक करके कंपनी के नाम पर जा सकते हैं।
  • अब आपको Apply वाले बटन पे किल्क करना है।
  • आप जॉब ट्रैकिंग आईडी और उद्योग का उपयोग करके अपने एप्लिकेशन को ” Applied Jobs section ” में ट्रैक भी कर सकते हैं।   

महा जॉब्स पोर्टल पर नियोक्ता दवारा पंजीकरण प्रक्रिया 

maha job portal employer registration

  • अब आपको “Employer Registration” वाले ऑप्शन पे किल्क करना है। 
  • इसके बाद आप अगले पेज मे आ जाओगे।

maha job portal employer registration 2

  • यहां आपको दी गई जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पे किल्क कर देना है।
  • यहां किल्क करते ही आपके दवारा सफलतापूर्वक पंजीकरण कर दिया जाएगा।

महा जॉब्स पोर्टल पर नौकरी खोजक लॉगिन प्रक्रिया

  • सबसे पहले लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको Job finder login वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद, आपको अपना ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Job finder login कर सकते हो।

महा जॉब्स पोर्टल पर विभाग दवारा लॉगिन प्रक्रिया 

maha job portal department login

  • अब आपको “department login” वाले ऑप्शन पे किल्क करना है। 
  • इसके बाद आप अगले पेज मे आ जाओगे।

maha job portal department login 2

  • यहां आपको दी गई जानकारी भरने के बाद लॉगिन बटन पे किल्क कर देना है।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके विभाग दवारा लॉगिन की जा सकती है।

Tack Your Job Application

  • सवसे पहले लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • उसके बाद आपको लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको applied job अनुभाग पर जाना है।
  • यहां आपको स्क्रीन पर पूछे गए विवरण दर्ज करेने होगें –
  • ट्रैकिंग आईडी / उद्योग
  • विवरण दर्ज करने के बाद एप्लिकेशन-संबंधित जानकारी आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर उपलव्ध हो जाएगी।

महा जॉब्स मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

Maha jobs Android app

  • अब आपको Maha jobs Android app वाले बटन पे किल्क करना है। 
  • यहां किल्क करने के बाद आप Google Play Store के एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे

Maha jobs Android app 2

  • यहां आपको इस एप को इंस्टॉल करना होगा।
  • इस प्रक्रिया का पालन करने से आपके डिवाइस में महा जॉब एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड हो जाएगी।

महा जॉब्स पोर्टल Helpline Number

अगर लाभार्थी को आवेदन फार्म भरते हुए या पोर्टल के संवध मे किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना पड रहा है, तो वे दिए गए नंवर पर संपर्क कर सकते हैं –

  • 022-61316405

Maharashtra Kishori Shakti Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।