मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन | Wheat : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म | Last Date
|| Madhya Pradesh Gehu Panjiyan | MP Gehu Panjiyan | Last Date & Price || मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के कल्याण के लिए गेहूं पंजीयन प्रक्रिया को लागु किया है| जिसके जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल खरीदी जा सकेगी | इस सुविधा से किसानो की आमदनी मे वढोतरी होगी| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – गेहूं पंजीयन के वारे मे|
मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन | Gehu Panjiyan
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों से गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए MP गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सरकार ने राज्य के 3480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया को भी चालू कर दिया है। अब राज्य के किसान अपनी इच्छा अनुसार e-Uparjan के जरिए अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर आसानी से बेच सकेंगे। इस सुविधा लाभ किसानों को 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके मिलेगा। गेहूं बेचने वाले किसानों को DBT मोड के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी| इससे किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा|
Overview of the Gehu Panjiyan
आर्टीकल का नाम | मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन |
किसके दवारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
प्रदान की जाने वाली सहायता | समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan |
MP गेहूं पंजीयन का उद्देश्य
राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सके|
मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन के लिए पात्रता
- आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- लाभार्थी किसान होना चाहिए|
Mdhya Pradesh Gehu Panjiyan के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- किसान कार्ड
- जमीनी दस्तावेज
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नम्वर
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं के लिए समर्थन मूल्य के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं। जिसके लिए इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम दाम 2125 रुपए क्विंटल होंगे। पिछले साल के मुकाबले गेहूं के समर्थन मूल्य में इस साल 110 रुपए की वृद्धि हुई है। सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को पिछले साल 2015 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2125 रुपए किया गया है।
MP Gehu Online Panjiyan
- किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- राज्य के जो भी इच्छुक किसान विपरण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री हेतु पंजीयन करना चाहते हैं, तो वे माय किसान ऐप के माध्यम से भी मुफ्त पंजीकरण करा सकते हैं।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं।
- इसके अलावा किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में, जनपद पंचायत कार्यालय में, तहसील कार्यालय में एवं सुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।
Madhya Pradesh Gehu Panjiyan ऑनलाइन कैसे करे
- सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेवसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन मे जाना है और पंजीयन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
- उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- फिर आपको किओस्क पंजीयन निर्धारण के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा|
- उसके बाद आपके सामने रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी|
- फिर आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा|
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इस प्रक्रिया के बाद आपको अंत में सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा|
- इस तरह आपके दवारा ऑनलाइन मोड के जरिए सफलतापूर्वक गेहूं पंजीयन कर दिया जाएगा|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on May 6, 2023 by Abinash