महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना | पूरी जानकारी | कैसे करें आवेदन
महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना | Mahatma Gandhi Gram Seva Kendra Scheme
मध्य प्रदेश में 23000 पंचायतों में रहने वाले लोगों को अपनी जरुरतों को पूरा करने हेतु मुख्यंमत्री कमलनाथ जी की अध्यक्षता में प्रदेश में 5000 महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र को खोलने की नई योजना शुरु की गई है। इस योजना को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर लागु किया जाएगा। इस योजना के तहत सीधी जिले में 174 महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र संचालित किए जाएँगें। इस योजना के तहत महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्रों में कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आमजनों को जीटूसी सेवाओं के तहत ग्राहको को ग्राम पंचायतों द्वारा जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा, नक्शा जैसी सुविधाएं दी जायेंगी। जीटूबी सेवाओं में ग्राम पंचायतों में शासन से वाणिज्य हेतु दी जाने वाली सेवाएं यथा कोर बैंकिंग, डाक सेवाएं, केवल मनोरंजन सेवाएं, रेल, बस, हवाई जहाज यात्रा टिकिट बुकिंग, परीक्षा परिणाम, हितग्राहियों को भुगतान इत्यादि सेवायें शासन/पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क में दी जायेगी। जीटूजी सेवाओं के तहत ग्राम पंचायत द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन से संबंधित समस्त जानकारियां भी लोगों को उपलब्ध कराई जायेगी।
उद्देश्य | An Objective
महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्थानों के सभी नागरिकों को सभी आवश्यक सेवा और कार्यक्रम प्रदान करना है।
महत्वपूर्ण डाउनलोड | Important Download

महात्मा गांधी ग्रामीण सेवा पोर्टल पर उपलव्ध सेवाएं | Services available on Mahatma Gandhi Gramin Seva Portal
- आय, जाति निवास प्रमाण पत्र
- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र
- खसरा खतौनी
- भूमि नक्शा
- बैंकिग सेवा
- डाक सेवा
- मनोरंजन सेवा
- रेल टिकट
- वस टिकेट
- हवाई जहाज टिकेट बुकिंग
- परीक्षा परिणाम
- राज्य / केंद्र सरकार की योजनाओ का लाभ
- पेन कार्ड
- वोटर आइडी
- पेंशन
- इशोंरेस
- आधार अपडेट सेंटर
- तहसील स्तर पर उपलव्ध सेवाएं
आवेदन शुल्क | Application fees
- महात्मा गांधी ग्रामीण सेवा केंद्र खोलने के लिए लाभार्थी को किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।
- आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
ग्राम पंचायत मे कितने ग्राम सेवा केंद्र खोले जा सकते हैं | How many village service centers can be opened in Gram Panchayat
- प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 01 केंद्र खोला जाएगा।
वेतन | Salary
महात्मा गांधी ग्रामीण सेवा केंद्र चलाने वाले को वेतन एक कलेंडर माह मे किए गए कुल Transaction पर अर्जित कमीशन के अनुसार दिया जाता है।
रोजगार पाने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important documents for employment
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्वर
पात्रता | Eligibility
- मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी
- आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए
- लाभार्थी कम से कम 10 पास होना चाहिए
- लाभार्थी की न्युनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
रोजगार पाने के लिए कार्यालय विभाग | Office Department to get employment
महात्मा गांधी ग्रामीण डिजिटल सेवा परियोजना के तहत 4 स्तरों पर भर्ती निकाली गई है। –
- District Cordinator
- Janpad Cordinator
- Assistance Project Incharge
- Hr And Admin cordinator
लाभ | Benefits
- महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना का लाभ मध्य प्रदेश के नागरिकों को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश में 23000 पंचायतों में रहने वाले लोगों को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत 5000 महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र खोले जाएगें।
- सीधी जिले में 174 ग्राम सेवा केन्द्र संचालित होगें।
- इन योजना के तहत इन केन्द्रों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा, नक्शा जैसी सुविधाएं दी जायेंगी।
- इस योजना के तहत नागरिकों को G2C, G2B और G2G जैसी सुविधाएं दी जाएगी।
- इस योजना के तहत नागरिकों की छोटी-छोटी और मूलभूत चीजों को पूरा किया जाएगा।
- नागरिकों को एक सिंगल विंडों सिस्टम से शासकिय योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।
- इस योजना से अब ग्रामीणवासियों को अपनी जरुरत की चीजों को पूरा करने के लिए तहसील या जिला मुख्यालय में नहीं जाना पडेगा। महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र खुलने से नागरिकों को पंचायत से ही सारी चीजें प्राप्त हो जाएगीं।
प्रमुख विशेषताएं | Major features
- नागरिकों की जरुरतों की चीजें पूरी होगीं।
- ग्रामीण नागरिकों को ये सुविधा उनके गांवों में उपलव्ध करवाई जाएगी।
- ग्रामीण नागरिकों को सुविधा देने के लिए विशेष कमेटी का गठन होगा।
- ग्रामीण नागरिकों के समय की वचत होगी, उन्हें लंवी-लंवी लाइनों में नहीं लगना पडेगा।
- हर कोंटर पर मिलेगी नागरिक सेवा।
महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Mahatma Gandhi Gram Seva Kendra Scheme
- महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपने नजदीकी ग्राम सेवा केन्द्र पर जाना होगा।
- इन केंद्रों पर नागरिकों की जरुरत की चीजों को पूरा किया जाएगा।
- इन केंद्रों में ग्राम सेवा कर्मचारी हर समय ग्रामीण नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करवाएगें।
- ग्रामीण नागरिको की सुविधा का ध्यान रखते हुए इन केंद्रों में अलग-अलग कोंटर खोले जाएगें। जैसे – जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अलग कोंटर होगा।
- बैंकिंग, डाक सेवाएं, केवल मनोरंजन सेवाएं, रेल, बस, हवाई जहाज यात्रा टिकिट बुकिंग, परीक्षा परिणाम, हितग्राहियों को भुगतान इत्यादि सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग कोंटर होगा।
- दूसरी अन्य सुविधाओं के लिए अलग कोंटर होगा।
- इन केंद्रों पर हेल्प्लाइन सेवा भी उपलव्ध होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Online application process
- महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक सवसे पहले अधिकारिक वेव्साइट पे जाएं।
यहां पे आपको वो सारे विकल्प दिए गए हैं, जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। - आपको अपनी सुविधा के अनुसार उस विकल्प का चुनाव करना है, और वहां किल्क करना है।
- उसके बाद आपको यहां दी गई जानकारी भरनी है।
- इस तरह आप इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हो।
आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।
Last Updated on June 5, 2021 by Abinash