मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना | ऑनलाइन आवेदन | पात्रता व विशेषताएं

 

|| Samekit Chaur Vikas Yojana | बिहार समेकित चौर विकास योजना | Samekit Chaur Vikas Scheme Online Registration || बिहार सरकार दवारा राज्य मे मत्स्य पालन को वढावा देने के लिए समेकित चौर विकास योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए किसानों को मत्स्य पालन करने हेतु तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान दिया जाता है| जिससे किसानों की आर्थिक सिथति को वेहतर वनाया जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – बिहार समेकित चौर विकास योजना के वारे मे|

Samekit Chaur Vikas Yojana

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana

बिहार सरकार ने राज्य के किसानों व मछुआरों के कल्याण के लिए समेकित चौर विकास योजना को शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर उपलब्ध निजी चौर जल क्षेत्र भूमि में मत्स्य पालन के लिए तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ कृषि, बागवानी व कृषि वानिकी को भी विकसित किया जाएगा। जिसके लिए सरकार तालाबों के निर्माण और कृषि, बागवानी व कृषि वानिकी पर अनुदान देगी। आपको वता दें कि इस योजना के लिए लाभार्थीयों को 70% तक की अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी| 50 हेक्टेयर में तालाब निर्माण को लेकर विभाग ने 2.48 करोड़ रुपए अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारण किया है। 

समेकित चौर विकास योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ 

S.No.

चौर विकास के मॉडल

इकाई लागत

अनुदान 

1

एक हेक्टेयर रकवा में दो तालाब निर्माण

रु. 8.80 लाख/हेo

अन्य वर्ग के लिए 50% एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 70% तथा उद्यमी आधारित के लिए 30% अनुदान देय होगा |

2

एक हेक्टेयर रकवा में चार तालाब निर्माण

रु. 7.32 लाख/हेo

3

एक हेक्टेयर रकवा में एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास

रु. 9.69 लाख/हेo

बिहार समेकित चौर विकास योजना का अवलोकन

योजना का नामसमेकित चौर विकास योजना
किसके दवारा शुरू की गईबिहार सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतानिजी चौर जल क्षेत्रों में तालाब निर्माण हेतु अनुदान प्रदान करना।
अनुदान30% से लेकर 70%
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटfisheries.bihar.gov.in

योजना के मुख्य पहलु

  • राज्य के चौर अधिकता वाले जिलों में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को तालाब निर्माण करने पर अनुदान मिलेगा, ताकि राज्य में बड़े पैमाने पर मछली पालन के जरिए रोजगार को वढावा मिल सके|
  • यह योजना निजी चौर जल क्षेत्र के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मे सुधार करेगी और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करेंगी। 
  • इस योजना के माध्यम से कृषि, बागवानी और कृषि वानिकी को विकसित करने पर जोर दिया गया है। 
  • चौर विकास के लिए तीन तरह के मॉडल तैयार किए गए हैं। जिनमें एक हेक्टेयर में दो तालाब, चार तालाब और एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास शामिल हैं|
  • इन मॉडल के अनुसार ही तालाब का निर्माण होगा व निकाले गए मिट्टी से बांध एवं भूमि को भरा जाएगा। मॉडल के अनुसार तालाब की गहराई और बांध की ऊंचाई अलग-अलग होगी । 
  • इस योजना के तहत तालाब निर्माण होने पर लाभुक को दो वित्तीय वर्षों तक मत्स्य इनपुट की अन्य योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर अनुदान की अनुमन्यता होगी।
  • सरकार ने प्रदेश के चौर जल क्षेत्र भूमि में पड़ी बेकार या बंजर भूमि पर तालाब बनाने के लिए इस योजना को शुरू करने की पहल की है।
  • मत्स्य पालन करने के लिए तालाब निर्माण करवाने पर 30% से लेकर 70% तक अनुदान दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के चौर अधिकता वाले जिलों में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को तालाब निर्माण करने पर अनुदान प्रदान करना है|

समेकित चौर विकास योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • किसान व मछुआरे
  • व्यक्तिगत/ समूह में आवेदन किया जा सकता है।
  • समूह में न्यूनतम 5 सदस्य होने जरूरी हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • GST
  • भूस्वामित्व प्रमाण पत्र
  • समूह में कार्य करने की सहमति
  • लीज एकरारनामा
  • उद्यमी लाभुको के द्वारा स्व अभिप्रमाणित निबंधन प्रमाण पत्र
  • विगत तीन वर्षो का अंकेक्षण एवं आयकर रिटर्न
  • व्यक्तिगत/समूह के लाभार्थीयों के द्वारा स्व-अभिप्रमाणित 02 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नम्वर

बिहार समेकित चौर विकास योजना की मुख्य विशेषताएं

  • ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मे सुधार लाना
  • बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना
  • चौरजल क्षेत्र भूमि में तालाब का निर्माण करवाना
  • मछली पालन को बढ़ावा देना|

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन

Samekit Chaur Vikas Yojana online

Samekit Chaur Vikas Yojana online registration

  • इस फॉर्म मे आपको दी गई सारी जानकारी भरनी है|
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

लॉगिन कैसे करे  

Samekit Chaur Vikas Yojana login

  • इस फॉर्म मे आपको User Name or Registration No. Or Mobile No. / Password भरने के बाद Login कर देना है|
  • जैसे ही आप लॉगिन के बटन पे किलक करोगे तो आप पोर्टल पर login हो जाओगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|   

Last Updated on January 22, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!