वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना | One Nation One Gas Grid | टैरिफ शुल्क | आवेदन प्रक्रिया

|| एक देश एक गैस ग्रिड योजना | One Nation One Gas Grid Scheme | वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना टेरिफ प्लान | Benefits & Objective | Application Process ||

 

गैस की सुविधा देश के हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जी दवारा वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना को लागू किया गया है। जिसके माध्यम से चूल्हे तथा वाहनों से फैलने वाले प्रदुषण में कमी लाई जाएगी और पात्र लाभार्थीयों को LPG गैस दी जायगी, जिससे गैस की आपूर्ति को पूरा किया जाएगा| कैसे मिलेगा योजना का लाभ, योजना के लिए कौन-कौन पात्र हैं और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे होगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के वारे मे|

One Nation One Gas Grid

 

One Nation One Gas Grid Yojana

देश के सभी घरो तक शुद्ध ईधन पहुंचाने के लिए वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना को शुरू किया गया है| इस योजना से देश के सभी घरो तक ईधन के रूप में गैस पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। योजना के माध्यम से देश के सभी लोगों को गैस से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और LPG गैस का उपयोग करने से वातावरण भी साफ होगा। लोगों को सस्ते ईंधन की सुविधा मिलेगी और घरेलु गैस की आपूर्ति होगी| जिससे घरेलू गैस और वाहनों के लिए CNG का उत्पादन बढ़ेगा| इसके अलावा केमिकल व्यवसाय और बिजली उद्योगों को भी वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा जिससे कि देश में रोजगार के अवसर वढेगें और विदेशी मुद्रा का खर्च भी कम होगा।

योजना का स्ंचालन

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी दवारा वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थी को LPG गैस दी जायगी और गैस की आपूर्ति को भी पूरा किया जाएगा। योजना के संचालन के लिए केंद्र सरकार दवारा 3000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमे वर्ष 2021 तक इस उन इलाको के घर घर तक गैस पहुंचाई जाएगी, जहां गैस मिलने की सुविधा नहीं है। जिन इलाको में अधिकतर चूल्हे पर लकडिया तथा कोयले जलाकर खाना बनाया जाता है, उन इलाको में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता है। जिस कारण वहां के लोगो अधिक बीमार होते हैं| इन सभी कठिनाइयों को देखते हुए ये योजना काफी कारगर सावित होगी|

वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना का क्रियान्वन

योजना के क्रियान्वन हेतु वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोच्चि-मंगलूरू गैस पाइपलाइन का लोकार्पण किया गया है। कोच्चि से मंगलूरू तक फैली इस पाइप लाइन की लंबाई करीब 450 किलोमीटर है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान समय मे करीब 16 हजार किमीं. पाइपलाइन विछाने का कार्य चल रहा है, जो आने वाले 5 वर्षो में पूरा किया जाएगा। इस योजना से कम कीमतो पर फर्टिलाइजर का निर्माण होगा, जिसके जरिये बिजली एवं कैमिकल से संबंधित उद्योगों का विकास और देश मे रोजगार के अवसर भी वढेगें|

वन नेशन वन गैस ग्रिड की आवश्यकता

  • लक्ष्य प्राप्ति में सहायक
  • राष्ट्र को जोड़ना
  • क्षेत्रीय असंतुलन में सुधार
  • गैस आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का विकास
  • स्वच्छ पर्यावरण
  • निवेश प्रोत्साहन
  • आवागमन के साधनों का सशक्तीकरण
  • विपणन और मूल्य निर्धारण में सुधार
  • प्राकृतिक गैस वितरण की लोकतंत्रात्मक व्यवस्था

One Nation One Gas Grid scheme

वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना का मुख्य उद्देश्य

देश में सभी जगह ग्रिड के माध्यम से LPG की सुविधा उपलव्ध करवाकर देश के नागरिको को गैस संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाना है|

One Nation One Gas Grid Yojana के लिए पात्रता

  • देश के स्थायी निवासी
  • सभी वर्ग के लोग
  • वे क्षेत्र जहा अभी तक LPG गैस की उपलब्धता नहीं है |
  • वह सभी दम्पति जिनके पास अभी तक LPG गैस की सुविधा नहीं है|

वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

One Nation One Gas Grid yojana

वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के लाभ 

  • वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के माध्यम से लोगो को प्राकर्तिक गैस मिलेगी।
  • योजना के माध्यम से पुरे देश में एक शुल्क पर ही गैस लाइन दी जायगी।
  • साथ ही CNG पाइप लाइन के स्टेशन की संख्या 1500 से बढाकर 10,000 कर दी गयी है।
  • इस योजना के माध्यम से 12 लाख किलो मीटर लम्बी पाइपलाइन को बिछाया जाएगा|
  • आर्थिक स्थिति से कमज़ोर परिवारों को बहुत कम रुपए में LPG गैस मुहैया करवाई जायगी|
  • इस योजना से देश में घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी|
  • CNG गैस का उपयोग वाहनों के लिए किया जाता है, जिसके जरिये इस योजना से वाहनों को ईंधन की आपूर्ति भी होगी|
  • योजना के जरिये लोगों को सस्ते ईंधन की सुविधा मिलेगी।
  • इससे प्रदूषण को कम करने मे मदद मिलेगी|
  • किसानों को बहुत कम लागत पर उर्वरक बनाए रखने मे मदद मिलेगी|
  • रासायनिक व्यवसाय और बिजली उद्योगों से रोज़गार क्षेत्र मे लाभ मिलेगा।
  • वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना 2021 के संचालन हेतु केंद्र सरकार दवारा 3000 हज़ार करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • सरकार दवारा देश के सभी जगह मे इस परियोजना को लाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • प्राकर्तिक गैस का इस्तेमाल करने से भारत के लोगो के स्वास्थय में सुधार आएगा।
  • पाइपलाइन एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने पर काम करने के लिए लोगो की जरुरत होगी जिससे रोजगार के अवसर वढ़ेगे।
  • भारत के शहरों में गैस आधारित व्यवस्था का भी विकास होगा जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

One Nation One Gas Grid Yojana की मुख्य विशेषताएँ

  • स्वच्छ वातावरण।
  • लोगों के लिये बेहतर स्वास्थ्य
  • अधिक रोज़गार
  • बेहतर अर्थव्यवस्था का निर्माण करना।

वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के लिए कैसे करे आवेदन

जों लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे थोड़ा इंतजार करना होगा| अभी योजना की शुरुआत की गई है| जैसे ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तो हम आपको तुरंत सूचित कर देगें|

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।

Last Updated on May 13, 2022 by Abinash

error: Content is protected !!