राजीव गांधी करियर पोर्टल 2022 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | लॉगिन व पात्रता

 

|| राजस्थान राजीव गांधी करियर पोर्टल | Rajiv Gandhi Career Portal Online Registration | राज करियर पोर्टल | Login Process || राजस्थान सरकार दवारा राज्य के छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल वनाने के लिए राजीव गांधी करियर पोर्टल को लागु किया गया है| इस पोर्टल के जरिए छात्रों को करियर और रोजगार से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाती है, ताकि उन्हे शिक्षा से सवंधित जानकारी प्रदान की जा सके और उनका मार्ग-दर्शन किया जा सके | कैसे मिलेगा इस पोर्टल का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – राजीव गांधी करियर पोर्टल के वारे मे| 

Rajiv Gandhi Career Portal

 

Rajiv Gandhi Career Portal 

राजीव गांधी करियर पोर्टल को राजस्थान के बच्चों के कल्याण के लिए लॉन्च किया गया है| इस पोर्टल के अंतर्गत 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को उनकी रूचि और इच्छा के अनुसार बेहतर करियर, कोर्स, परीक्षा, छात्रवृत्ति या अन्य किसी शिक्षा क्षेत्र में जाने से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है| लाभार्थी इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही कॉलेज, छात्रवृत्ति, प्रतियोगिता परीक्षाओं और 2 लाख से भी अधिक शैक्षणिक कोर्स के वारे मे भी जानकारी ले सकते हैं| इस सभी सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकेंगे|     

राजीव गांधी करियर पोर्टल का अवलोकन

पोर्टल का नामराजीव गांधी करियर पोर्टल
किसके दवारा शुरू की गईराजस्थान सरकार दवारा
सबंधित विभागराजस्थान एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल
सहयोगसंयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF)
लाभार्थीराज्य के छात्र-छात्राएं (9वी से लेकर 12वीं कक्षा)
प्रदान की जाने वाली सहायताकरियर और रोजगार से जुड़ी जानकारी प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrajcareerportal.com

राज करियर पोर्टल का उद्देश्य

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के 9वी से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को करियर और रोजगार के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना है|

राजस्थान राजीव गांधी करियर पोर्टल के पमुख बिन्दु

राजीव गांधी करियर पोर्टल राज्य के छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित सलाह देता है| इस पोर्टल को राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्रीय बाल कोष (UNICEF) के सहयोग से विकसित करके शुरू किया है। आपको वता दे कि – राजीव गांधी करियर पोर्टल पर 237 से अधिक प्रोफेशनल करियर और 200 से भी अधिक व्यवसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा ‌10000 कॉलेज, 960 स्कॉलरशिप, 955 प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं 2 लाख से भी अधिक शैक्षणिक कोर्स के बारे में लाभार्थी छात्र सक्रिय रूप से जानकारी प्राप्त करते हैं। इस पोर्टल की विशेष बात यह है कि छात्र वीडियो और अनेक प्रकार की भाषाओं में जानकारी ले सकते हैं।  

राज करियर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी

  • कॉलेज से जुड़ी जानकारी
  • छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी
  • प्रवेश परीक्षा से जुड़ी जानकारी
  • करियर से जुड़ी जानकारी
  • प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में जानकारी
  • फेलोशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

प्रोफेशनल करियर से जुड़ी जानकारी  

  • कंप्यूटर साइंस
  • जर्नलिज्म
  • अलाइड मेडिकल साइंसेज
  • बिजनेस मैनेजमेंट
  • इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी
  • विज्ञान तथा गणित
  • आर्टस एंड सोशल साइंस
  • कानूनी सेवा
  • मेडिकल साइंसेज
  • फाइनेंस एंड बैंकिंग
  • शिक्षा तथा शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं कल्याण
  • सेल्स एंड मार्केटिंग और ह्यूमैनिटीज लिबरल
  • हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट सर्विस
  • एग्रीकल्चर एंड फूड साइंसेज
  • गवर्नमेंट एंड डिफेंस सर्विसेज
  • मास कम्युनिकेशन
  • एनिमेशन ग्राफिक्स एंड विजुअल कम्युनिकेशन
  • इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
  • आर्टएंड डिजाइन
  • कला प्रदर्शन

Vocational Careers से जुड़ी जानकारी

  • जेमएंड ज्वैलरी निर्माण
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
  • अतिथि एवं पर्यटन
  • रक्षा और सुरक्षा
  • सौंदर्य और कल्याण
  • कृषि और खाद्य
  • बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
  • मीडिया और मनोरंजन
  • वस्त्र और हथकरघा
  • मीडिया और मनोरंजन
  • शिक्षा और शिक्षण (व्यवसायिक),
  • स्पोर्ट्स एंड फिटनेस और स्वास्थ्य देखभाल
  • व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता
  • अभियांत्रिकी आईटी/ आईटीईएस
  • खरीद और बिक्री
  • चमड़ा और परिधान
  • जेमएंड ज्वैलरी निर्माण
  • एनिमेशन और ग्राफिक्स
  • खरीद और बिक्री

राजीव गांधी करियर पोर्टल की मुख्य विशेषताऐं

  • राजीव गांधी करियर पोर्टल को राज्य के छात्र-छात्राओं को शिक्षण व रोजगार से सवंधित जानकारी लेने के लिए लॉन्च किया गया है|
  • इस पोर्टल को शिक्षा मंत्री गोविंन्द जी की अध्यक्षता मे UNICEF के सहयोग से विकसित करके शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल का लाभ 9वी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र उठा सकते हैं।
  • छात्र इस पोर्टल पर वीडियो के माध्यम से और अनेक प्रकार की भाषाओं के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज करियर पोर्टल पर 237 से अधिक प्रोफेशनल करियर और 200 से भी अधिक वोकेशनल करियर की जानकारी उपलब्ध है।
  • इसके अलावा कॉलेज, स्कॉलरशिप, प्रतियोगिता परीक्षाओं और 2 लाख से भी अधिक शैक्षणिक कोर्स उपलव्ध हैं|
  • विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है|
  • राजस्थान करियर पोर्टल से छात्रों को करियर बनाने और सही मार्गदर्शन प्रदान करने मे सहायता मिलेगी|
  • इस पोर्टल का लाभ पात्र लाभार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन करके प्राप्त कर सकते हैं|

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • लाभार्थी छात्रो के पास पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए यूनिक आईडी नंबर और पासवर्ड होना चाहिए।
  • छात्र एवं छात्राएं दोनों ही इस पोर्टल के तहत लॉगिन कर सकते हैं|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

छात्र दवारा यूनिक आईडी कैसे प्राप्त करें

  • छात्र को सबसे पहले अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करके शाला दर्पण आईडी प्राप्त करनी होगी|
  • उसके बाद छात्र को शालादर्पण आईडी और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर को मिलाकर लॉगिन आईडी तैयार करनी होगी|
  • उदाहरण के तोर पर यदिआपकी शाला दर्पण आईडी नंबर 554456 है और आपका रजिस्ट्रेशन नंबर 110 है, तो आपकी यूनिक आईडी 554456110 हो जाएगी|
  • इस प्रक्रिया के बाद आवेदक दवारा यूनिक आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके राजीव गांधी पोर्टल पर लॉगिन की जा सकती है|

राजस्थान राजीव गांधी करियर पोर्टल पर कैसे करे आवेदन

Rajiv Gandhi Career Portal online

  • उसके बाद आपको छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर देना है|
  • लॉगिन हो जाने के बाद आपकरियर, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति, कॉलेज आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकोगे|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा राजस्थान राजीव गांधी करियर पोर्टल पर सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

राज करियर पोर्टल मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करे

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को Google Play Store मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको Search Box मे Rajasthan Gandhi Career App दर्ज करके Enter करना है|
  • अब आपके सामने सवनधित एप की सूची खुल के आ जाएगी|
  • यहाँ आपको सवसे उपर वाली एप पे किलक करना है|
  • उसके बाद आपके सामने Rajasthan Gandhi Career App खुल जाएगी|
  • अब आपको Install के बटन पे किलक कर देना है|
  • जैसे ही आप Install के बटन पे किलक करोगे तो ये एप आपके डिवाइस मे डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा मोबाइल एप डाउनलोड कर दी जाएगी|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|