मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | पात्रता व उद्देश्य

|| Chhattisgarh Saksham Suraksha Yojana | CG सक्षम सुरक्षा योजना | Saksham Suraksha Scheme Online Registration | Application Form || छत्तीसगढ सरकार दवारा राज्य की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हे सशक्त वनाने के लिए सक्षम सुरक्षा योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद की जाती है| जिससे इन महिलाओं की पारिवारिक स्थिति मे सुधार लाया जा सकेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के वारे मे|

Saksham Suraksha

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री जी दवारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए सक्षम सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत खुद का व्यवसाय करने वाली महिलाओं को सरकार दवारा 1,00,000/- रूपए तक की आर्थिक मदद ऋण के रूप मे प्रदान की जाती है| योजना के जरिये लाभार्थी महिलाओं को ये ऋण 5% साधारण वार्षिक ब्याज दर पर 5 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली लोन की राशि सीधे उनके बैंक खाते मे DBT मोड के जरिये स्थानतरित की जाती है| जिससे प्रोत्साहित होकर महिलाएँ खुद का व्यवसाय या रोजगार कर सकेंगी| इस योजना से पात्र महिलाओं को आगे बढ्ने मे प्रेरणा मिलेगी और वे महिलाएँ भी आगे आएंगी जिनके पास काम करने के लिए कुछ भी नही है, या वेरोजगार हैं|

CG सक्षम सुरक्षा योजना की पात्र लाभार्थी महिलाएँ

  • विधवा,
  • अविवाहित,
  • एचआईवी पॉजिटिव,
  • ट्रांसजेंडर,
  • यौन पीड़ित
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
  • गरीवी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएँ

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना का अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना
किसके दवारा शुरू की गईछत्तीसगढ सरकार दवारा
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थीराज्य की महिलाएँ
प्रदान की जाने वाली सहायताखुद का व्यवसाय करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
ऋण राशि1,00,000/- रूपए
व्याज दर5%
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcgwcd.gov.in

सक्षम सुरक्षा योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को खुद का व्यवसाय करने के लिए सरकार दवारा कम ब्याज दर मे ऋण उपलव्ध करवाना है|

Saksham Suraksha Yojana के मुख्य पहलु

राज्य मे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं की संख्या मे लगातार वढ़ोतरी हुई है| कुछ परिवारों की महिलाएँ पुरुषो पर आमदनी के लिए निर्भर रहती हैं| अपने पति की आय अधिक न होने से वे घर के खर्चों को चलाने मे असमर्थ रहती हैं| जिससे उनके परिवार का गुजारा नही हो पाता| इसके अलावा कुछ महिलाएँ ऐसी भी हैं, जो विधवा, अविवाहित, यौन पीड़ित या अकेली रहती हैं या जिनके पास कोई भी आय का साधन नही है| ऐसी महिलाएँ अपना गुजारा नही कर पाती हैं| राज्य की इन महिलाओं को सहायता देने के लिए सरकार दवारा सक्षम सुरक्षा योजना शुरू की गई है| जिसके जरिये इन महिलाओं को रोजगार हेतु लोन दिया जाता है| ताकि ये महिलाएं खुद का कोई भी व्यवसाय कर सकेंगी| जो उनकी आमदनी को वेहतर वनाने का एक मुख्य साधन होगा| जिससे महिलाओं की आर्थिक परेशानियों को दूर किया जा सकेगा और उन्हे अपनी पसंद का काम अपने राज्य मे ही मिल जाएगा| छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना के वारे मे यहाँ किलक करें

Saksham Suraksha CG

सक्षम सुरक्षा योजना के तहत अबतक आवंटित ऋणराशि का विवरण

वर्ष

महिलाओं की संख्या

आवंटित की गई ऋणराशि

2009-2010

67

45 लाख 30 हजार रुपए

2010-2011

162

90 लाख रुपए

2011-2012

190

9 लाख 95 हजार रुपए

2012-2013

230

1 करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपए

2013-2014

168

90 लाख 15 हजार रुपए

2014-2015

191

1 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए

2015-2016

346

2‌ करोड़ 16 लाख 45 हजार रुपए

2016 से अब तक

1354

8 करोड़ 4 लाख रुपए

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी महिला होनी चाहिए|
  • महिला आर्थिक रूप से कमज़ोर होनी चाहिए|
  • लाभार्थी महिला बेरोजगार होनी चाहिए|
  • 35 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की आयु तक की महिलाएँ योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

सक्षम सुरक्षा योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • BPL राशन कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • विधवा महिलाओं के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • HIV पॉजिटिव महिला का चिकित्सक दवारा दिया गया प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

छत्तीसगढ सक्षम सुरक्षा योजना के लाभ

  • छत्तीसगढ सरकार दवारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सक्षम सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है|
  • इस योजना के जरिये गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को खुद का व्यापार करने के लिए सरकार दवारा 1‌ लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • यह लोन 5% साधारण ब्याज दर पर 5 सालों के लिए लाभार्थी महिला को उपलब्ध करवाया जाता है।
  • लाभार्थीयों को जो ऋण दिया जाएगा, उसकी व्याज दर कम रखी गई है, ताकि लाभार्थी ऋण का भुगतान निर्धारित समय मे कर सके|
  • इससे लाभार्थी महिलाओं पर आर्थिक बोझ नही पडेगा|
  • लाभार्थी महिलाओं को दिए जाने वाली लोन की राशि सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाती है|
  • इस योजना का लाभ राज्य की गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली विधवा, अविवाहित, ट्रांसजेंडर, एचआईवी पीड़ित, यौन पीड़ित एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा|
  • ये योजना महिलाओं की आर्थिक सिथति मे सुधार कर उन्हे रोजगार के लिए प्रेरित करेगी|
  • इस योजना से महिलाओं को अपने राज्य मे ही रोजगार उपलव्ध करवाया जाएगा|

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना की मुख्य विशेषताएँ   

  • महिलाओं को रोजगार से जोड़ना
  • लाभार्थी महिलाओं को खुद का व्यापार करने के लिए आर्थिक मदद करना|
  • राज्य मे महिला सशक्तिकरण को वढावा देना|
  • महिलाओं को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

सक्षम सुरक्षा योजना के लिए कैसे करे आवेदन

  • सबसे पहले लाभार्थी महिला को संबंधित कार्यालय या अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा|
  • उसके बाद आपको वहां से सक्षम सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा|
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे|
  • अब आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जमा कर देना है |
  • उसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र के सत्यापन की जांच की जाएगी।
  • अगर‌ सत्यापन प्रक्रिया में आपके आवेदन पत्र को स्वीकृति प्राप्त हो जाती है तो आपको ऋण प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकोगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|