संचार साथी पोर्टल | Sanchar Saathi Portal : रजिस्ट्रेशन | Application Status

संचार साथी पोर्टल | Sanchar Saathi Portal : रजिस्ट्रेशन | Application Status | भारत सरकार ने संचार साथी पोर्टल को लॉन्च किया है| इस पोर्टल के जरिए देश के नागरिक अपना खोया हुआ या चोरी हुए फोन को आसानी से ढूंढ सकेंगे| इसके साथ ही नागरिको के खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी| कैसे मिलेगा Sanchar Saathi Portal का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| पान विकास योजना

संचार साथी पोर्टल

SANCHAR SAATHI PORTAL

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने संचार साथी पोर्टल को लॉन्च किया है। यह पोर्टल पूरे देश में उपलब्ध होगा और सभी दूरसंचार सर्किलों से जुड़े खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने मे मदद करेगा| इसके अलावा इस पोर्टल की मदद से आपकी आईडी पर कितनी सिम चालू है इससे जुड़ी भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। एप्पल के Find My फोन की तरह अब संचार साथी पोर्टल के जरिए आवेदक दवारा गुम हुआ एंड्रॉयड फोन आसानी से तलाशा जा सकेगा। फिलहाल अभी मोबाइल ट्रेसिंग की यह सुविधा दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों मे उपलब्ध है। लेकिन अब इस व्यवस्था को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। जब ये व्यवस्था पूरे देश मे लागु हो जाएगी तो मोबाइल ग्राहकों को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा को मजबूत करने मे मदद मिल सकेगी|

About of the Sanchar Saathi Portal

पोर्टल का नामसंचार साथी पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गयाकेंद्रीय टेलीकॉम मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी दवारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतागुम हुए या चोरी हुए फोन को ढूंढने की सुविधा प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटceir.sancharsaathi.gov.in 

संचार साथी पोर्टल

संचार साथी पोर्टल का उद्देश्य

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के फोन के खो जाने की स्थिति में मोबाइल फोन को ढूंढने की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

Sanchar Saathi Portal के लाभ

  • संचार साथी पोर्टल को देश के नागरिको के फोन को चोरी होने से वचाने के लिए तैयार किया गया है|
  • संचार साथी पोर्टल ऐसा पोर्टल है जहां यूजर खुद अपने चोरी हुए या गुम हुए फोन को ट्रेस कर सकता है| 
  • उसे अपने मोबाइल की सही लोकशन पता चल जाती है और अगर मोबाइल उसकी पहुंच से काफी दूर है तो वह उसे ब्लॉक भी कर सकता है|
  • संचार साथी पोर्टल उस सिचुएशन में भी आपके फोन को ट्रेस कर सकता है अगर चोरी करने वाला उसका IMEI नंबर बदल दे| 
  • चोर सबसे पहले डिवाइस का IMEI ही बदलते हैं| जिसके बाद ना तो फोन ट्रेस होता है ना ब्लॉक। 
  • मगर संचार साथी पोर्टल ऐसे मोबाइल को भी ब्लॉक या ट्रेस करेगा|
  • सिर्फ इतना ही नहीं संचार साथी पोर्टल मोबाइल की स्मगलिंग की जांच भी करेगा लेकिन यह सर्विस सिर्फ पुलिस और सरकारी ऑथरिटीज ही इस्तेमाल कर सकेंगी|
  • इस पोर्टल के जरिये अबतक 70 लाख मोबाइल ब्लॉक किए जा चुके हैं| साथ ही 2.40 लाख मोबाइल को ट्रेस किया जा चुका है| 
  • जबकी इसके माध्यम से अबतक 8000 फोन बरामद किए जा चुके हैं|

संचार साथी पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

  • नागरिकों के फोन खो जाने की स्थिति में मोबाइल फोन को ढूंढने की सुविधा उपलब्ध करवाना|
  • नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के जरिए अपने चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने कि सुविधा देना|
  • इस पोर्टल की मदद से पता चलेगा कि आपकी आईडी पर कितनी सिम चालू हैं|
  • यह पोर्टल फ़्राड कॉल्स को भी ट्रैक करेगा। जिससे नागरिकों की जानकारी सुरक्षित रहेगी|
  • एप्पल के फाइंड माय फोन की तरह अब संचार साथी पोर्टल की मदद से आसानी से मोबाइल ढूंढा जा सकेगा|
  • यूजर्स गैर-जरूरी कनेक्शन को बंद करवा सकता है|
  • कोई भी नया या पुराना मोबाइल खरीदते वक्त उसकी असलियत यानी ‘वास्तविकता’ का भी पता लगाया जा सकेगा|
  • मोबाइल असली है या नकली इसके लिए आप KYM ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

संचार साथी पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • जिन नागरिको के फोन गुम हो गए हैं या चोरी हो गए हैं, वे सभी नागरिक इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए पात्र होंगे|

संचार साथी पोर्टल के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर
  • मोबाइल खरीद की रसीद
  • मोबाइल FIR की कॉपी

How to block lost or stolen mobile from Sanchar Saathi Portal

  • उसके बाद आपको CEIR Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको Block Stolen/Lost Mobile के लिंक पे क्लिक कर देना होगा|

Sanchar Saathi Portal online

  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
  • इस फॉर्म मे आपको सारी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है, फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं|
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर भरना है, और Get OTP के बटन पे किलक कर देना है|
  • अब आपके मोबाइल पे OTP आएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज कर देना है|
  • अंत मे आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

How to Login on Sanchar Saathi Portal

Sanchar Saathi Portal login

  • उसके बाद आपके सामने login form खुल जाएगा|

Sanchar Saathi Portal login form

  • इस फॉर्म मे आपको User Name/ Password/ capcha Code दर्ज करना है|
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे|

Sanchar Saathi Portal – How to Check Application Status

Sanchar Saathi

  • उसके बाद आपको CEIR Services केऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको Check Request Status के लिंक पे क्लिक कर देना होगा|
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Sanchar Saathi status

  • इस पेज मे आपको Request ID दर्जकरनी है| उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • Submit केबटन पे किलक करते ही गुम या चोरी हुए मोबाइल के स्टेटस से सवंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

आशा करता हूँ अपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|